CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

Barmer : कलेक्टर टीना डाबी का स्पा सेंटर पर छापा, लड़के-लड़कियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े

2 वर्ष ago
in BARMER, CRIME
0
Barmer: Collector Tina Dabi raids spa center, boys and girls caught in objectionable condition
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

बाड़मेर। राजस्थान के बाड़मेर की जिला कलेक्टर टीना डाबी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। अपने सक्रिय प्रशासनिक कार्यों के लिए जानी जाने वाली कलेक्टर टीना डाबी ने शहर के एक स्पा सेंटर पर आज अचानक छापा मारा, जहां से पुलिस ने 5 लड़कियों और 2 लड़कों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। कलेक्टर के इस छापे के दौरान स्पा सेंटर में भगदड़ मच गई, और युवक-युवतियां इधर-उधर भागने लगे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कैसे और क्यों मारा छापा?

टीना डाबी और उनकी टीम नवो बाड़मेर अभियान के तहत शहर में सफाई अभियान चला रही थी। जब टीम चौहटन चौराहे से चामुंडा चौराहे के पास पहुंची, तो एक स्पा सेंटर के संचालक ने घबराकर दरवाजा बंद कर दिया। कलेक्टर को संदेह हुआ और उन्होंने तत्काल अधिकारियों के साथ स्पा सेंटर का निरीक्षण करने का निर्णय लिया। जब संचालक ने दरवाजा नहीं खोला, तो प्रशासनिक अधिकारियों ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया।

स्पा सेंटर में आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां

अंदर पहुंचने पर स्पा सेंटर के विभिन्न कमरों में 5 युवतियां और 2 युवक पाए गए। जैसे ही कलेक्टर और अधिकारियों ने छापा मारा, लड़के-लड़कियां इधर-उधर भागने लगे। लड़कियों ने अपने चेहरे तौलिए से ढक लिए, और उनमें से एक लड़की फूट-फूट कर रोने लगी। पुलिस ने तुरंत सभी को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचाया।

#Barmer राजस्थान के बाड़मेर में चल रहे हैं सफाई अभियान के बीच कलेक्टर टीना डाबी अचानक एक स्पा सेंटर पर पहुंची, यहां कई लड़के और लड़कियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। pic.twitter.com/2kyzUjT1gl

— City News Rajasthan (@rajasthan_city) October 9, 2024

स्पा सेंटरों में अनैतिक गतिविधियां

बाड़मेर शहर में लंबे समय से स्पा सेंटरों की आड़ में चल रही अनैतिक गतिविधियों की शिकायतें सामने आ रही थीं। स्थानीय निवासियों ने कई बार पुलिस से इन स्पा सेंटरों को बंद करने की मांग की थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। ऐसा कहा जाता है कि स्पा की आड़ में वेश्यावृत्ति जैसे अवैध धंधों का संचालन पुलिस की मिलीभगत से हो रहा था।

यह भी पढ़े : स्पा सेन्टर पर मसाज की आड़ में चल रहा था वेश्यावृत्ति का गोरखधंधा, 5 विदेशी महिलाओं सहित 8 गिरफतार

टीना डाबी की सक्रियता और सख्ती

बाड़मेर की कलेक्टर बनने के बाद से टीना डाबी ने जिस सक्रियता से काम करना शुरू किया है, उसकी खूब सराहना हो रही है। हाल ही में उन्होंने गंदगी को लेकर एक दुकानदार को फटकार लगाई थी, और अब इस स्पा सेंटर पर छापा मारने की उनकी कार्रवाई ने शहरवासियों का ध्यान खींचा है।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Three men stand side by side outside a faded, mural-painted building with a barred entrance and wall-mounted air conditioners.
bundi

बूंदी में ACB की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार रुपए रिश्वत लेते सखावदा ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

मई 7, 2026
Two men sitting on chairs against a pale yellow wall; left man wears a maroon patterned shirt, right man wears a light blue shirt.
BARAN

अटरू: 50 हजार लेते संविदाकर्मी और दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, पट्टा बनाने के नाम पर मांगी थी 60 हजार की रिश्वत

अप्रैल 29, 2026
Kota: Honeytrap gang busted; 6 accused, including 2 women, arrested; blackmail worth lakhs exposed
CRIME

Kota: हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश; 2 महिला समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, लाखों की ब्लैकमेलिंग का खुलासा

अप्रैल 25, 2026
Next Post
Pratapgarh CO Life imprisonment to all 10 culprits of Zia-ul-Haq murder case, historic decision of CBI court

प्रतापगढ़ CO जिया-उल-हक हत्याकांड के सभी 10 दोषियों को उम्रकैद, CBI कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

Lack of permanent Superintendent of Police in many districts of Rajasthan! No SP, police system affected there, know the reason

राजस्थान के कई जिलों में स्थाई पुलिस अधीक्षक की कमी!, SP नहीं वहां पुलिस व्यवस्था प्रभावित, जानिए वजह

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN