जायंट गूगल अपने यूजर्स को कई तरह की सर्विस उपलब्ध कराता है। गूगल अपनी ऐप्लिकेशन को समय पर नए फीचर्स के साथ अपग्रेड करता है। गूगल ने गूगल मैप पर एक ऐसा फीचर दिया कि जिससे आपको आर्थिक लाभ होने वाला है। गूगल ने भारतीय यूजर्स के लिए गूगल मैप मे फ्यूल सेविंग फीचर दिया। इसकी मदद से आप अपनी गाड़ी मे तेल की खपत को कम कर सकेंगे।
अभी तक गूगल मैप का फ्यूल सेविंग्स फीचर अमेरिका के साथ कनाडा और यूरोप के यूजर्स के लिए उपलब्ध था। अब कंपनी ने इसे भारतीयो के लिए लिए उपलब्ध करा दिया। गूगल ने फीचर को सितंबर 2022 मे जोड़ा था। गूगल मैप का फीचर फ्यूल या एनर्जी का अंदाजा देता है। आप जिस रूट से जा रहे हैं उस रूट पर कितना फ्यूल खर्च होगा। इसकी जानकारी आपको गूगल मैप पर पता चल जाएगी।
गूगल मैप फ्यूल खत्म होने का अंदाजा रूट पर मौजूद ट्रैफिक के आधार पर होता है। गूगल मैप दूसरा रूट अपने यूजर्स को दिखाएगा जिसमें ट्रैफिक कम हो आप जल्दी से पहुंच सके। दोनो रूट पर लगने वाले फ्यूल खर्च को गूगल मैप डिस्प्ले करेगा। अब यूजर पर निर्भरत करता कि वह कौन सा रूट चुनेगा। अगर आप गूगल मैप पर फ्यूल एनर्जी फीचर को डिसेबल करते तो आपको मैप पर एक रूट दिखाई देगा। इसके बाद फ्यूल की खपत की जानकारी आपको नही मिलेगी। अभी ग्रीन लीफ के साथ आपको फिचर देखने को मिलता है।