in

धनतेरस के दिन खरीदते है ये वस्तू, तो हो सकते हो कंगाल

धनतेरस के दिन खरीदते है ये वस्तू, तो हो सकते हो कंगाल

हिंदू धर्म (Hindu Dharma) के प्रमुख त्योहारों में से एक दिवाली (Diwali) इस साल 12 नवंबर को मनाई जाएगी। दिवाली (Diwali) के 2 दिन पहल यानिे 10 नवंबर को धनतेरस (Dhanteras) पड़ रहा है, आपको पता ही होगा कि दिवाली का पर्व पांच दिनों तक चलता है और इसकी शुरुआत धनतेरस से होती है। इस दिन लक्ष्मी-कुबेर की पूजा का विधान है। धनतेरस (Dhanteras) के दिन लोग जिंदगी में खुशहाली और समृद्धि लाने के लिए कई नई चीजें खरीदते हैं। हालांकि इन वस्तुओं को खरीदते समय भी हमें कई बातों का ध्यान रखना होता है।

इस दिन मां लक्ष्मी (Maa Laxmi), भगवान गणेश और कुबेर देवता से जुड़ी चीजों को खरीदना शुभ माना जाता है, तो वहीं कई चीजें ऐसी हैं जिनको खरीदना सही नहीं माना जाता है। जैसे –

लोहे की वस्तुएं
धनतेरस (Dhanteras) के दिन भूलकर भी किसी लोहे की चीजें न खरीदें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। इस दिन लोहे के बर्तन खरीदने से बचना चाहिए।

कांच की वस्तुएं
धनतेरस (Dhanteras) के दिन कांच से बनी हुई वस्तुओं को भी न खरीदें। कांच राहू का प्रतीक माना जाता है। इसलिए कांच की वस्तुएं खरीदना शुभ नहीं होता।

धारदार वस्तुएं

धनतेरस (Dhanteras) के दिन धारदार वस्तुएं खरीदना शुभ नहीं माना जाता। क्योकि घर में धारदारी वस्तुएं लाने से वास्तु दोष उत्पन्न हो जाता है, जिसे काफी अशुभ माना गया है।

यह भी पढ़ें:  कांग्रेस के 76 और BJP के 124 उम्मीदवारों की अब तक घोषणा, सिर्फ 43 पर स्थिति स्पष्ट, जानें- कौन किसके सामने?

काले रंग की वस्तुएं

धनतेरस के दिन घर में काले रंग की चीजों को खरीदकर न लाऐ। काला रंग हिन्दू धर्म में काफी अशुभ माना जाता है। धनतेरस पर काले रंग की वस्तुएं खरीदना या काले कपड़ों को धारण करना अशुभ होता है।

तेल-घी न खरीदें
धनतेरस के दिन तेल, घी और रिफांइड जैसे उत्पादों को कभी भी नही खरीदना चाहिए। धनतेरस (Dhanteras) के शुभ दिन पर घरों में दीये जलाये जाते हैं, ऐसे में तेल आप धनतेरस के एक दिन पहले ही खरीदें।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

सोते समय सीने पर बैठ जाता है भूत? जाने क्या है समस्या

सोते समय सीने पर बैठ जाता है भूत? जाने क्या है समस्या

”मेरा बेटा बिकाऊ है, मुझे मेरा बेटा बेचना है” - शख्स ने बेटे कि लगाई सैल, क्यों?

”मेरा बेटा बिकाऊ है, मुझे मेरा बेटा बेचना है” – शख्स ने बेटे कि लगाई सैल, क्यों?