CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

लोकसभा में विपक्ष के नेता होंगे राहुल गांधी, इंडिया गठबंधन की बैठक में हुआ बड़ा फैसला

2 वर्ष ago
in INDIA, POLITICS
0
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लोकसभा में विपक्ष के नेता होंगे (Congress MP Rahul Gandhi will be the leader of opposition in Lok Sabha)। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर मंगलवार रात को इंडिया गठबंधन के फ्लोर नेताओं की बैठक के बाद यह घोषणा की गई। जिसमें राहुल गांधी को लोकसभा में विपक्ष का नेता बनाने को लेकर सहमति बनी। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने फैसले की जानकारी दी।

बैठक के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने मीडिया को बताया कि कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब को पत्र लिखकर राहुल गांधी को लोकसभा में विपक्ष का नेता नियुक्त करने के फैसले की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अन्य नियुक्तियों पर फैसला बाद में लिया जाएगा।

बता दें, पिछले 10 वर्षों से लोकसभा में विपक्ष के नेता का पद खाली था, क्योंकि पिछले दो आम चुनावों में कांग्रेस को नेता प्रतिपक्ष के लिए जरूरी सीटें नहीं मिली थीं। अब 10 साल बाद राहुल गांधी लोकसभा में विपक्ष के नेता भूमिका निभाएंगे। लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस 99 सीटें जीतकर दूसरी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। नेता प्रतिपक्ष पद के लिए दावा पेश करने के लिए किसी पार्टी के पास 55 सांसद होना जरूरी है।

CWC ने की राहुल को विपक्ष का नेता बनाने की सिफारिश
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में सर्वसम्मति से राहुल गांधी को लोकसभा में विपक्ष का नेता बनाने की सिफारिश की गई थी। हालांकि, तब राहुल ने कहा था कि उन्हें इस पर फैसला लेने के लिए समय चाहिए।

यह भी पढ़े : कांग्रेस MLA चांदना ने दी शिक्षा मंत्री दिलावर को चेतावनी, कहा- संभल जाओ, कहीं आपका ही DNA न चेक कर दें

बता दें, बुधवार को 26 जून को लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होना है, इससे पहले राहुल गांधी को यह जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, इंडिया गठबंधन ने स्पीकर पद के लिए उम्मीदवार उतार कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के लिए पहली चुनौती पेश कर दी है। एनडीए ने ओम बिरला को फिर स्पीकर पद के लिए नामित किया है, जबकि विपक्ष ने कांग्रेस सांसद के. सुरेश को मैदान में उतारा है।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Bundi: The atrocities being committed by KDA will no longer be tolerated - MLA Harimohan Sharma
bundi

Bundi: KDA द्वारा किया जा रहा हत्याचार अब बर्दाश्त नहीं – MLA हरिमोहन शर्मा

अप्रैल 25, 2026
Gold and Silver Price: Gold rates fall across the country, a golden opportunity for investors
Business

Gold And Silver Price : देशभर में गोल्ड रेट में गिरावट, निवेशकों के लिए सुनहरा मौका

अप्रैल 23, 2026
Infographic announcing RIICO's 50 crore support for MSME centers with factory image and currency symbol (Rupee)
INDIA

RIICO का बड़ा फैसला: राजस्थान वित्त निगम को 50 करोड़ का सहयोग, MSME सेक्टर को मिलेगा बूस्ट

अप्रैल 22, 2026
Next Post

लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से गौरवान्वित है सम्पूर्ण राजस्थान एवं भारत -डॉ. नयन प्रकाश गाँधी

मेडिकल कॉलेज में रैगिंग, सीनियरों ने जूनियर MBBS छात्र से लगवाई 300 उठक-बैठक, लिवर-किडनी डैमेज

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN