CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

फर्जी डिग्री से नोकरी हासिल करने वाला यूनिवर्सिटी का प्रिंसिपल SOG ने किया गिरफ्तार

2 वर्ष ago
in chittorgarh, JAIPUR
0
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

जयपुर। राजस्थान लोकसेवा आयोग (RPSC) की प्राध्यापक (हिंदी) भर्ती परीक्षा में फर्जी डिग्री से नौकरी हासिल (Get job with fake degree in recruitment exam) करने के मामले की आंच अब गंगरार (चित्तौड़गढ़) की मेवाड़ यूनिवर्सिटी तक पहुंच गई है। इस मामले में SOG ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के प्रिंसिपल (डीन-प्रोफेसर) को सोमवार को गिरफ्तार किया है। उसे मंगलवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और फर्जी डिग्री बांटने वाले गिरोह में शामिल अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जाएगी।

एसओजी-एटीएस के एडीजी वीके सिंह ने बताया कि आरपीएससी की प्राध्यापक (हिंदी) भर्ती परीक्षा का आयोजन 15 अक्टूबर 2022 को किया गया था, जिसमें ब्रह्मा कुमारी और कमला कुमारी नाम की महिला अभ्यर्थियों का चयन हो गया था। दस्तावेजों की जांच में इन दोनों की डिग्री फर्जी होने की आशंका होने पर आरपीएससी की ओर से अजमेर के सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया था, जिसकी जांच एसओजी कर रही है। इस मामले में ब्रह्मा कुमारी को गिरफ्तार कर एसओजी ने पड़ताल की तो कई चौंकाने वाली जानकारी सामने आई।

यह भी पढ़े : कचौरी खाने वाले सावधान! पुराने तेल में कचौरी तलते मिले, खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने लिए नमूने

फर्जी डिग्री के जरिए नौकरी हासिल करने के मामले में मेवाड़ यूनिवर्सिटी के फार्मेसी डिपार्टमेंट के प्रिंसिपल (Principal of Pharmacy Department of Mewar University) (डीन-प्रोफेसर) कौशल किशोर चंद्रुल की संलिप्तता पाए जाने पर उसे आज सोमवार को एसओजी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। वह जयपुर के सरयू मार्ग (मानसरोवर) का निवासी है। अब एसओजी गहनता से इस पूरे मामले की पड़ताल में जुटी है। उसे कोर्ट में पेश कर एसओजी रिमांड पर लेगी और फर्जी डिग्री मामले में मेवाड़ विश्वविद्यालय से जुड़े अन्य संदिग्धों के बारे में भी पूछताछ करेगी।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Jaipur Gold-Silver Price Update: Gold stable, silver surges, bullion market remains active
Business

जयपुर गोल्ड-सिल्वर प्राइस अपडेट: सोना स्थिर, चांदी में जबरदस्त उछाल, सर्राफा बाजार में हलचल

जनवरी 24, 2026
Brother-in-law stabs widowed sister-in-law to death, attacks her for refusing to marry him
CRIME

देवर ने विधवा भाभी को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, शादी से इनकार पर किया ताबड़तोड़ हमला

जनवरी 23, 2026
SEBI and IEPFA organised 4th Investor Camp in Jaipur
JAIPUR

सेबी और IEPFA ने जयपुर में चौथा निवेशक शिविर आयोजित

दिसम्बर 8, 2025
Next Post

ध्वजारोहण से होगा महावीर जयंती महोत्सव का आगाज,11 दिनों तक चलेंगे कार्यक्रम,फोल्डर का किया विमोचन

देश से पहले अपने क्षेत्र की भी उपलब्धियां बताए बिरला- गुंजल

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN