कोटा। लोक सभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी ओम बिरला (BJP candidate Om Birla) ने कहा कि नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली सरकार के बीते 10 सालों में राम मंदिरा का निर्माण, धारा 370 और ट्रिपल तलाक हटाना, महिला आरक्षण, भारतीय न्याय संहिता, सीएए जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मोदी का तीसरा काल और भी मजबूत निर्णयों के लिए इतिहास में अपना निर्णायक स्थान बनाएगा। वे शुक्रवार को बूंदी के केशवरायपाटन क्षेत्र में जनसम्पर्क (Public relations in Keshavraipatan area) कर रहे थे।
बिरला ने विजय नगर, चितावा, रंगपुरिया, ईश्वर नगर, लेसरदा, मायजा, करवाला, बनियानी, छांवछ, छोडेला, खेड़ली, जलोदा, अरनेटा, रडी, चडी, हस्तिनापुर, भीया, इंद्रपुरिया और गुडली में आमजन से भेंट कर भाजपा को जिताने का आग्रह किया।
इस दौरान बिरला ने कहा कि मजबूत नेता ही देश हित में बड़े निर्णय ले सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में वह सामर्थ्य और उन्होंने यह कर के भी दिखाया है। उनमें यह ताकत जनता के अपार प्यार और समर्थन की वजह से आती है। मोदी ने जनता के भरोसे पर ही अबकी बार 400 पार का लक्ष्य रखा है। यह लक्ष्य जनता ही पूरा करेगी।
पूर्व विधायक चंद्रकांता मेघवाल ने कहा कि जनता में भाजपा के प्रति समर्थन देख विपक्षियों के होश उड़े हुए हैं। वे नकारात्मक बातें कर चुनाव को गलत दिशा में ले जाने का प्रयास कर रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं को संयम और धैर्य से चुनाव लड़ना है।
यह भी पढ़े : बिरला की नामांकन सभा में बोले- सीएम ने कांग्रेस को भ्रष्टाचार की जननी बताया
आज लाडपुरा क्षेत्र में करेंगे जनसम्पर्क
भाजपा प्रत्याशी ओम बिरला शनिवार को रंगपुर, किशनपुरा तकिया, मानसगांव, रामराजपुरा, बृजेशपुरा, ताथेड़, डाहरा, मोरपा, गोदल्याहेड़ी, किशनपुरा, जाखोड़ा, जगन्नाथपुरा, दसलाना, मंडानिया, बोरखंडी, नया नोहरा, मानपुरा, हनुवंतखेड़ा औश्र देवली अरब में जनसम्पर्क करेंगे।