CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

IPL 2024, RR vs LSG : संजू सैमसन ने खेली धांसू पारी, राजस्थान ने लखनऊ को दिया 194 रनों का लक्ष्य

2 वर्ष ago
in INDIA, JAIPUR
0
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

जयपुर। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन के चौथे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) का मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से हो रहा है। मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को जीत के लिए 194 रनों का लक्ष्य दिया है, राजस्थान के लिए कप्तान संजू सैमसन ने नाबाद 82 रन बनाए।

राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और उसने पावरप्ले में ही दो विकेट गंवा दिए। जोस बटलर सबसे पहले आउट हुए, जिन्हें नवीन उल हक ने चलता किया। फिर अच्छी बैटिंग कर रहे यशस्वी जायसवान ने मोहसिन खान की गेंद पर अपना विकेट गंवा दिया। 49 रनों पर दो विकेट गिरने के बाद कप्तान संजू सैमसन और रियान पराग ने 93 रनों की साझेदारी करके पारी को मोमेंटम प्रदान किया।

पराग ने 29 गेंदों पर 43 रनों की पारी खेली, जिसमें तीन छक्के और एक चौका शामिल रहा। वहीं सैमसन ने 3 चौके और छह सिक्स की मदद से 52 गेंदों पर नाबाद 82 रनों बनाए। ध्रुव जुरेल ने भी नाबाद 20 रन बनाए। नवीन उल हक ने लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से सबसे ज्यादा दो विकेट लिए।

दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया है। मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। लखनऊ की प्लेइंग-11 में विदेशी खिलाड़ियों के तौर पर क्विंटन डिकॉक, मार्कस स्टोइनिस और निकोलस पूरन को जगह मिली। वहीं राजस्थान ने अपनी प्लेइंग-11 में जोस बटलर, नवीन उल हक, शिमरॉन हेटमायर और ट्रेंट बोल्ट को बतौर ओवरसीज प्लेयर्स शामिल किया।

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन- यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, शिमरॉन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, संदीप शर्मा, आवेश खान, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल।

लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन– केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, आयुष बडोनी, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, नवीन उल हक, यश ठाकुर।

आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स अब तक तीन बार आमने-सामने हुए हैं। इस दौरान राजस्थान रॉयल्स ने दो मैच जीते, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स को एक मुकाबले में जीत मिली। जयपुर में जब पिछली बार दोनों टीमों का मैच हुआ था, तो लखनऊ सुपर जायंट्स ने बाजी मारी थी।

राजस्थान रॉयल्स का स्क्वॉड- जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रोवमैन पॉवेल, रियान पराग, शुभम दुबे, रविचंद्रन अश्विन, अवेश खान, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, संदीप शर्मा, नवदीप सैनी, टॉम कोहलर-कैडमोर, तनुष कोटियन, नांद्रे बर्गर, कुलदीप सेन, डोनोवन फरेरा, आबिद मुश्ताक, कुणाल सिंह राठौड़।

यह भी पढ़े: IPL 2024, KKR vs SRH के बीच तूफानी मुकाबला, KKR ने रोमांचक मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 4 रन से हराया

लखनऊ सुपर जायंट्स का स्क्वॉडर- देवदत्त पडिक्कल, क्विंटन डिकॉक, दीपक हुड्डा, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, नवीन उल हक, शिवम मावी, अमित मिश्रा, शमर जोसेफ, डेविड विली, काइल मेयर्स, एश्टन टर्नर, कृष्णप्पा गौतम, प्रेरक मांकड़, यश ठाकुर, एम. सिद्धार्थ, आयुष बडोनी, युद्धवीर सिंह चरक, अरशद खान, मयंक यादव, अर्शिन कुलकर्णी।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Jaipur Gold-Silver Price Update: Gold stable, silver surges, bullion market remains active
Business

जयपुर गोल्ड-सिल्वर प्राइस अपडेट: सोना स्थिर, चांदी में जबरदस्त उछाल, सर्राफा बाजार में हलचल

जनवरी 24, 2026
Brother-in-law stabs widowed sister-in-law to death, attacks her for refusing to marry him
CRIME

देवर ने विधवा भाभी को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, शादी से इनकार पर किया ताबड़तोड़ हमला

जनवरी 23, 2026
Census 2027: The government will ask 33 questions; complete information will have to be provided, from houses to vehicles.
INDIA

जनगणना 2027: सरकार पूछेगी 33 सवाल, मकान से लेकर वाहन तक देनी होगी पूरी जानकारी

जनवरी 22, 2026
Next Post

बीवी ने रखी अजीब शर्त, शराब और मांस पार्टी करने दोगे तब साथ रहूंगी, नहीं तो तलाक…

Holi 2024 : होलिका दहन पर पूजा के समय से लेकर जानें पूरा विधि विधान

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN