CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

मोदी सरकार में राजस्थान को मिले चार मंत्री, दो कैबिनेट, एक राज्य मंत्री और एक स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री

2 वर्ष ago
in INDIA, JAIPUR
0
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है। वहीं, मोदी कैबिनेट के लिए भी मंत्रियों ने पद और गोपनियता की शपथ ली है। राजस्थान की बात करें तो यहां चार सांसदों को मंत्री पद दिया गया है। यानी राजस्थान से चार मंत्री मोदी कैबिनेट में शामिल (Four ministers from Rajasthan included in Modi cabinet) किये गए हैं। इसमें गजेंद्र सिंह शेखावत, भूपेंद्र यादव को केबिनेट और अर्जुनराम मेघवाल को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और भागीरथ चौधरी ने राज्यमंत्री (Gajendra Singh Shekhawat, Bhupendra Yadav got cabinet and Arjun Ram Meghwal got minister of state with independent charge and Bhagirath Choudhary got minister of state) के तौर पर शपथ ली है।

बता दें मोदी कैबिनेट में 30 सांसदों को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलायी गई है। वहीं 5 ने स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली है, इसके अलावा राज्यमंत्री के रूप में शपथ लिया है।

राजस्थान में चार दिग्गज नेतआों को मंत्री पद दिया गया है। इसमें गजेंद्र सिंह शेखावत को तीसरी बार मंत्री पद दिया गया है, जबकि भूपेंद्र यादव को भी कैबिनेट मंत्री में शामिल किया गया है। जबकि अर्जुनराम मेघवाल को स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री, भागीरथ चौधरी को राज्यमंत्री पद दिया गया है।

गजेंद्र सिंह शेखावत
राजस्थान के जोधपुर से तीसरी बार लगातार सांसद चुने गए गजेंद्र सिंह शेखावत को कैबिनेट मंत्री में जगह दी गई है। गजेंद्र सिंह शेखावत राजस्थान में राजपूत समाज के बड़े नेताओं में से एक है। ऐसे में उनको मंत्री पद मिलना तय माना जा रहा था। अब वह तीसरी बार मोदी कैबिनेट का हिस्सा बन गए हैं।

भूपेंद्र यादव
भूपेंद्र यादव राजस्थान के अलवर से सांसद बने हैं। इससे पहले वह राज्यसभा से सांसद थे, लेकिन इस बार वह लोकसभा से सांसद बन गए हैं। इसके साथ ही उन्हें कैबिनेट में भी जगह दी गई है। हालांकि, भूपेंद्र यादव मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले हैं। लेकिन उन्हें अलवर सीट से टिकट दिया गया था और उन्हें जीत भी हासिल हुई।

अर्जुनराम मेघवाल
अर्जुनराम मेघवाल को फिर से मंत्री पद दिया गया है। हालांकि, इस बार कैबिनेट मंत्री की जगह उन्हें स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री के रूप में शपथ दिलायी गयी है। पिछली सरकार में वह कानून मंत्री के रूप में काम कर रहे थे। लेकिन इस बार स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री के रूप में जगह दी गई है। आपको बता दें, अर्जुनराम मेघवाल मारवाड़-नहरी क्षेत्र के अकेले प्रमुख दलित चेहरा हैं।

यह भी पढ़े : नरेंद्र मोदी तीसरी बार बने PM, मंत्रिमंडल में इन नेताओं को शपथ दिलाकर किया केबिनेट में शामिल

भागीरथ चौधरी
अजमेर के सांसद भागीरथ चौधरी को भी मंत्रिमंडल में जगह मिली है। भागीरथ चौधरी को राज्य मंत्री के रूप में मोदी कैबिनेट में शामिल किया गया है। भागीरथ चौधरी पहली बार केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किये गए हैं।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Rana Pratap - Jawahar Sagar and Kota Barrage will undergo improvement works, costing Rs 225 crore.
bundi

राणा प्रताप – जवाहर सागर और कोटा बैराज में होंगे सुधार कार्य, 225 करोड़ रुपये की आएगी लागत

अप्रैल 27, 2026
Gold and Silver Price: Gold rates fall across the country, a golden opportunity for investors
Business

Gold And Silver Price : देशभर में गोल्ड रेट में गिरावट, निवेशकों के लिए सुनहरा मौका

अप्रैल 23, 2026
‘Gram-2026’ Roadshow: Rajasthan’s agricultural revolution will be heralded in New Delhi, opening new doors for investment and agritech.
JAIPUR

ग्राम-2026’ रोड शो: नई दिल्ली में राजस्थान की कृषि क्रांति का बिगुल, निवेश और एग्रीटेक के नए द्वार खुलेंगे

अप्रैल 23, 2026
Next Post

5 घंटे तक लाइनमैन का शव बिजली के खंभे पर लटका रहा, दर्दनाक मौत का जिम्मेदार कौन?

Crime News : घर से बिन बताए चली गई पत्नी, वापस आई तो हथौड़े से वारकर उतारा मौत के घाट

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN