CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

खाली प्लाट में मिला तीन दिन पुराना युवक का सड़ा गला शव, होली मनाने गांव आया था

3 वर्ष ago
in bundi
0
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

बूंदी। शहर के नैनवां रोड़ स्थित शास्त्री नगर कॉलोनी के पास खाली पड़े एक व्यवसायिक भुखंड (A vacant commercial plot) में मंगलवार को एक युवक का दो तीन दिन पुराना सड़ा गला शव (Two-three days old rotten dead body of a young man) मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक युवक की पहचान रघुवीर मीणा निवासी गौवर्धनपुरा के रूप में हुई।

सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। मृतक के पास कोई पहचान का दस्तावेज नहीं मिलने और शव 2-3 दिन पुराना होने व चेहरा क्षत विक्षत होने के चलते उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। उसके बाद पुलिस युवक की शिनाख्त के प्रयास में जुट गई।

कोतवाली थाने के एसआई अवदेश सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि शहर के शास्त्री नगर पेच ग्राउंड की दीवार के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है, जिससे दुर्गंध आ रही है। सूचना पर मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया। उन्होंने बताया कि शव सड़ा गला हुआ है तथा कई दिन पुराना होने के चलते उसमें कीड़े चल रहे थे। वहीं मृतक की जेब से भी पहचान का कोई दस्तावेज नहीं मिलने के चलते व्यक्ति के शव को शिनाख्त नहीं हो पाई थी। उन्होंने बताया कि व्यक्ति के शव को जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। मृतक का चेहरा पूरी तरह क्षत विक्षत होने और कीड़े चलने से शव पहचान में नहीं आ रहा है। मृतक ने सफेद शर्ट और नीला पायजाम में पहन रखा था।

यह भी पढ़े: शराब के नशे में उधार गुटका लेने की बात पर दो पक्षों के बीच चली लाठियां, तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात

पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास शुरू किय गए जिसकी शाम को पहचान गोवर्धनपुरा निवासी रघुवीर मीणा पुत्र कालू लाल मीणा 25 वर्ष के रूप में हुई है। मृतक मध्यप्रदेश में रहकर मजदूरी करता था, होली मनाने 4 दिन पहले गांव आया था, वे किसी काम से होली के पहले बूंदी आया था, जिसका आज शव मिला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

‘Bundi Mobile & Electronics’ offers gifts and heavy discounts; household furniture is also available.
bundi

बूंदी मोबाईल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स’ पर उपहार और भारी छूट,घरेलू फर्नीचर भी उपलब्ध

नवम्बर 7, 2026
Crowds of customers flock to Patodi Enterprises in Bundi; high demand for smart and premium appliances.
bundi

बूंदी के पाटोदी एंटरप्राइजेज पर उमड़ा ग्राहकों का हुजूम, स्मार्ट और प्रीमियम अप्लायंसेज की भारी मांग

नवम्बर 7, 2026
Alleged illegal abortion of a six-month-old fetus! Questions raised against a private hospital following a rape case; police seek full records.
bundi

छह माह के गर्भ का कथित अवैध गर्भपात! दुष्कर्म के बाद निजी अस्पताल पर भी उठे सवाल, पुलिस ने मांगा पूरा रिकॉर्ड

अगस्त 8, 2026
Next Post

कार की टक्कर दो जनों की मौत, नदी में युवक का शव मिला, दोस्तों के संग नहाने गये युवक की डूबने से मौत

द इन्नोवेटिव क्लब द्वारा महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए एग्जिबिशन का आयोजन 31 को

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN