CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

राजस्थान में BJP की दूसरी सूची जारी, राठौड़ को चूरू की जगह तारानगर, राजवी को अब चित्तौड़गढ़

3 वर्ष ago
in POLITICS, RAJASTHAN
0
राजस्थान में BJP की दूसरी सूची जारी, राठौड़ को चूरू की जगह तारानगर, राजवी को अब चित्तौड़गढ़
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

राजस्थान में BJP की दूसरी सूची जारी कर दी गई है, दूसरी सूची में बीकानेर पूर्व से सिद्धि कुमारी को टिकट दिया गया है तो वहीं सूरजगढ़ से संतोष इलाहाबाद को उम्मीदवार बनाया है, जबकि नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ का चूरू से टिकट काटकर तारानगर से टिकट दिया गया है। वहीं रामलाल शर्मा को फिर से चोंमू से प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं सतीश पूनिया को भी अंबेर से टिकट दिया गया, कालीचरण सर्राफ को मालवीय नगर से टिकट मिला तो सांगानेर विधानसभा क्षेत्र से भजनलाल शर्मा को चुनावी मैदान में उतरा है अलवर शहर से संजय शर्मा को फिर से टिकट मिला तो वही अजमेर उत्तर से वासुदेव देवनानी को चुनावी मैदान में उतर गया है। इसी प्रकार जयपुर की विद्याधर नगर सीट से विधायक नरपत सिंह राजवी को अब चित्तौड़गढ़ से टिकट दिया गया है। पहली सूची में भाजपा ने उनका टिकट काटकर राजसमंद सांसद दीया कुमारी को विद्याधर नगर से टिकट दिया था।

भाजपा किसे कहां से दिया टिकट देखें सूची-

1 . रायसिंहनगर (अजा) – बलवीर सिंह लूथरा
2 . अनूपगढ़ (अजा) – श्रीमती संतोष बावरी
3 . सांगरिया – गुरदीप सिंह शहपीणी
4 . पीलीबंगा (अजा)- धर्मेन्द्र मोची
5 . नोहर – अभिषेक मटोरिया
6 . बीकानेर पश्चिम – जेठानन्द व्यास
7 . बीकानेर पूर्व – सुश्री सिद्धी कुमारी
8 . लूणकरणसर – सुमित गोदारा
9 नोखा – बिहारीलाल विश्नोई
10 तारानगर- राजेंद्र राठौड़
11 चूरू – हरलाल सहारण
12 रतनगढ़ – अभिनेश महर्षि
13 सुरजगढ़- श्रीमती सन्तोष अहलावत
14 धोद (अजा) – गोवर्धन वर्मा
15 नीम का थाना- प्रेमसिंह बाजौर
16 श्रीमाधोपुर- झाबर सिंह खर्रा
17 चौमं – रामलाल शर्मा
18 फुलेरा – निर्मल कुमावत
19 अंबेर – सतीश पुनिया
20 मालवीय नगर- कालीचरण सराफ
21 सांगानेर- भजन लाल शर्मा
22 बगरू (अजा) – कैलाश चन्द वर्मा
23 चाकसू (अजा)- रामवतार बैरवा
24 मुण्डावर – मंजीत धर्मपाल चौधरी
25 थानागाजी- हेम सिंह भड़ाना
26 अलवर शहर – संजय शर्मा
27 डीग – कुम्हेर- डॉ . शैलेश सिंह
28 धौलपुर- डॉ शिवचरण कुशवाहा
29 खंडार (अजा)- जितेन्द्र गोठवाल
30 मालपुरा- कन्हैयालाल चौधरी
31 पुष्कर – सुरेश सिंह रावत
32 अजमेर उत्तर – वासुदेव देवनानी
33 अजमेर दक्षिण (अजा)- श्रीमती अनिता भदेल
34 नसीराबाद – रामस्वरूप लांबा
35 ब्यावर – शंकर सिंह रावत
36 जायल (अजा)- डॉ . मन्जू बाघमार
37 नागौर- श्रीमती डॉ ज्योति मिर्धा
38 . मेडता (अजा)- लक्ष्मणराम मेघवाल
39 मकराना- श्रीमती सुमिता भींचर
40 परबतसर- मानसिंह किनसरिया
41 नावां – विजय सिंह चौधरी
42 . जैतारण- अविनाश गहलोत
43 सोजत (अजा)- श्रीमती शोभा चौहान
44 पाली – ज्ञानचंद पारख
45 बाली – पुष्पेन्द्रसिंह राणावत
46 सुमेरपुर- जोराराम कुमावत
47 सूरसागर- देवेन्द्र जोशी
48 पोकरण- महंत प्रतापपुरी महाराज
49 सिवाना- हम्मीर सिंह भायल
50 चौहटन (अजा)- आदुराम मेघवाल
51 आहौर – छगन सिंह राजपुरोहित
52 जालौर (अजा)- जोगेश्वर गर्ग
53 सिरोही- ओटाराम देवासी
54 पिण्डवाड़ा-आबू (अजजा)- समाराम गरासिया
55 . रेवदर ( अजा)- जगसीराम कोली
56 गोगुंदा (अजजा)- प्रतापलाल गमेती
57 झाड़ौल (अजजा)- बाबूलाल खराडी
58 . उदयपुर ग्रामीण (अजजा)- फूल सिंह मीणा
59 . उदयपुर- ताराचंद जैन
60 . सलूम्बर (अजजा)- अमृतलाल मीणा
61 धरियावद (अजजा) – कन्हैया लाल मीणा .
62 . आसपुर (अजजा)- गोपीचंद मीणा
63 घाटोल (अजजा)- मानशंकर निनामा .
64 गढ़ी (अजजा)- कैलाश चन्द्र मीणा
65 चित्तौड़गढ़- नरपत सिंह राजवी
66 निम्बाहेड़ा- श्रीचन्द कृपलानी
67 बाड़ी सादड़ी – गौतम सिंह डाक
68 प्रतापगढ़ (अजजा) – हेमंत मीणा
69 . कुम्भलगढ़- सुरेन्द्र सिंह राठौड़
70 राजसमंद- श्रीमती दीप्ती महेश्वरी
71 . नाथद्वारा- कुंवर विश्वराज सिंह मेवाड़
72 . आसीन्द- झब्बर सिंह सांखला
73 भीलवाड़ा- विठ्ठलशंकर अवस्थी
74 . जहाजपुर- गोपीचंद मीणा
75 . माण्डलगढ़- गोपाल लाल शर्मा
76 . बूंदी- अशोक डोगरा
77 सांगोद- हीरालाल नागर
78 कोटा दक्षिण- संदीप शर्मा
79 छाबड़ा – प्रताप सिंह सिंघवी
80 . डग (अजा)- कालूलाल मेघवाल
81 झालरापाटन- श्रीमती वसुन्धरा राजे
82 . खानपुर- नरेन्द्र नागर
83 मनोहर थाना – गोविन्द रानीपुरिया

वसुंधरा गुट के 10 विधायकों को मिला टिकट
भाजपा ने पुर्व सीएम वसुंधरा राजे समर्थक 10 विधायकों को टिकट दिया है। इनमें मालवीय नगर से कालीचरण सराफ, कोटा के छबड़ा से प्रताप सिंह सिंघवी, संगरिया से गुरदीप सिंह शाहपीणी, निंबाहेड़ा से श्रीचंद कृपलानी, नौहर से अभिषेक मटोरिया, सूरजगढ़ से संतोष अहलावत, डग से कालूलाल मेघवाल, खानपुर से नरेंद्र नागर, मनोहरथाना से गोविंद रानीपुरिया, नीमकाथाना से प्रेम सिंह बाजौर शामिल हैं।

कई पूर्व मंत्री बनाए उम्मीदवार
भाजपा ने कई पूर्व मंत्रियों को भी टिकट दिया है। इनमें प्रताप सिंह सिंघवी, श्रीचंद कृपलानी, नरपत सिंह राजवी, ओटाराम देवासी, पुष्पेंद्र सिंह राणावत, अनिता भदेल, वासुदेव देवनानी, कालीचरण सर्राफ, राजेंद्र राठौड़ सहित कई पूर्व मंत्री शामिल हैं।

7 विधायकों के टिकट काटे
बीजेपी ने दूसरी सूची में 7 विधायकों का टिकट काट दिया है। इसमें सूरसागर से सूर्यकांता व्यास, सांगानेर से अशोक लाहोटी, चित्तौड़गढ़ से चंद्रभान सिंह आक्या, सूरजगढ़ से सुभाष पूनिया, नागौर से मोहन राम चौधरी, मकराना से रूपाराम और बड़ी सादड़ी से ललित कुमार ओस्तवाल शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:  जयपुर परकोटे में उम्मीदवारों की फौज वोट काटने की जुगत में करती है इतना बड़ा खेल

56 विधायकों को दिया टिकट
भाजपा की दूसरी सूची में 56 मौजूदा विधायकों को टिकट दिया है। इसके साथ ही इस सूची में 27 सीटें ऐसी हैं, जिन पर 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा हार गई थी। बीजेपी ने इससे पहले 9 अक्टूबर को 41 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की थी।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Stray dog ​​menace 10-year-old boy mauled to death, Birla expresses condolences
bundi

आवारा श्वानों का खौफ: 10 वर्षीय मासूम को नोच-नोचकर मार डाला, बिरला ने जताई संवेदना

मई 4, 2026
A love affair sparked violence in Banswara A settlement was attacked after a young man was murdered, and 35 houses were burned.
BANSWARA

बांसवाड़ा में प्रेम-प्रसंग बना हिंसा की वजहः युवक की हत्या के बाद बस्ती पर हमला, 35 घर जलाए

अप्रैल 27, 2026
Bundi: The atrocities being committed by KDA will no longer be tolerated - MLA Harimohan Sharma
bundi

Bundi: KDA द्वारा किया जा रहा हत्याचार अब बर्दाश्त नहीं – MLA हरिमोहन शर्मा

अप्रैल 25, 2026
Next Post
राजस्थान कांग्रेस की पहली सूची जारी, गहलोत-पायलट के समर्थकों को टिकट- देखें पूरी लिस्ट

राजस्थान कांग्रेस की पहली सूची जारी, गहलोत-पायलट के समर्थकों को टिकट- देखें पूरी लिस्ट

किसान नेता पीसीसी सचिव संदीप पुरोहित की 3 वर्ष के कारावास कि सजा बरकरार

किसान नेता पीसीसी सचिव संदीप पुरोहित की 3 वर्ष के कारावास कि सजा बरकरार

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN