CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

कैमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, बॉयलर फटने से 5 मजदूरों की मौत, 4 की हालत गंभीर

2 वर्ष ago
in JAIPUR
0
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक कैमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 5 मजदुरों की मौत (5 workers died in massive fire in chemical factory) की खबर सामने आयी है। आग लगने की सूचना पाकर मौके पर 9 दमकल की गाड़ियों को भेजा गया है। वहीं यहां पर कई लोगों के गंभीर होने की जानकारी मिल रही है। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से हॉस्पिटल भेजा रहा है, जहां उनके इलाज की व्यवस्था की गई है।

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला बस्सी थाना क्षेत्र के बैनाड़ा का है। यहां मौजूद एक कैमिकल फैक्ट्री में शाम करीब 6.30 बजे भीषण विस्फोट की आवाज सुनाई दी। घटना के तुरंत बाद फैक्ट्री के अंदर से ऊंची-ऊंची आग की लपटें निकलना शुरू हो गई। यहां काम कर रहे लोग अपनी जान बचाकर बाहर की ओर भागने लगे। पूरे मामले की जानकारी तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। इसके बाद मौके पर कई दमकल की गाड़ियां पहुंची हैं।

बॉयलर फटने से हुआ हादसा
बैनाड़ा के आबादी क्षेत्र में शालीमार केमिकल फैक्ट्री संचालित हो रही है। इस फैक्ट्री में रोड व बिल्डिंग निर्माण में काम आने वाले केमिकल (Chemicals used in road and building construction in factories) को बनाया जाता है। फैक्ट्री के अंदर बॉयलर फटने की वजह से भीषण विस्फोट हुआ है और इसी वजह से भीषण आग लगी है। विस्फोट और आग लगने की वजह से फैक्ट्री में काम कर रहे 5 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं 4 मजदूरों को गंभीर हालत में बाहर निकाला गया है, फिलहाल गंभीर घायल मजदूरों को एसएमएस हॉस्पिटल रेफर किया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।

बस्सी एसीपी मुकेश चौधरी ने बताया कि बॉयलर फटने की वजह से फैक्ट्री के अंदर आग लगी (Fire broke out inside the factory due to boiler explosion) थी। इस दौरान यहां काम करने वाले 5 मजदूर सीधे तौर पर बॉयलर के संपर्क में आ गए जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई। हालांकि आग पर काबू पा लिया गया है। सभी मृतक स्थानीय बताए जा रहे हैं।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि आग की लपटें और धुआं देखकर आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए, उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इस पर ।ब्च् मुकेश चौधरी समेत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं, सूचना पर दमकल की 9 गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची, वहीं, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है। इस घटना के बाद फैक्ट्री मालिक फरार बताया जा रहा है।

यह भी पढ़े: अवैध देशी कट्टे को लहराते हुए बाईक पर स्टंट कर बनाया वीडियो, युवक का दोस्त आर्म एक्ट में गिरफ्तार

मुख्य अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि फैक्ट्री में आपातकाल परिस्थितियों से निपटने के लिए फायर सिस्टम का अभाव था। इस पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है। बता दें कि दो दिन पहले भी जयपुर के विश्वकर्मा इलाके में भीषण अग्निकांड हुआ था, जिसमें तीन बच्चों सहित दंपती जिंदा जल गए थे।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Jaipur Gold-Silver Price Update: Gold stable, silver surges, bullion market remains active
Business

जयपुर गोल्ड-सिल्वर प्राइस अपडेट: सोना स्थिर, चांदी में जबरदस्त उछाल, सर्राफा बाजार में हलचल

जनवरी 24, 2026
Brother-in-law stabs widowed sister-in-law to death, attacks her for refusing to marry him
CRIME

देवर ने विधवा भाभी को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, शादी से इनकार पर किया ताबड़तोड़ हमला

जनवरी 23, 2026
SEBI and IEPFA organised 4th Investor Camp in Jaipur
JAIPUR

सेबी और IEPFA ने जयपुर में चौथा निवेशक शिविर आयोजित

दिसम्बर 8, 2025
Next Post

IPL 2024, KKR vs SRH के बीच तूफानी मुकाबला, KKR ने रोमांचक मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 4 रन से हराया

IPL 2024, RR vs LSG : संजू सैमसन ने खेली धांसू पारी, राजस्थान ने लखनऊ को दिया 194 रनों का लक्ष्य

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN