CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

फलोदी सट्टा बाजार के ताजा भाव, अब राजस्थान में घट रहे BJP के आंकड़ो ने बढ़ाई टेंशन

2 वर्ष ago
in POLITICS, RAJASTHAN
0
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

लोकसभा चुनाव 2024 में राजस्थान की सभी 25 सीटों नामांकन प्रकिया पूरी हो गई है। इसी के साथ ही फलोदी सट्टा बाजार (Phalodi Satta Bazaar) के भाव भी ऊपर-नीचे हुए हैं। फलोदी सट्टा बाजार से जुड़े लोगों का 5 अप्रैल 2024 का दावा मानें तो राजस्थान ही नहीं बल्कि देश में भी भाजपा को कम सीटें मिलने का अनुमान है। सप्ताभर पहले तक फलोदी सट्टा बाजार ही देश में भाजपा की 330 से 333 सीटें बता रहा था।

अब फलोदी सट्टा बाजार (Phalodi Satta Bazaar) का अनुमान है कि भाजपा की सीटें की संख्या घटकर 315 से 317 तक आ गई हैं। इन दिनों खुद पीएम नरेंद्र मोदी राजस्थान में चुनावी रैलियां कर रहे हैं, मगर फलोदी सट्टा बाजार के सटोरियों के हिजाब से राजस्थान में भाजपा का मिशन 25 सफल होता नहीं दिख रहा।

फलोदी सट्टा बाजार वाले दावा कर रहे हैं कि राजस्थान की 25 में से 21-22 सीट ही भाजपा को मिल सकती है। जिन तीन से चार सीटों पर भाजपा कमजोर पड़ती दिख रही है उनमें बाड़मेर, नागौर के साथ ही झुंझुनूं सीट भी शामिल की जा रही है।

फलोदी सट्टा बाजार (Phalodi Satta Bazaar) वालों को लोकसभा चुनाव 2024 में बाड़मेर की सीट भाजपा के हाथ से निकलती दिख रही। यहां पर शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने निर्दलीय मैदान में उतारकर भाजपा-कांग्रेस दोनों को टेंशन में ला दिया। बीजेपी ने बाड़मेर से मौजूदा सांसद कैलाश चौधरी व कांग्रेस ने आरएलपी से आए उम्मेदाराम बेनीवाल को टिकट दिया है।

4 अप्रैल 2024 को भाटी की नामांकन रैली ने तो भीड़ का रिकॉर्ड तोड़ डाला। हालांकि बाड़मेर सीट पर पहले भाजपा के भाव 80 पैसे थे। अब 90 पैसे हो गए। किसी एक पार्टी के भाव नहीं हैं। नए भाव आगामी कुछ दिनों में रविंद्र सिंह भाटी के चुनाव प्रचार पर निर्भर करेंगे।

नागौर में मुकाबला रोचक होने वाला है। यहां ज्योति मिर्धा भाजपा से है। हनुमान बेनीवाल कांग्रेस व आरएलपी गठबंधन से हैं। पिछली बार ये दोनों ही आमने-सामने थे। नागौर सीट पर भाजपा का निगेटिव फीडबैक भाजपा आलाकमान तक पहुंच चुका है।

शायद यही वजह है कि जोधपुर आए गृहमंत्री अमित शाह ने राजस्थान चुनाव प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे को नागौर भेजा। पदाधिकारियों से बैठक की, जिसमें एक ही बात कही गई कि कुछ भी करो, बस जीत चाहिए।

फलोदी सट्टा बाजार (Phalodi Satta Bazaar) ने पहले नागौर सीट पर 80 पैसे भाव निकाले थे। लेकिन अब 90 पैसे कर दिए हैं, मतलब ज्योति मिर्धा व हनुमान बेनीवाल के कड़ी टक्कर मान रहे हैं। एक तरफा माहौल दोनों में से किसी का नहीं है।

जोधपुर लोकसभा सीट पर केंद्रीय मंत्री व दो बार के सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत को भाजपा ने तीसरी बार टिकट दिया है। इस बार कांग्रेस की टिकट पर सामने करण सिंह उचियारड़ा हैं। दोनों ही राजपूत समाज से हैं।

यह भी पढ़े : उदयपुर में आवारा कुत्तों के झुंड ने 4 साल की मासूम को नोंच- नोंच कर मार डाला

फलोदी सट्टा बाजार के भावों की मानें तो गजेंद्र सिंह शेखावत की टेंशन बढ़ा रहे हैं। पहले जोधपुर में भाजपा की जीत के भाव 15-20 पैसे निकाले गए थे। अब भाव बढ़कर 40 से 45 पैसे हो गए हैं। सट्टा बाजार की भाषा में जिसके भाव जितने ज्यादा होंगे उसकी जीत की संभावना उतनी ही कम मानी जाएगी।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Stray dog ​​menace 10-year-old boy mauled to death, Birla expresses condolences
bundi

आवारा श्वानों का खौफ: 10 वर्षीय मासूम को नोच-नोचकर मार डाला, बिरला ने जताई संवेदना

मई 4, 2026
A love affair sparked violence in Banswara A settlement was attacked after a young man was murdered, and 35 houses were burned.
BANSWARA

बांसवाड़ा में प्रेम-प्रसंग बना हिंसा की वजहः युवक की हत्या के बाद बस्ती पर हमला, 35 घर जलाए

अप्रैल 27, 2026
Bundi: The atrocities being committed by KDA will no longer be tolerated - MLA Harimohan Sharma
bundi

Bundi: KDA द्वारा किया जा रहा हत्याचार अब बर्दाश्त नहीं – MLA हरिमोहन शर्मा

अप्रैल 25, 2026
Next Post

IPL 2024 Points Table: सनराइजर्स हैदराबाद ने लगाई लंबी छलांग, लगातार दूसरी हार के बावजूद टॉप-4 में CSK, जानें सभी टीमों का हाल

Earthquake : राजस्थान के पाली में भूकंप लगे के झटके, इसके पहले जम्मू-कश्मीर धुजी धरती

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN