CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

दृष्टि आई ड्रॉप समेत पतंजलि के 14 प्रोडक्ट की बिक्री रोकी, कंपनी ने विज्ञापन भी लिए वापस

2 वर्ष ago
in Business, INDIA
0
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड ने दृष्टि आई ड्रॉप समेत अपने 14 उत्पादों की बिक्री रोक (Stopped sale of 14 of its products including Drishti Eye Drop) दी है, जिनके मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस इस साल अप्रैल में उत्तराखंड राज्य लाइसेंसिंग प्राधिकरण द्वारा निलंबित कर दिए गए थे। कंपनी ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में यह जानकारी दी। कंपनी ने जस्टिस हिमा कोहली और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ के समक्ष प्रस्तुत हलफनामे में कहा कि मीडिया प्लेटफार्मों को भी इन 14 उत्पादों के सभी विज्ञापन वापस लेने का निर्देश दिया गया है और देश भर में 5,606 फ्रेंचाइजी स्टोर को इन उत्पादों को वापस लेने के निर्देश जारी किए गए हैं।

वहीं, शीर्ष अदालत ने पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड (Patanjali Ayurveda Limited) को दो सप्ताह के भीतर एक हलफनामा दायर (Affidavit filed) करने का निर्देश दिया, जिसमें यह बताया जाएगा कि क्या विज्ञापनों को हटाने के लिए सोशल मीडिया मंचों से किए गए अनुरोध को स्वीकार किया गया है और क्या 14 उत्पादों के विज्ञापन वापस लिए गए हैं।

शीर्ष अदालत को यह भी सूचित किया गया कि भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) के अध्यक्ष ने पतंजलि मामले में सुनवाई के संबंध में अपनी विवादास्पद टिप्पणी के लिए माफीनामा जारी किया है। यह तर्क दिया गया कि माफीनामा मीडिया को भेजा गया था और आईएमए की मासिक पत्रिका में प्रकाशित किया गया था और इसे अपनी वेबसाइट पर भी अपलोड किया गया था। शीर्ष अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 30 जुलाई को निर्धारित की है।

शीर्ष अदालत आईएमए द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिसमें पतंजलि द्वारा कोविड टीकाकरण अभियान और आधुनिक चिकित्सा पद्धति के खिलाफ गलत अभियान चलाने का आरोप लगाया गया था। मामले में पिछली सुनवाई में उत्तराखंड राज्य लाइसेंसिंग प्राधिकरण ने शीर्ष अदालत को बताया था कि पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड और दिव्य फार्मेसी के 14 उत्पादों के मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए गए हैं।

14 मई को, शीर्ष अदालत ने भ्रामक विज्ञापन मामले में स्वामी रामदेव, उनके सहयोगी बालकृष्ण और पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड को जारी अवमानना नोटिस पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था।

यह भी पढ़े : भाई की मौत के बाद भाभी की खूबसूरती पर देवर हुआ फिदा, कोर्ट मैरिज के 90 दिन बाद हो गया कांड

  • इन उत्पादों की बिक्री रोकी गई-
  • पतंजलि दृष्टि आई ड्रॉप
  • आईग्रिट गोल्ड
  • लिवामृत एडवांस
  • लिवोग्रिट
  • श्वासारि गोल्ड
  • श्वासारि वटी
  • श्वासारि प्रवाही
  • श्वासारि अवलेह
  • ब्रोंकोम
  • मुक्ता वटी एक्स्ट्रा पावर
  • लिपिडोम
  • बीपी ग्रिट
  • मधुग्रिट
  • मधुनाशिनी वटी एक्स्ट्रा पावर

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Gold and Silver Price: Gold rates fall across the country, a golden opportunity for investors
Business

Gold And Silver Price : देशभर में गोल्ड रेट में गिरावट, निवेशकों के लिए सुनहरा मौका

अप्रैल 23, 2026
Promotional banner in Hindi announcing home purchase offers in Rajasthan, highlighting Jaipur, Jodhpur, and Kota with a hand holding house keys and a modern house image and skyline.
Business

Rajasthan में घर खरीदने का सुनहरा मौका: जयपुर, जोधपुर और कोटा में रियल एस्टेट बाजार में तेजी

अप्रैल 22, 2026
Infographic announcing RIICO's 50 crore support for MSME centers with factory image and currency symbol (Rupee)
INDIA

RIICO का बड़ा फैसला: राजस्थान वित्त निगम को 50 करोड़ का सहयोग, MSME सेक्टर को मिलेगा बूस्ट

अप्रैल 22, 2026
Next Post

राजस्थान सरकार की बजट मीटिंग, मंत्री बोले- कागजी घोषणाएं नहीं प्रगति का रोडमैप होगा

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, डबल डेकर बस दूध के टैंकर से टकराई, 18 की मौत, 30 घायल

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN