CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

IPL 2024, GT vs SRH: गुजरात टाइटन्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से रौंदा, मिलर-सुदर्शन चमके

2 वर्ष ago
in INDIA, News
0
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

अहमदाबाद। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के मैच नंबर-12 में गुजरात टाइटन्स (GT) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला गया। रविवार (31 मार्च) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए इस मैच में गुजरात ने सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हरा दिया, मैच में गुजरात को जीत के लिए 163 रनों का टारगेट मिला था, जिसने उसने पांच गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया।

मिलर-सुदर्शन ने बदल दिया गेम
गुजरात टाइटन्स के लिए इम्पैक्ट प्लेयर साई सुदर्शन ने सबसे ज्यादा 36 गेंदों पर 45 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और एक सिक्स शामिल रहा। वहीं डेविड मिलर ने 27 गेंदों पर 44 रनों की नाबाद पारी खेली। मिलर ने अपनी पारी में चार चौके और दो छक्के लगाए। मिलर-सुदर्शन के बीच तीसरे विकेट के लिए 64 रनों की पार्टनरशिप हुई, जिसने सनराइजर्स को मैच से पूरी तरह बाहर कर दिया। गुजरात की यह तीन मैचों में दूसरी जीत रही, वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की तीन मैचों में यह दूसरी हार रही।

मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने आठ विकेट पर 162 रन बनाए। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अब्दुल समद और अभिषेक शर्मा ने 29-29 रन बनाए। अब्दुल समद ने इस दौरान 14 गेंदों का सामना किया और तीन चौके के अलावा एक सिक्स लगाया। वहीं अभिषेक ने 20 गेंदों की पारी में दो चौके और इतने ही छक्के लगाए। विस्फोटक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन (24) और शाहबाज अहमद (22) ने भी उपयोगी योगदान दिया। मोहित शर्मा ने गुजरात टाइटन्स की ओर से सर्वाधिक तीन विकेट हासिल किए। वहीं नूर अहमद, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान और उमेश यादव को एक-एक विकेट मिला।

इस मुकाबले के लिए गुजरात टाइटन्स की प्लेइंग-11 में दो बड़े बदलाव देखने को मिले थे, तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन की जगह अफगानी स्पिनर नूर अहमद की एंट्री हुई। वहीं स्पिनर साई किशोर के स्थान पर फास्ट बॉलर दर्शन नालकंडे को मौका मिला। दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया।

गुजरात टाइटन्स ने अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस (MI) को 6 रनों से हराया था। मगर दूसरे मुकाबले में उसे चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के हाथों 63 रनों से हार झेलनी पड़ी। सनराइजर्स हैदराबाद की बात करें तो उसने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ चार रनों से हार झेलने के बाद जोरदार वापसी की और मुंबई इंडियंस को 31 रनों से हराया।

सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटन्स के बीच आईपीएल में चार मैच खेले गए हैं। इस दौरान गुजरात ने 3 और सनराइजर्स हैदराबाद ने एक में जीत हासिल की। पिछली बार जब गुजरात और एसआरएच के बीच इस मैदान पर मुकाबला हुआ था, तो टाइटन्स के गेंदबाज मोहित शर्मा ने 28 रन देकर 4 विकेट लिए थे।

गुजरात टाइटन्स की प्लेइंग-11– ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, डेविड मिलर, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, उमेश यादव, नूर अहमद, मोहित शर्मा, दर्शन नालकंडे। इम्पैक्ट प्लेयर- साई सुदर्शन।

यह भी पढ़े: IPL 2024, LSG vs PBKS : रोमांचक मैच में पंजाब किंग्स 178 रन पर सिमटी, लखनऊ ने जीत की दर्ज

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग-11- ट्रेविस हेड, मयंक अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, मयंक मार्कंडे, जयदेव उनादकट। इम्पैक्ट प्लेयर- वॉशिंगटन सुंदर।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Gold and Silver Price: Gold rates fall across the country, a golden opportunity for investors
Business

Gold And Silver Price : देशभर में गोल्ड रेट में गिरावट, निवेशकों के लिए सुनहरा मौका

अप्रैल 23, 2026
Infographic announcing RIICO's 50 crore support for MSME centers with factory image and currency symbol (Rupee)
INDIA

RIICO का बड़ा फैसला: राजस्थान वित्त निगम को 50 करोड़ का सहयोग, MSME सेक्टर को मिलेगा बूस्ट

अप्रैल 22, 2026
Surat LPG crisis: Crowds gather at Udhna station, leading to stampede amid lathicharge
INDIA

सूरत में LPG संकट का असर: उधना स्टेशन पर उमड़ी भीड़, लाठीचार्ज के बीच भगदड़ जैसे हालात

अप्रैल 19, 2026
Next Post

विदेशी महिला संग रंगरेलियां मनाते धरे IAS अफसर के पति, पुलिस ने पत्नी को किया कॉल, तो मिला ये जवाब

IPL 2024, CSK Vs DC : ऋषभ पंत ने खोला जीत का खाता…दिल्ली ने चेन्नई सुपर किंग्स को दी 20 रनों से करारी शिकस्त

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN