CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

कोटा रेलवे जंक्शन से 4 साल के बच्चे का अपहरण, सीसीटीवी केमरे में कैद हुआ अपहृर्ता

2 वर्ष ago
in CRIME, KOTA
0
4 year old child kidnapped from Kota railway junction, kidnapper captured in CCTV camera
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

कोटा। कोटा रेलवे जंक्शन से 4 साल मासूम के अपहरण का मामला (Case of kidnapping of 4 year old innocent from Kota Railway Junction) सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज के अलावा तकनीकी टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। मामला 5 मई का है। दो दिन बाद भी पुलिस और परिजनों को अब तक बच्चे का सुराग नहीं लगा है।

जानकारी के मुताबिक कोटा के कैथून के नजदीक खेड़ारसूलपुर के जालखेड़ा निवासी ओमप्रकाश प्रजापति 5 मई को कोटा से फिरोजाबाद जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर पहुंचा था लेकिन रात 9 बजे आगरा फोर्ट ट्रेन निकल चुकी थी। उसके साथ 4 वर्षीय बेटा लविश कुमार भी साथ था।

आगरा फोर्ट ट्रेन निकल जाने के बाद अगली ट्रेन का इंतजार कर रहे थे, यहां एक शख्स चार साल के अपने बेटे को रेलवे स्टेशन पर बिठाकर टिकट लेने काउंटर पर गया था। वह टिकट लेकर लौटा तो बेटा लविश नजर नहीं आया। उसकी काफी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। बाद में इस संबंध में रेलवे पुलिस की सहायता से भी हमने प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

इस संबंध में पुलिस ने अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बच्चे की तलाश के संबंध में टीम गठित कर भेजी गई है। पिता के मुताबिक प्लेटफार्म नंबर 1 से बच्चा गायब हुआ, उसके बाद जब उसका सीसीटीवी फुटेज देखा गया, जिसमें एक व्यक्ति लविश को प्लेटफार्म से बाहर ले गया।

यह भी पढ़े : दुल्हा क्लीन शेव नहीं होगा तो लगेगा 21 हजार का जुर्माना, नागर धाकड़ समाज के पंच पटेलो का निर्णय

वह टैक्सी स्टैंड पर वह काफी देर रुका। इसके बाद भीमगंजमंडी थाने के सामने से होता हुआ निकल गया। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Three men stand side by side outside a faded, mural-painted building with a barred entrance and wall-mounted air conditioners.
bundi

बूंदी में ACB की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार रुपए रिश्वत लेते सखावदा ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

मई 7, 2026
Two men sitting on chairs against a pale yellow wall; left man wears a maroon patterned shirt, right man wears a light blue shirt.
BARAN

अटरू: 50 हजार लेते संविदाकर्मी और दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, पट्टा बनाने के नाम पर मांगी थी 60 हजार की रिश्वत

अप्रैल 29, 2026
Rana Pratap - Jawahar Sagar and Kota Barrage will undergo improvement works, costing Rs 225 crore.
bundi

राणा प्रताप – जवाहर सागर और कोटा बैराज में होंगे सुधार कार्य, 225 करोड़ रुपये की आएगी लागत

अप्रैल 27, 2026
Next Post
Shock to BJP, Haryana government in political crisis, 3 independent MLAs withdrew support

BJP को झटका, हरियाणा सरकार सियासी संकट में, 3 निर्दलीय विधायकों ने वापस लिया समर्थन

Apple's most powerful iPad Air and iPad Pro launched, know the price and features

Apple का सबसे पावरफुल iPad Air और iPad Pro लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN