CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

एपेक्स बैंक एमडी के ठिकानों पर ACB की रेड, जयपुर-जोधपुर से लेकर झुंझुनूं तक सर्च

2 वर्ष ago
in JAIPUR
0
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) राजस्थान में अलग-अलग विभागों में भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। अब एसीबी ने राजस्थान स्टेट कॉपरेटिव बैंक लिमिटेड जयपुर एपेक्स बैंक के एमडी भोमाराम के ठिकानों पर छापेमारी (ACB raids the premises of MD Bhomaram of Rajasthan State Cooperative Bank Limited, Jaipur Apex Bank) की है, जिसमें जयपुर, जोधपुर से लेकर झुंझुनू तक सर्च ऑपरेशन (Search operation from Jaipur, Jodhpur to Jhunjhunu) चलाया गया। एसीबी ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई की है। इसी दौरान झुंझुनूं के खेतड़ी उपखंड के मांदरी गांव स्थित भोमाराम के पुश्तैनी मकान पर भी झुंझुनूं एसीबी की टीम एएसपी इस्माइल खान के नेतृत्व में पहुंची। यहां करीब 7 घंटे तक भोमाराम के घर पर सर्च चला।

बताया जा रहा है कि इस मकान में भोमाराम के दो कमरे है। जो एसीबी की टीम पहुंची तो लॉक मिले, लेकिन बाद में परिजनों ने उनके ताले खोले तो एसीबी ने सर्च किया। झुंझुनूं एसीबी की टीम को इन मकानों से क्या मिला। यह तो साफ नहीं हो पाया है। लेकिन एसीबी मुख्यालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक चार जगहों पर बुधवार को की गई सर्च के दौरान सात भूखंडों के पट्टे, सोने-चांदी के आभूषण, चल-अचल परिसंपत्तियों के दस्तावेज और बैंक खाते मिले हैं। इसके भोमाराम की पत्नी के नाम से खींवसर नागौर में एक पेट्रोल पंप है। वहीं नागौर में ही एक होटल निर्माणाधीन है।

एसीबी मुख्यालय के अनुसार जो दस्तावेज मिले है, उसके मुताबिक भोमाराम और उनके परिजनों के नाम से अनेक परिसंपत्तियां अर्जित करने का अनुमान है। जिनकी बाजार कीमत करोड़ों में है। साथ ही एसीबी ने यह भी स्पष्ट किया है कि जो चल व अचल परिसंपत्तियां मिली है। वे वैध आय के आनुपातिक रूप से अधिक है। इधर, एएसपी इस्माइल खान ने बताया कि मुख्यालय के निर्देश पर हाउस सर्च किया गया था, जो भी रिपोर्ट हैं, वो मुख्यालय को भिजवाई जा रही है।

इससे पहले भोमाराम केंद्रीय सहकारी बैंक जैसलमेर के एमडी रहे थे। उस वक्त उनका कार्यकाल विवादों में रहा था। जिसकी शिकायत अब तक चल रही है। भोमाराम पर बैंक में अपनी मनमर्जी से ऋण वितरण करने, इसके अलावा व्यवस्थापकों की भर्ती की स्क्रीनिंग में भ्रष्टाचार, व्यवस्थापकों को नियम विरूद्ध एरिअर का भुगतान करने जैसे आरोप लगे हुए है, जिनकी जांच लंबित है।

एसीबी मुख्यालय के मुताबिक भोमाराम सहकारिता विभाग में अतिरिक्त रजिस्ट्रार के पद पर सेवारत है। लेकिन फिलहाल वे प्रतिनियुक्ति पर प्रबंधक निदेशक जैसी महत्वपूर्ण पद पर राजस्थान स्टेट कॉपरेटिव बैंक लिमिटेड जयपुर में कार्यरत है।

यह भी पढ़े :  कुवैत अग्निकांड में 40 भारतीयों की मौत, 30 से ज्यादा घायल, शवों की नहीं हो सकी पहचान

सामने आया है कि भोमाराम के खिलाफ जैसलमेर में हुई शिकायतों की जांच चल रही है, जिसकी जांच के लिए सहकारी समितियां जोधपुर खंड के क्षेत्रीय अधिकारी प्रशांत कल्ला को विभाग ने आदेश दिया था, लेकिन उन्होंने 9 जनवरी 2024 को अतिरिक्त रजिस्ट्रार बैंकिंग सहकारी समितियां जयपुर को पत्र लिखकर कहा था कि भोमाराम उनसे वरिष्ठ अधिकारी है, इसलिए यह जांच किसी वरिष्ठ अधिकारी से करवाई जाए। इसलिए यह जांच भी अभी तक अटकी हुई है। इसके बावजूद भोमाराम को एमडी एपेक्स बैंक जैसे महत्वपूर्ण पद पर बैठाए हुए है।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

110 Indian students stranded at Iran's Urmia University are safe, Indian Embassy reports relief
bundi

ईरान के उर्मिया विश्वविद्यालय में फंसे 110 भारतीय छात्र सुरक्षित, भारतीय दूतावास ने दी राहत की खबर

मार्च 10, 2026
Jaipur Gold-Silver Price Update: Gold stable, silver surges, bullion market remains active
Business

जयपुर गोल्ड-सिल्वर प्राइस अपडेट: सोना स्थिर, चांदी में जबरदस्त उछाल, सर्राफा बाजार में हलचल

जनवरी 24, 2026
Brother-in-law stabs widowed sister-in-law to death, attacks her for refusing to marry him
CRIME

देवर ने विधवा भाभी को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, शादी से इनकार पर किया ताबड़तोड़ हमला

जनवरी 23, 2026
Next Post

लड़की का अंडरवियर उतारना और खुद नंगा होना, रेप का प्रयास नहीं, राजस्थान हाईकोर्ट का फैसला

स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का कारोबार, 6 युवतियों समेत 13 गिरफतार

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN