सोशल मीडिया पर कब, क्या वायरल हो जाए इस बात का अंदाज़ा कोई नही लगा सकता है। इन दिनो सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमे 4 लोगो का परिवार एक बाइक पर बैठकर जाता दिख रहा है। आप सोच रहे होगे चार लोगो का परिवार अक्सर बाइक पर बैठकर जाता नज़र आ जाता है। पर इस वीडियो मे कुछ ऐसा है जो आपने अभी तक नही होगा। इस वीडियो मे मम्मी-पापा के अलावा दो बच्चे भी है। जरा सोचिए कि यह बच्चे एक ही बाइक पर अपने मम्मी पापा के साथ कैसे बैठे होंगे। वायरल वीडियो मे आप देख सकते हैं 4 लोग एक बाइक पर बैठकर जा रहे है। चारों बाइक पर बैठे तो नही बस किसी तरह से अटके हुए है।
शख्स बाइक की टंकी पर बैठकर बाइक चला रहा है। वही महिला बाइक मे बिल्कुल पीछे की ओर किसी तरह से बैठी हुई है। उसने अपनी गोद मे लड़की को बैठा रखा है। बेचारी लड़की बहुत संभलकर किसी तरह गोद मे लटकी हुई है। बेटी को गोद मे बैठाने का महिला का यह तरीका देख लोग हैरान रह गए है। लोगो का कहना है ऐसा तो सिर्फ एक मां ही कर सकती है।
वीडियो को इंस्टाग्राम पर (purnia parivar) नाम के पेज से शेयर किया गया। वीडियो को 3 लाख से ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है। वीडियो मे दिए गए कैप्शन से पता लगता है यह वीडियो बिहार के पूर्णिया का है। लोग वीडियो पर ढेरो कमेंट्स कर रहे है। एक यूजर ने लिखा- भारत सरकार को इन्हे पुरस्कार देना चाहिए। दूसरे ने लिखा- किसी का मज़ाक नही उड़ाना चाहिए। यह उनकी मजबूरी भी हो सकती है।