CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

IPLसे पहले चेन्नई टीम की कप्तानी में बड़ा बदलाव, महेंद्र सिंह धोनी की जगह लेगें ऋतुराज गायकवाड़

2 वर्ष ago
in INDIA
0
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन का आगाज 22 मार्च को होने वाला है। मगर उससे ठीक एक दिन पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) फ्रेंचाइजी ने बड़ा निर्णय लिया है। इस बार महेंद्र सिंह धोनी की जगह ऋतुराज गायकवाड़ कप्तानी करेगें )Rituraj Gaikwad will captain in place of Mahendra Singh Dhoni)।

बता दें कि 27 साल के स्टार ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ चेन्नई टीम के चौथे कप्तान होंगे। इससे पहले धोनी के अलावा रवींद्र जडेजा और सुरेश रैना कप्तानी कर चुके हैं। धोनी ने 212 मैचों में चेन्नई टीम की कप्तानी की है। जबकि जडेजा ने 8 और रैना ने 5 मैचों में कप्तानी की थी।

आईपीएल 2022 में भी चेन्नई टीम ने एक दिन पहले ही नए कप्तान का ऐलान किया था। तब रवींद्र जडेजा को अपना कप्तान नियुक्त किया था, लेकिन उनका यह कदम बैकफायर कर गया था। जडेजा की कप्तानी में चेन्नई टीम का प्रदर्शन खराब रहा था, खुद जडेजा का प्रदर्शन भी बेकार हुआ था। तब जडेजा की जगह धोनी को मिडसीजन में कप्तान के रूप में फिर से जिम्मेदारी संभालनी पड़ी थी।

42 साल के धोनी ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था। मगर वो IPL में खेलते आ रहे हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 5 बार खिताब जिताया है। धोनी की कप्तानी में ही चेन्नई टीम ने पिछला यानी 2023 सीजन भी अपने नाम किया था, तब उन्होंने फाइनल में गुजरात टाइटन्स को हराया था।

गायकवाड़ ने 2020 सीजन में IPL डेब्यू किया था, इसके बाद से उन्होंने IPL में अब तक 52 मैच खेले हैं। गायकवाड़ को एक सीजन के लिए चेन्नई फ्रेंचाइजी 6 करोड़ रुपये भुगतान कर रही है। जबकि धोनी को 12 करोड़ रुपये मिल रहे हैं। इस तरह IPL में गायकवाड़ की फीस धोनी से आधी है।

धोनी ने हाल ही में फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर कर संकेत दिए थे कि वो अब IPL 2024 में नए रोल में सामने आ सकते हैं. उनकी इस पोस्ट से फैन्स की धड़कनें बढ़ गई थीं, धोनी ने फेसबुक पोस्ट में लिखा था, नए सीजन और नई भूमिका के लिए इंतजार नहीं कर सकता, बने रहें! अपनी इस पोस्ट में माही ने खुलासा नहीं किया था कि उनका नया रोल क्या होने वाला है, पर अब उस पोस्ट से सारी बातें क्लयिर हो गई हैं।

यह भी पढ़े:  IPL 2024: रोमांच की शुरुआत 22 से, पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेगी

आईपीएल 2024 के शुरुआती 21 मैचों का शेड्यूल

  1. चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 22 मार्च, चेन्नई, रात 8.00 बजे
  2. पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 23 मार्च, मोहाली, दोपहर 3.30 बजे
  3. कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, 23 मार्च, कोलकाता, शाम 7.30 बजे
  4. राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, 24 मार्च, जयपुर, दोपहर 3.30 बजे
  5. गुजरात टाइटन्स बनाम मुंबई इंडियंस, 24 मार्च, अहमदाबाद, शाम 7.30 बजे
  6. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम पंजाब किंग्स, 25 मार्च, बेंगलुरु, शाम 7.30 बजे
  7. चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटन्स, 26 मार्च, चेन्नई, शाम 7.30 बजे
  8. सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस, 27 मार्च, हैदराबाद, शाम 7.30 बजे
  9. राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 28 मार्च, जयपुर, शाम 7.30 बजे
  10. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, 29 मार्च, बेंगलुरु, शाम 7.30 बजे
  11. लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स, 30 मार्च, लखनऊ, शाम 7.30 बजे
  12. गुजरात टाइटन्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, 31 मार्च, अहमदाबाद, दोपहर 3.30 बजे
  13. दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, 31 मार्च, वाइजैग, शाम 7.30 बजे
  14. मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स, 1 अप्रैल, मुंबई, शाम 7.30 बजे
  15. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, 2 अप्रैल, बेंगलुरु, शाम 7.30 बजे
  16. दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, 3 अप्रैल, वाइजैग, शाम 7.30 बजे
  17. गुजरात टाइटन्स बनाम पंजाब किंग्स, 4 अप्रैल, अहमदाबाद, शाम 7.30 बजे
  18. सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, 5 अप्रैल, हैदराबाद, शाम 7.30 बजे
  19. राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 6 अप्रैल, जयपुर, शाम 7.30 बजे
  20. मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 7 अप्रैल, मुंबई, दोपहर 3.30 बजे
  21. लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटन्स, 7 अप्रैल, लखनऊ, शाम 7.30 बजे

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Gold and Silver Price: Gold rates fall across the country, a golden opportunity for investors
Business

Gold And Silver Price : देशभर में गोल्ड रेट में गिरावट, निवेशकों के लिए सुनहरा मौका

अप्रैल 23, 2026
Infographic announcing RIICO's 50 crore support for MSME centers with factory image and currency symbol (Rupee)
INDIA

RIICO का बड़ा फैसला: राजस्थान वित्त निगम को 50 करोड़ का सहयोग, MSME सेक्टर को मिलेगा बूस्ट

अप्रैल 22, 2026
Surat LPG crisis: Crowds gather at Udhna station, leading to stampede amid lathicharge
INDIA

सूरत में LPG संकट का असर: उधना स्टेशन पर उमड़ी भीड़, लाठीचार्ज के बीच भगदड़ जैसे हालात

अप्रैल 19, 2026
Next Post

युवक की मौत के मामले में कोर्ट ने पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित, सबुत मिटाने पर केस दर्ज करने का आदेश

IPL का आगाज आज, नए कप्तान के साथ RCB से भिड़ेगी CSK की टीम, धोनी-कोहली पर नजरें

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN