राजस्थान में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 12 सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान होना है। इन 12 सीटों के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जबकि दुसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया आज 28 मार्च से शुरू हो चुकी है। अब चुनाव प्रचार अभियान जोर पकड़ने वाला है। इसके लिए सभी पार्टियां अपने-अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर रही है। भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची जारी होने के बाद अब कांग्रेस ने भी राजस्थान में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी (List of star campaigners released) कर दी है। इस लिस्ट में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित 40 नेताओं के नाम शामिल (Names of 40 leaders including Mallikarjun Kharge, Sonia Gandhi, Rahul Gandhi, Priyanka Gandhi included) हैं।
राजस्थान पीसीसी ने अपने ऑफिसियल एक्स पर इस सूची को सांझा किया है। जिसके बारे में लिखा है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा लोकसभा चुनाव- 2024 के लिए राजस्थान में प्रथम चरण के प्रचार हेतु स्टार प्रचारकों की घोषणा गई है।
स्टार प्रचारकों की लिस्ट में कांग्रेस आलाकमान के अलावा राजस्थान से पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, पूर्व सीएम अशोक गहलोत, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट सहित कई नेताओं के नाम शामिल हैं।
यह भी पढ़े: गुंजल और धारीवाल के बीच मुलाकात, दो धुर विरोधी एक साथ आते ही राजनीतिक गलियारों में चर्चा
राजस्थान के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने इन्हें बनाया स्टार प्रचारक
मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सुखजिंदर सिंह रंधावा, गोविंद सिंह डोटासरा, रजनी पाटिल, टीकाराम जूली, अशोक गहलोत, सचिन पायलट, जितेंद्र सिंह, मोहन प्रकाश, सीपी जोशी, भूपिंदर सिंह हुड्डा, मुकुल वासनिक, सुखविंदर सिंह सुक्खु, रणदीप सुरजेवाला, प्रमोद तिवारी, हरीश चौधरी, चरणजीत सिंह चन्नी, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, हेमाराम चौधरी, इमरान प्रतापगढ़ी, कन्हैया कुमार, पवन खेड़ा, वीरेंद्र सिंह राठौड़, अमृता धवन, नीरज डांगी, धीरज गुर्जर, रघु शर्मा, जिग्नवेस मेवाणी, आलोक शर्मा, अल्का लाम्बा, बीवी श्रीनिवास, वरुण चौधरी, अशोक चांदना, हाकम अली, डूंगर राम गेडार, शिमला देवी नायक, रामलाल मीणा को शामिल किया गया है।