CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

राजस्थान के 17 नए जिलों- 3 संभागों के पुर्नगठन को लेकर समिति का गठन, CM भजनलाल ने दी मंजूरी

2 वर्ष ago
in JAIPUR, RAJASTHAN
0
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में नवगठित जिलों के पुर्नगठन के संबंध में एक समिति के गठन को मंजूरी (Approval for formation of a committee regarding reorganization of newly formed districts) दी है। शुक्रवार रात इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी करते हुए बताया कि पूर्व IAS ललित के पंवार की अध्यक्षता में गठित यह कमेटी नए जिलों के पुर्नगठन के संबंध में मंत्रिमण्डलीय उप-समिति को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार ने 17 नए जिले और तीन संभागों का पुनर्गठन राम लुभाया कमेटी की सिफारिश पर गठन किया था, जिसको लेकर बीजेपी लगातार विरोध भी कर रही थी। अब प्रदेश में बीजेपी सत्ता पक्ष में है, ऐसे में राज्य सरकार ने गठित नवीन जिलों की प्रशासनिक आवश्यकताओं, वित्तीय संसाधनों सहित अन्य बिन्दुओं पर समीक्षा का फैसला किया गया था। हाल ही में इस सन्दर्भ में मंत्रिमण्डलीय उप-समिति का गठन भी किया गया है। नवगठित कमेटी मंत्रिमण्डलीय उप-समिति को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

बतादें कि नए जिलों के गठन प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए बनाए गए मंत्रिमंडलीय उप-समिति का संयोजक उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा को बनाया गया है। जबकि मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड, मंत्री कन्हैया लाल चौधरी, मंत्री हेमन्त मीणा और मंत्री सुरेश सिंह रावत को सदस्य बनाया गया है। समिति का प्रशासनिक विभाग राजस्व विभाग होगा और इसके सदस्य सचिव अतिरिक्त मुख्य सचिव शासन सचिव राजस्व विभाग होंगे। अब यह कमेटी नए जिलों के गठन पर अपनी रिपोर्ट तैयार कर सरकार को देगी।

जानें कौन है पूर्व IAS ललित के पवार?
पूर्व आईएएस ललित के. पवार मूलतः बाड़मेर जिले के निवासी हैं। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के कार्यकाल में जेडीसी, पर्यटन सचिव और RPSCअध्यक्ष जैसे कई अहम पदों पर काम कर चुके है। इनके द्वारा लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा की सदस्यता ली गई थी। प्रदेश की भजनलाल सरकार ने अब इन्हें पूर्ववर्ती अशोक गहलोत के कार्यकाल में बने नए जिलों और संभागों की एक विस्तृत रिपोर्ट बना कर मंत्रिमंडलीय उप समिति को सौंपने की जिम्मेदारी दी है।

यह भी पढ़े : पुर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया सहित अन्य कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ एक और धोखाधड़ी का केस दर्ज

ये हैं राजस्थान के 17 नए जिले और 3 संभाग
राजस्थान में नए जिलों में अनूपगढ़, गंगापुर सिटी, कोटपूतली, बालोतरा, जयपुर शहर, खैरथल, ब्यावर, जयपुर ग्रामीण, नीमकाथाना, डीग, जोधपुर शहर, फलौदी, डीडवाना, जोधपुर ग्रामीण, सलूंबर, दूदू, केकड़ी, सांचौर और शाहपुरा शामिल हैं। इसके अलावा राजस्थान में तीन नए संभाग बनाए गए हैं, जिनमें बांसवाड़ा, पाली और सीकर शामिल हैं। चुनाव के चलते इनके गठन की पूरी प्रक्रिया अभी तक संपन्न नहीं हुई है। ऐसे में अब प्रदेश की भजनलाल सरकार 17 नए जिलों और 3 संभागों के गठन की प्रक्रिया को पूर्ण करने के उद्देश्य से समिति का गठन किया है।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Demand raised to convert Bundi bus stand into a mini-secretariat; memorandum submitted to Deputy CM Bairwa.
bundi

बूंदी बस स्टैंड को मिनी सचिवालय बनाने की मांग, कोर्ट परिसर स्थानांतरण का भी उठा मुद्दा, डिप्टी सीएम बैरवा को सौंपा ज्ञापन

फ़रवरी 2, 2026
Rajasthan Weather Update: Effect of western disturbance, rain and cold will increase in many districts including Jaipur.
RAJASTHAN

Rajasthan Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ का असर, जयपुर सहित कई जिलों में बारिश, ठंड और बढ़ेगी

जनवरी 24, 2026
Jaipur Gold-Silver Price Update: Gold stable, silver surges, bullion market remains active
Business

जयपुर गोल्ड-सिल्वर प्राइस अपडेट: सोना स्थिर, चांदी में जबरदस्त उछाल, सर्राफा बाजार में हलचल

जनवरी 24, 2026
Next Post

ननिहाल जाने की कहकर दो मासूम बच्चियों सहित विधवा महिला लापता, एक युवक पर भगा ले जाने का आरोप

ऐशो आराम व अय्याशी के शोक ने बनाया अपराधी, लूट की वारदात का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN