in

शादी का घर धमाकों से दहला, एक के बाद एक 10 सिलेंडर फटे, पूरे गांव में दहशत का माहौल

The wedding house was rocked by explosions, 10 cylinders exploded one after the other, an atmosphere of panic in the entire village.

चूरू। जिले की रतनगढ़ तहसील के गांव जान्दवा के बिका की ढाणी में शादी के घर में रखें 11 मेसे 10 सिलेंडर एक के बाद एक धमाके के साथ फट गए (10 out of 11 cylinders kept in the wedding house exploded one after the other)। शुक्रवार सुबह 11 बजे हुए तेज धमाकों की आवाज से पूरा गांव दहल गया। अफरा तफरी के बीच ग्रामीण दौड़कर मौके पर आए। सिलेंडर फटने से लगी आग में करीब दो लाख का दहेज का सामान व पड़ौसी का एक झोंपड़ा जलकर राख हो गया। हादसे के वक्त घर में सिर्फ तीन महिलाएं थी। गनीमत रही कि किसी को भी कोई नुकसान नहीं हुआ।

जानकारी के मुताबिक 4 मार्च को घर में सूर्यप्रकाश शर्मा की व 6 मार्च को उसकी बहन सविता की शादी है। ऐसे में घरेलू गैस सिलेंडर घर में लाकर रख गए थे। हादसा उस वक्त हुआ जब घर के सब लोग शादी की खरीददारी करने चूरू गए हुए थे। सिलेंडर फटने से लगी आग में करीब दो लाख का दहेज का सामान व पड़ौसी का एक झोंपड़ा जलकर राख हो गया। ग्रामीणो ने घटना की जानकारी चूरू दमकल विभाग को दी। इसके बाद मौके पर गई दमकल ने आग पर काबू पाया।

सूर्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि घटना के समय उसकी मां रेवन्ती, भाभी पूनम व बहन सविता ही घर थे। बाकी सब लोग शादी की खरीददारी करने चूरू गए थे। हादसे की जानकारी उसकी बहन सविता ने फोन पर दी। हालांकि परिवार के लोग गैस सिलेंडर भभकने का कारण फिलहाल नहीं बता पा रहे हैं। गनीमत ये रही कि कोई जनहानी नहीं हुई।

घास-फूस के छप्पर में रखे सिलेंडर अचानक भभकने लगे और एक के बाद एक 11 मेसे 10 सिलेंडर फट गए। एक सिलेंडर करीब आधा किमी दूर श्मशान में जाकर गिरा। एक सिलेंडर 300 मीटर दूर पड़ोसी के खेत में जाकर गिरा। वहीं एक सिलेंडर पड़ोस में रहने वाले किसान के झोंपड़े पर जाकर गिरा। जिससे झोंपड़ा जल गया। धमाकों से पूरा गांव दहल गया। अचानक धमाकों की आवाज सुनकर ग्रामीण दहशत में आ गए। गनीमत यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।

यह भी पढ़ेराजस्थान में आकाशीय बिजली गिरने से 5 की मौत, IMD ने जारी किया अलर्ट

बूंदी जिले के केशवरायपाटन में मौसम बदलते के बाद रिमझिम बारिश व ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। यहां सुबह से ही मौसम खुशनुमा रहा। बादल छाए रहे। दोपहर बाद रिमझिम बारिश हुई। क्षेत्र के रंगराजपुरा गांव में बेर की आकार के ओले गिरने से लोग चिंतित हो गए। किसानों ने बताया कि एक मिनट चली ओलावृष्टि से सरसों, गेहूं, धनिया में नुकसान हो सकता है।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

5 killed due to lightning in Rajasthan, IMD issues alert

राजस्थान में आकाशीय बिजली गिरने से 5 की मौत, IMD ने जारी किया अलर्ट

IT raid on tobacco dealer's premises, officer surprised to see his fondness for Ferrari-Lamborghini and number 4018

तंबाकू कारोबारी के ठिकानों पर IT की रेड, फरारी-लैम्बोर्गिनी का शौक और नंबर 4018 देखकर अफसर हैरान