in

दूल्हे ने अपनी ही शादी मे कर दी ऐसी हरकत, भड़ककर दुल्हन ने शादी से किया इनकार, बिना दुल्हन के लौटी बारात

The groom did such a thing in his own wedding, the bride refused to marry in anger, the marriage procession returned without the bride

यूपी के मैनपुरी से अजीब मामला सामने आया। जहां बारात मे दूल्हे को डांस करना महंगा पड़ गया है। उसके डांस से दुल्हन इतनी नाराज हुई उसने शादी करने से इनकार कर दिया है। काफी समझाने-बुझाने के बाद वो नहीं मानी तो आखिरकार दूल्हे की शादी टूट गई। घटना इलाके मे चर्चा का विषय बन गई है। दूल्हे ने शराब के नशे मे डीजे पर डांस किया। वह अपनी शादी मे शराब पीकर पहुंचा था। शादी मे उसकी हरकत देख दुल्हन भड़क उठती है। उसने समारोह के बीच मे शराबी दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया था।

बताया जा रहा दूल्हे के साथ उसके पिता ने भी शराब पी रखी थी। जैसे इसका पता दुल्हन को लगा उसने सीधे शादी करने से मना कर दिया। दोनों पक्षों की ओर काफी देर तक पंचायत का दौर चला। पर बात नहीं बनती है। आखिरकार बारात को बिना दुल्हन के बैरंग लौटना पड़ा था। पूरा घटनाक्रम मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के ग्राम गंभीरा का है। जहा 7 दिसंबर को ब्रजेश कुमार की बेटी की बारात आई। बारात के आने पर लड़की पक्ष के लोगो ने उनकी खूब आवभगत की थी। शादी की रस्मे शुरू हो गई थी। कुछ देर बाद जयमाला का कार्यक्रम होना था।

पर उससे पहले दूल्हा अपने दोस्तों के साथ डीजे पर डांस करने के लिए पहुंच गया। डीजे पर वह अपने दोस्तो के साथ मदहोश होकर डांस करने लगा। तभी दुल्हन ने उसे देख लिया। दुल्हन को शक हुआ दूल्हा शराब के नशे मे धुत है। क्योंकि, शादी से पहले दूल्हा सेहरा उतारकर झूम रहा था। जिसे देखकर दुल्हन ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया था। दूल्हे की जांच की गई तो पता चला उसने शराब पी रखी है।

तो दूल्हे के पिता ने भी शराब पी रखी थी। बारात मे विवाद होने लगा। फिर शादी के माहौल मे खलल पड़ गई थी। दुल्हन ने किसी भी कीमत पर शराबी दूल्हे से शादी ना करने का फैसला कर लिया था। दूल्हे पक्ष ने उसे खूब मनाने की कोशिश की पर वह नही मानती है। दुल्हन के इस फैसले मे उसके परिवार वालो ने उसका साथ दिया। आखिर मे दूल्हा बिना दुल्हन लिए बारात लेकर लौट गया था।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This bank is offering interest up to 7.80 percent on fixed deposits. See latest interest rate here

7.80 प्रतिशत तक का ब्याज, फिक्स्ड डिपॉजिट पर दे रहा यह बैंक, यहा देखे- लेटेस्ट इंटरेस्ट रेट

Your brain will always remain young, include these vitamins and minerals in your diet.

दिमाग रहेगा हमेशा जवान, डाइट मे शामिल करे यह विटामिन्स और मिनरल्स