CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

बूंदी विधायक के 85 वें जन्मदिन पर 85 यूनिट रक्तदान, दिन भर चला शर्मा का स्वागत सत्कार

2 वर्ष ago
in bundi, POLITICS
0
85 units of blood donated on Bundi MLA's 85th birthday, Sharma's welcome lasted the whole day
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

बूंदी। Birthday celebration- विधायक हरिमोहन शर्मा के जन्मदिवस पर शुक्रवार को कांग्रेस के अग्रिम संगठनो व संस्थाओ द्वारा विभिन्न सेवाकार्य आयोजित किये गये। विधायक शर्मा के जन्मदिवस कार्यक्रमो की शुरूआत सुबह नैनवां रोड स्थित बडा रामद्वारा गौशाला मे गोपूजन से हुई। इस दौरान बूंदी विधायक शर्मा ने गौशाला मे विधिवत गोवंश की पूजा अर्चना कर प्रदेश व जिले की सुख समृद्वि की कामना की। गोवंश की पूजा अर्चना के दौैरान विधायक शर्मा ने गोवंश का वस्त्र माला आदि अर्पित करते हुये गुड युक्त लाप्सी भी खिलाई।

इस दौरान विधायक शर्मा व बूंदी अरबन कॉपरेटिव बैक चेयरमेन सत्येश शर्मा, वरिष्ठ पार्षद टीकम जैन आदि ने गौमाता की सामूहिक रूप से आरती कर आर्शीवाद लिया। गोपूजन कार्यक्रम के दौरान बडा रामद्वारा गौशाला सहित अन्य स्थानो पर गायो को हरा चारा भी खिलाया गया। गौशाला की तरफ से शर्मा को 11 किलो की माला बनाकर स्वागत सत्कार किया गया। शहर मे विभिन्न जगहो पर समर्थको द्वारा केक सेरेमनी भी आयोजित की गई।

रक्तदान कर जन्मदिन को बना दिया यादगार

नैनवां रोड सुदामा सेवा संस्थान मे आयोजित रक्तदान शिविर मे जिले भर के कांग्रेस कार्यकर्ताओ व समर्थको ने बढचढकर भाग लिया। सुबह शुरू हुये रक्तदान शिविर मे कांग्रेसजनो ने उत्साहपूर्वक रक्तदान करते हुये विधायक शर्मा के जन्मदिवस को यादगार बनाते हुये बूंदी ब्लड बैक को रक्तदान महादान का संबल दे दिया। रक्तदान शिविर के दौरान विधायक शर्मा के दोनो पुत्रो पुत्र वधुओ, दोनो पौत्रो ने भी रक्तदान कर रक्तदाताओ का हौसला बढ़ाया। इस दौरान विधायक शर्मा ने पूरे समय रक्तदान शिविर मे मौजूद रहकर रकतदाताओ का हौसला बढ़ाया।

दिनभर चला अभिनंदन का दौर

बूंदी विधायक शर्मा के जन्मदिन पर आयोजित रक्तदान शिविर मे दिनभर अभिंनदन का दौर चला। सुबह से जिलेभर से कंाग्रेस पदाधिकारियो, कार्यकर्ताओ, शुभचिंतको, समर्थको, सर्वसमाज, विभिन्न संगठनो, संस्थाओ ने सुदामा सेवा संस्थान पुहंचकर बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा को जन्मदिन की बधाई शुभकामनाए प्रेषित करते हुये माला साफा पहनाकर अभिनंदन किया। इस दौरान सुदामा सेवा संस्थान उत्सवी माहौल मे रंगा नजर आया।

ये रहे रक्तदान व अभिंनदन समारोह मे मोजूद

अरबन कॉपरेटिव बैक चेयरमेन सत्येश शर्मा, वरिष्ठ पार्षद टीकम जैन, शहर कंाग्रेस कमेटी अध्यक्ष शैलेश सोनी, तालेडा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रेमशंकर राठौर, बूंदी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामकिरण मीना, ब्रहाम्ण नेता गिरधर शर्मा, सुदामा सेवा संस्थान अध्यक्ष राघव शर्मा, गौतम समाज जिलाध्यक्ष रघु शर्मा, नगर परिषद पार्षद, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य मौजूद रहे।

प्रदेश स्तरीय नेताओ ने दी शर्मा को बधाई

बूंदी विधायक शर्मा के जन्मदिन पर कांग्रेस महासचिव भंवर जितेन्द्र सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व मंत्री व हिण्डोली विधायक अशोक चांदना, पूर्व स्वायत शासन मंत्री शांति धारीवाल आदि प्रदेश स्तरीय नेताओ ने शर्मा को दूरभाष पर विधायक हरिमोहन शर्मा को जन्मदिन की बधाई दी।

यह भी पढ़े: हर जन-मन की आशा के अनुरूप बून्दी को संवारेंगे- बिरला

इन्होने किया रक्तदान

रक्तदाताओं में शहर कांग्रेस अध्यक्ष शैलेश सोनी, मोहनलाल गुर्जर पूर्व प्रधान, पुर्व उप प्रधान रघु शर्मा, मंडल अध्यक्ष मनवीर सिंह, मंडल अध्यक्ष राकेश मीणा, वार्ड पार्षद प्रेम प्रकाश, रोहित बैरागी, इरफान इलू, संजय शर्मा संगठन महामंत्री, मुकेश जैन उपाध्यक्ष, जितेंद्र मेघवाल, दुर्गा लाल, राधेश्याम, हीरालाल, राकेश कुमार, यश, मुकेश पहेडिया, राजू, वसीम, सद्दाम, अख्तर अली, ग्यारसी लाल, सैफ अली, महावीर प्रसाद, रामनिवास सुमन, मनोज यादव, मनोज यादव, पवन नोसलिया बरदी लाल, ज्योति, भूपेंद्र गौतम, सुरेश चौधरी, उच्चबलाल, राम कैलाशनगर, राजकुमार राठौर, रघुराज सिंह, नैनीराम, लोकेश मीणा, शिवम गुर्जर, आशिक अली, शरद कुमार,अजय गौतम, मुकेश गोस्वामी, संजय नगर, रामेश्वर मालव, ललित, मुकेश कुमार, मोनू मालव, कृष्णा शर्मा, शाहरुख खान, शिशुपाल, मनोज नगर, रविंद्र सिंह, नंदकिशोर मीणा, शुभ दाधीच, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद जावेद, शोएब मद्रासी, शाहरुख कुरेशी, रिजवान, अजय शर्मा, विक्रम यादव, अब्दुल, रहीमुद्दीन, मोहम्मद जुनेद, मोहम्मद सलीम, साकिर हुसैन, राजा फरार खान, मनोज शर्मा ने उपस्थित होकर रक्तदान किया।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

‘Bundi Mobile & Electronics’ offers gifts and heavy discounts; household furniture is also available.
bundi

बूंदी मोबाईल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स’ पर उपहार और भारी छूट,घरेलू फर्नीचर भी उपलब्ध

नवम्बर 7, 2026
Crowds of customers flock to Patodi Enterprises in Bundi; high demand for smart and premium appliances.
bundi

बूंदी के पाटोदी एंटरप्राइजेज पर उमड़ा ग्राहकों का हुजूम, स्मार्ट और प्रीमियम अप्लायंसेज की भारी मांग

नवम्बर 7, 2026
Alleged illegal abortion of a six-month-old fetus! Questions raised against a private hospital following a rape case; police seek full records.
bundi

छह माह के गर्भ का कथित अवैध गर्भपात! दुष्कर्म के बाद निजी अस्पताल पर भी उठे सवाल, पुलिस ने मांगा पूरा रिकॉर्ड

अगस्त 8, 2026
Next Post
Gold Price Update - जाने क्या है आज सोने का भाव

Gold Price Update - जाने क्या है आज सोने का भाव

IPL Mega Auction 2025 - इन 5 खिलाड़ियों को खरीद ट्राफी का सुखा खत्म करेंगी पंजाब

IPL Mega Auction 2025 - इन 5 खिलाड़ियों को खरीद ट्राफी का सुखा खत्म करेंगी पंजाब

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN