CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

Rajasthan Election- राजस्थान में इस प्रत्याशी और समर्थकों पर फेंका पेट्रोल और आग से कार जलकर नष्ट, चेहरा झुलसा

2 वर्ष ago
in dausa, ELECTION 2023
0
Case of attack on JJP party candidate from Mahuva assembly seat
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

Rajasthan Election- राजस्थान में चुनाव से ठीक पहले अब नेताओं पर हमले के मामले बढ़ गए हैं। इसी तरह का एक मामला दौसा जिले से देर रात करीब एक बजे के आसपास सामने आया है। यहां जेजेपी यानि जननायक जनता पार्टी प्रत्याशी और उनके समर्थकों से भरी कार (Car full of supporters) को ही हमलावरों ने आग के हवाले कर दिया। जैसे तैसे कार सवार लोग जान बचाकर भागे। कार पूरी तरह से जल गई जबकि प्रत्याशी और उनके समर्थकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और जांच पड़ताल शुरू कर दी।

हांलाकि देर रात तक इस मामले में किसी को अरेस्ट नहीं किया गया था। इस तरह की घटना होने के बाद अब हड़कंप मचा हुआ है। मामले की जांच दौसा जिले की मंडावर थाना पुलिस कर रही है।

पुलिस ने बताया कि महुवा विधानसभा सीट से जेजेपी पार्टी के प्रत्याशी पर हमले का मामला (Case of attack on JJP party candidate from Mahuva assembly seat) सामने आया है। प्रत्याशी आशुतोष झालानी अपने कुछ समर्थकों के साथ अपनी कार में सवार थे। वे मंडावर थाना इलाके में स्थित गांव एदलपुर की ओर से गुजर रहे थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें: मोदी की सभा से पहले बिरला ने राजावत को मनाया, भाजपा प्रत्याशी कल्पना देवी का किया समर्थन, भाजपा में हुई वापसी

बताया जा रहा है कि जिस कार में झालानी सवार थे, इस बीच कुछ लोगों ने पेट्रोल की पूरी बोतल खाली कर दी। कोई कुछ समझ पाता इससे पहले ही कार में जलता लाइटर फेंक दिया। इससे कार में तुरंत आग लग गई। गाड़ी में आगे और पीछे बैठे समर्थक और झालानी भी आग की चपेट में आ गए। झालानी तुरंत गाड़ी से नीचे भागे लेकिन उनके कपड़ों में आग लग चुकी थी। उन्होंने कपड़े फाड़कर फेंक दिए उसके बाद समर्थकों को भी संभाला। बाद में इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। झालाना का चेहरा और पीठ हल्का झुलसने की जानकारी मिली है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। झालानी से भी इस बारे में बातचीत की जा रही है कि उन पर हमला करने वाला संभावित कौन हो सकता है। आग लगने से कार पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गई।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Tragic accident in Dausa, uncontrolled truck crushed the car, three people died
dausa

दौसा में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित ट्रक ने कार को कुचला, तीन लोगों की मौत

दिसम्बर 23, 2024
Shameful act of teacher, called to office and showed obscene video, molested innocent girl students
CRIME

शिक्षक की शर्मनाक करतूत, ऑफिस बुलाकर दिखाई अश्लील Video, मासूम छात्राओं के साथ की छेड़छाड़

दिसम्बर 15, 2024
"Hello... I am calling collector" - New trick of cyber thugs in Rajasthan, fraud in the name of 3 collectors
CRIME

“हैलो… मैं कलेक्टर बोल रहा हूं”- राजस्थान में साइबर ठगों की नई चाल, 3 कलेक्टर्स के नाम से ठगी का जाल

अक्टूबर 6, 2024
Next Post
In the end, Prime Minister Modi said – Lal Diary and its pages are most discussed in Rajasthan.

Rajasthan Election: अंता में बोले प्रधानमंत्री मोदी- राजस्थान में लाल डायरी और उसके पन्नों की सबसे अधिक चर्चा है

PM Modi said in Kota - This is my personal work, not election work, go to people's homes and tell them that Modi ji has called you Ram-Ram.

कोटा में PM मोदी बोले- मेरा पर्सनल काम है, चुनाव वाला काम नहीं, लोगों के घर जाना और कहना अपने मोदी जी ने आपको राम-राम कहा है

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN