CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

भीलवाड़ा में किसानों ने किया कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, पुलिस ने भांजी लाठियां, जानिए क्या है मांगे

2 वर्ष ago
in BHILWARA, POLITICS
0
Farmers demonstrated at Collectorate in Bhilwara, police lathicharged, know what they demanded
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

भीलवाड़ा। जिले के अजमेर चौराहे से सब्जी उत्पादक किसानों को हटाने के विरोध (Protest against removal of vegetable producing farmers) और एक निश्चित समय में वहां अपनी दुकान लगाने की अनुमति देने की मांग को लेकर किसानों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट के बाहर उस समय अफरा तफरी मच गई जब सब्जी उत्पादक किसानों के प्रदर्शन पर पुलिस ने लाठीचार्ज (Police lathi charge on demonstration of vegetable producing farmers) शुरू कर दिया। इसके बाद आक्रोशित किसानों ने अपनी सब्जियां कलेक्ट्रेट के बाहर सड़क पर फैंककर नारेबाजी शुरू कर दी। बाद में एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर किसानों से समझाइश कर मामला शांत करवाया।

दरअसल, शहर के अजमेर चौराहा पुलिया के पास लग रही अस्थाई सब्जी मंडी के कारण वहां अतिक्रमण हो रहे थे, जिससे चौराहे पर दिन भर जाम की स्थिति रहती है। प्रशासन ने बुधवार को इन्हे यहां से हटाकर कृषि मंडी प्रागण में ही मंडी लगाने के निर्देश दिए। इसके विरोध में सब्जी उत्पादक किसान सब्जियों से भरी अपनी गाड़ियां लेकर कलेक्ट्रेट पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया।

किसानों का कहना था कि वे अजमेर पुलिया चौराहे के पास वर्षों से खेत से सब्जी लाकर खुदरा विक्रेताओं को बेच रहे हैं। ऐसे में उन्हें यहीं पर हॉलसेल सब्जी बेचने के लिए निश्चित समय दिया जाए, लेकिन प्रशासन ने इन्हें इजाजत नहीं दी। उन्हें कृषि उपज मंडी प्रांगण में ही सब्जी बेचने को कहा गया। इसके विरोध में कलेक्ट्रेट पर सब्जी विक्रेता किसानों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान सब्जी उत्पादक किसानों व पुलिस के बीच झड़प हो गई।

जब किसान कलक्ट्रेट से नहीं गए तो पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे किसानों पर लाठियां भांजकर उन्हें भगाने की कोशिश की। इस दौरान आवेश में आकर किसानों ने भी अपनी सब्जियां कलेक्ट्रेट के गेट पर ही फेंक दी। उन्होंने प्रशासन व पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में एडीएम ने मौके पर पहुंच कर मामला शांत कराया।

यह भी पढ़े : रूपये दोगुने करने के नाम पर 11 लाख 51 हजार की ठगी, पीडित को बेहोश कर फरार हुए दोनो ढ़ोंगी महाराज

इस मामले को लेकर भीलवाड़ा उपखंड अधिकारी आईएएस आव्हाद निवृति सोमनाथ ने कहा कि शहर में अजमेर चौराहे के निकट अस्थाई सब्जी मंडी स्थित है। इस कारण वहां आए दिन जाम लगता है। इसलिए इनको प्रशासन दूसरी लोकेशन पर स्थापित करना चाह रहा है। इस बीच लोकल सब्जी विक्रेताओं और सब्जी उत्पादक किसानों के बीच अनबन हो गई। इसके बाद किसान कलेक्ट्रेट पर पहुंचे, किसान अपनी पुरानी जगह पर सब्जी बेचने के लिए निश्चित समय की मांग कर रहे हैं, उनकी इस बात पर विचार विमर्श कर जल्द समाधान किया जाएगा।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Naresh Meena made a big announcement as soon as he came out of jail, Jankranti Yatra will start in Rajasthan, tension of Congress and BJP increased
POLITICS

जेल से निकलते ही नरेश मीणा का बड़ा ऐलान, राजस्थान में शुरू होगी जनक्रांति यात्रा, कांग्रेस-भाजपा की बढ़ी टेंशन

जुलाई 20, 2025
Shameful acts of teachers in Rajasthan, objectionable messages to a student in Bhilwara, obscenity in Chittorgarh; both APO
BHILWARA

राजस्थान में शिक्षकों की शर्मनाक हरकतें, भीलवाड़ा में छात्रा को आपत्तिजनक मैसेज, चित्तौड़गढ़ में अश्लीलता; दोनों APO

जुलाई 18, 2025
Sawai Madhopur DSP's retort on Naresh Meena's threat, who is he... I don't even know, action against tipper gang will continue
POLITICS

नरेश मीणा की धमकी पर सवाई माधोपुर DSP का पलटवार, कौन है वह… जानता भी नहीं, टिप्पर गैंग पर कार्रवाई जारी रहेगी

जुलाई 17, 2025
Next Post
Rajasthan government will soon implement a new transfer policy for employees, know what is special?

राजस्थान सरकार जल्द लागू करेगी कर्मचारियों के लिए नई तबादला नीति, जानें क्या है खास?

Income tax raids at 11 locations of real estate businessmen in Jaipur

जयपुर में रियल एस्टेट कारोबारियों के 11 ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमार कार्रवाई

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN