CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

जयपुर हेरिटेल मेयर मुनेश गुर्जर की बढ़ी मुश्किलें, ACB जांच में भ्रष्टाचार के आरोप प्रमाणित

2 वर्ष ago
in JAIPUR
0
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष से मिले कांग्रेस के 6 पार्षद

जयपुर। नगर निगम हेरिटेज की महापौर मुनेश गुर्जर की कुर्सी पर संकट (Crisis on the chair of Municipal Corporation Heritage Mayor Munesh Gurjar) के बादल मंडरा रहे हैं। एसीबी की जांच में मेयर मुनेश गुर्जर पर भ्रष्टाचार के आरोप प्रमाणित (Corruption charges certified) होने के बाद मुनेश गुर्जर की मुश्किलें बढ़ गई है। इधर, मेयर मुनेश गुर्जर को बर्खास्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस के 6 पार्षदों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी से मुलाकात कर मेयर मुनेश गुर्जर को बर्खास्त करने की मांग की है।

पार्षद मनोज मुद्गल ने कहा कि पार्टी से ऊपर उठकर हम सभी को एक होकर जयपुर को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना है, इसके लिए हेरिटेज नगर निगम की मेयर मुनेश गुर्जर को हटाना जरूरी है। मुनेश गुर्जर को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने भ्रष्टाचार का आरापी माना है, इसके बाद भी 50 दिन से लाभ के पद पर हैं, तुरंत बर्खास्त कर देना चाहिए। मनोज मुद्गल ने कहा कि हम सभी को एक होकर भ्रष्टाचार को जयपुर से बाहर फेंकना होगा। भ्रष्टाचार खत्म करना हम सब की जिम्मेदारी है।

हेरिटेज में है कांग्रेस के 47 और भाजपा के 42 पार्षद
हेरिटेज में कांग्रेस के 47, भाजपा के 42 और 11 निर्दलीय पार्षद हैं, इनमें भी 6 निर्दलीय पार्षदों ने कांग्रेस को समर्थन दिया था। 100 वार्डों में बहुमत के लिए 51 पार्षदों की जरूरत पड़ती है, नियमों की अवहेलना कर मुनेश मेयर के पद पर हैं।

ACB को मुनेश गुर्जर के खिलाफ मिले भ्रष्टाचार के सबूत
ACB को कांग्रेस मेयर मुनेश गुर्जर के खिलाफ अहम सबूत मिले हैं। एसीबी ने सरकार से कार्रवाई की इजाजत मांगी थी, स्थानीय निकाय आयुक्त से अनुमति मिलने के बाद पति-पत्नी दोनों के खिलाफ एक साथ चालान पेश हो सकता है।

अब तक ऐसे चला घटनाक्रम
4 अगस्त 2023 को एसीबी ने छापा मारा, 5 अगस्त को स्वायत्त शासन विभाग ने मुनेश गुर्जर को मेयर और पार्षद पद से निलंबित कर दिया। 23 अगस्त को मुनेश को कोर्ट से राहत मिली और मुनेश महापौर की कुर्सी पर फिर बैठ गईं। 1 सितंबर को राज्य सरकार ने मुनेश गुर्जर को निलंबित करने का फैसला वापस ले लिया। 22 सितंबर को फिर निलंबित किया था। 26 सितंबर को मुनेश गुर्जर ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी दिसंबर 2023 में फिर मेयर बन गई।

पट्टा जारी करवाने के लिए रिश्वत मांगने का आरोप
ACB ने 4 अगस्त 2023 को नगर निगम हेरिटेज की मेयर मुनेश गुर्जर के घर छापा मारा था। मुनेश के पति सुशील गुर्जर को 2 लाख रुपए कि रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया था, सुशील गुर्जर पर आरोप था कि पट्टे जारी करवाने के लिए दो दलालों के जरिए रिश्वत मांगी गई थी।

एसीबी ने तीन लोगों को किया था गिरफ्तार
एसीबी ने सुशील के साथ दलाल नारायण सिंह और अनिल दुबे को भी गिरफ्तार किया था। मेयर के घर से तलाशी में एसीबी के पट्टे की फाइल मिली थी। इसके साथ ही 40 लाख रुपए भी मिले थे, नारायण सिंह के घर से भी 8.95 लाख रुपए मिले थे।

यह भी पढ़े : राजस्थान में 8वीं, 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स को मिलेंगे टैबलेट्स, भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला

बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि कांग्रेस पार्षद मुझसे मिले। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम भजनलाल शर्मा की सरकार पर विश्वास जताया है। उन्होंने जयपुर नगर निगम हेरिटेज मेयर की कुछ शिकायतें की हैं, उनकी मांगों पर विचार करके फैसला लिया जाएगा।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Jaipur Gold-Silver Price Update: Gold stable, silver surges, bullion market remains active
Business

जयपुर गोल्ड-सिल्वर प्राइस अपडेट: सोना स्थिर, चांदी में जबरदस्त उछाल, सर्राफा बाजार में हलचल

जनवरी 24, 2026
Brother-in-law stabs widowed sister-in-law to death, attacks her for refusing to marry him
CRIME

देवर ने विधवा भाभी को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, शादी से इनकार पर किया ताबड़तोड़ हमला

जनवरी 23, 2026
SEBI and IEPFA organised 4th Investor Camp in Jaipur
JAIPUR

सेबी और IEPFA ने जयपुर में चौथा निवेशक शिविर आयोजित

दिसम्बर 8, 2025
Next Post

पुलिस ने अवैध हथियार सप्लाई करने वाले 3 तस्कर पकड़े, 3 पिस्टल और 12 कारतूस बरामद

शराब व्यवसायी के घर बेटे को पिस्तौल दिखाकर 75 लाख लूट की वारदात निकली झूंठी कहानी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN