CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

राजस्थान की भजनलाल सरकार के 5 मंत्री हुए ओर ज्यादा पावरफुल, मिलें नए विभाग

2 वर्ष ago
in JAIPUR, POLITICS
0
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से ठीक पहले राजस्थान की भजनलाल सरकार (Bhajanlal government of Rajasthan) में शामिल 5 मंत्रियों को ओर ज्यादा पावरफुल बनाया (Made 5 ministers more powerful) गया है। शुक्रवार देर रात शासन सचिव सुधीर कुमार शर्मा द्वारा जारी एक नोटिफिकेशन के अनुसार, मंत्रियों के विभाग बंटवारे में आंशिक संसोधन करते हुए डिप्टी सीएम दिया कुमारी, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा, मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर, मंत्री मदन दिलावर और मंत्री अविनाश गहलोत को 2 विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

डिप्टी सीएम दिया कुमारी को मिले ये विभाग
डिप्टी सीएम दिया कुमारी के पास पहले वित्त विभाग, पर्यटन विभाग, कला-साहित्य-संस्कृति और पुरातत्व विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, महिला और बाल विकास विभाग, बाल अधिकारिता विभाग थे। लेकिन 15 मार्च 2024 को उन्हें पंचायतीराज के अधीनस्थ महिला एवं बाल विकास विभाग का स्वतंत्र प्रभार भी सौंप दिया है, यानी दिया कुमारी के पास अब कुल 7 विभाग होंगे।

किरोड़ी लाल मीणा अब संभालेंगे अब 5 विभाग
इसी तरह किरोड़ी लाल मीणा के पास पहले 4 विभाग थे, इनमें कृषि एवं उद्यानिकी विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, आपदा प्रबंधन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग, जन अभियोग निराकरण विभाग शामिल थे। अब उन्हें पंजायतीराज के अधीनस्थ कृषि विभाग का स्वतंत्र प्रभार भी सौंप दिया गया है।

गजेंद्र सिंह खींवसर को मिली जिम्मेदारी
गजेंद्र सिंह खींवसर के पास पहले सिर्फ चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग था, लेकिन अब मुख्यमंत्री से परामर्श के बाद राज्यपाल ने उन्हें चिकित्सा एवं स्वास्थ्य संवाएं (ईएसआई) और पंजायतीराज के अधीनस्थ चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग का स्वतंत्र प्रभार सौंप दिया है, यानी अब उनके पास कुल 3 विभाग हो गए।

मदन दिलावर भी हुए पावरफुल
मदन दिलावर के पास पहले 3 विभाग थे, इनमें विद्यालयी शिक्षा विभाग (स्कूल एजूकेशन), पंजायतीराज विभाग, संस्कृत शिक्षा विभाग शामिल थे। अब उन्हें पंजायतीराज के अधीनस्थ प्राथमिक शिक्षा विभाग का स्वतंत्र प्रभार सौंपा है।

अविनाश गहलोत के पास अब दो विभाग
अविनाश गहलोत के पास पहले केवल सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग था। अब नए आदेश के अनुसार उन्हें पंजायतीराज के अधीनस्थ सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग का स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है।

यह भी पढ़े:  राजस्थान रॉयल्स 2024 ऑनलाइन बुकिंग, तिथि, टिकट कीमत सूची, स्टेडियम सीट उपलब्धता

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Rana Pratap - Jawahar Sagar and Kota Barrage will undergo improvement works, costing Rs 225 crore.
bundi

राणा प्रताप – जवाहर सागर और कोटा बैराज में होंगे सुधार कार्य, 225 करोड़ रुपये की आएगी लागत

अप्रैल 27, 2026
Bundi: The atrocities being committed by KDA will no longer be tolerated - MLA Harimohan Sharma
bundi

Bundi: KDA द्वारा किया जा रहा हत्याचार अब बर्दाश्त नहीं – MLA हरिमोहन शर्मा

अप्रैल 25, 2026
‘Gram-2026’ Roadshow: Rajasthan’s agricultural revolution will be heralded in New Delhi, opening new doors for investment and agritech.
JAIPUR

ग्राम-2026’ रोड शो: नई दिल्ली में राजस्थान की कृषि क्रांति का बिगुल, निवेश और एग्रीटेक के नए द्वार खुलेंगे

अप्रैल 23, 2026
Next Post

UDH मंत्री खर्रा पर भ्रष्टाचार के आरोप तय, 18 साल पुराने PHED के पाइप खरीद घोटाले का मामला

सेल्फी ले रहे थे 4 दोस्त, एक फिसल कर नहर में गिरा तो तीन बचाने कूदे, 50 मीटर दूर दो शव मिले

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN