CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 से, राजस्थान भी आएंगे राहुल गांधी

2 वर्ष ago
in INDIA, POLITICS
0
Before Lok Sabha elections, Congress's Bharat Jodo Nyaya Yatra will start from 14th, Rahul Gandhi will also come to Rajasthan.
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) निकालने जा रही है, यह यात्रा मणिपुर से मुंबई तक की होगी। पिछले साल कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Congress leader Rahul Gandhi) के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक की भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई थी। अब मणिपुर से मुंबई तक की यह यात्रा उसी यात्रा की दूसरी कड़ी बताई जा रही है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा 66 दिन की होगी। यह यात्रा 15 राज्यों को कवर करेगी। इन 15 राज्यों की 110 जिलों से होकर गुजरेगी, जिसमें राजस्थान के दो जिले भी शामिल हैं।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के रूट मैप को साझा करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश (Senior Congress leader Jairam Ramesh) ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, ये है 14 जनवरी, 2024 को मणिपुर से मुंबई तक शुरू होने जा रही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का रूट मैप। राहुल गांधी 66 दिनों में 110 ज़िलों से गुज़रते हुए 6700 किलोमीटर से ज़्यादा की दूरी कवर करेंगे। यह पिछली भारत जोड़ो यात्रा की तरह ही प्रभावशाली और परिवर्तनकारी साबित होगी। बदलेगा भारत जीतेगा INDIA.

ये है 14 जनवरी, 2024 को मणिपुर से मुंबई तक शुरू होने जा रही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का रूट मैप। @RahulGandhi 66 दिनों में 110 ज़िलों से गुज़रते हुए 6700 किलोमीटर से ज़्यादा की दूरी कवर करेंगे। यह पिछली भारत जोड़ो यात्रा की तरह ही प्रभावशाली और… pic.twitter.com/m3JeA3Nw4O

— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) January 4, 2024

राजस्थान के धौलपुर और बांसवाड़ा जिले से गुजरेगी यात्रा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा मणिपुर से मुंबई तक निकलने वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा राजस्थान के दो जिलों से गुजरेगी। कांग्रेस पार्टी की ओर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए जारी किए गए रोड मैप के अनुसार यह यात्रा प्रदेश के धौलपुर जिले और बांसवाड़ा जिले में गुजरेगी।

भारत जोड़ो यात्रा के बाद दूसरे चरण में राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जाने वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर से प्रारंभ होगी। इसके तहत पहले यह यात्रा प्रदेश में आगरा से होती हुई धौलपुर से गुजरते हुई मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जाएगी। मध्य प्रदेश में 9 दिन की यात्रा के बाद यह यात्रा मध्य प्रदेश के उज्जैन से होती हुई बांसवाड़ा जिले में आएगी। यहां से यह यात्रा गुजरात के दाहोद जिले में प्रवेश करेगी।

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले राहुल गांधी 14 जनवरी से मणिपुर के इम्फाल से 6700 किलोमीटर लम्बी अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू करेंगे। कांग्रेस नेताओं की एक बड़ी बैठक में गुरुवार को इस यात्रा के प्रारूप को अंतिम रूप दिया गया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में हुई कांग्रेस के महासचिवों और प्रदेश अध्यक्षों की बैठक में ये फैसला किया गया।

यह भी पढ़े: CBI को राजस्थान में कार्रवाई की मिली छूट, गहलोत सरकार ने लगाई थी बैन!

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 जनवरी को इम्फाल, मणिपुर से शुरू होकर 20 मार्च को मुंबई में ख़त्म होगी। इन 67 दिनों में राहुल गांधी 6700 किलोमीटर की यात्रा करेंगे, अरुणाचल समेत 15 राज्यों के 110 ज़िलों से गुजरेंगे, 100 लोक सभा सीटों को कवर करेंगे।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Gold and Silver Price: Gold rates fall across the country, a golden opportunity for investors
Business

Gold And Silver Price : देशभर में गोल्ड रेट में गिरावट, निवेशकों के लिए सुनहरा मौका

अप्रैल 23, 2026
Infographic announcing RIICO's 50 crore support for MSME centers with factory image and currency symbol (Rupee)
INDIA

RIICO का बड़ा फैसला: राजस्थान वित्त निगम को 50 करोड़ का सहयोग, MSME सेक्टर को मिलेगा बूस्ट

अप्रैल 22, 2026
BJP Stages Protest in Jaipur Over Women's Reservation Bill; Outrage Erupts After Police Barricade and Halt March
JAIPUR

महिला आरक्षण बिल पर जयपुर में भाजपा का प्रदर्शन, पुलिस ने बैरिकेडिंग कर पदयात्रा रोकी तो भड़का आक्रोश

अप्रैल 20, 2026
Next Post
Jaipur Police Commissioner gave relief to the complainants by holding public hearing in the police station, common people appreciated the innovation.

जयपुर पुलिस आयुक्त ने थाने में जनसुनवाई कर परिवादियों को दी राहत, आमजन ने नवाचार को सराहा

Woman reached public hearing, said- CI-ASI captured the land, police officers were stunned

जनसुवाई में पहुंची महिला, बोली- CI- ASI ने जमीन पर किया कब्जा, दंग रह गए पुलिस अधिकारी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN