CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

दिल्ली में आज कांग्रेस CWC और CEC की बड़ी बैठकें, शाम तक घोषित हो सकते हैं प्रत्याशी!

2 वर्ष ago
in INDIA, POLITICS
0
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

राजस्थान की शेष रही 15 लोकसभा सीटों पर आज मंगलवार को कांग्रेस प्रत्याशी घोषित कर सकती है। कांग्रेस केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक आज होने जा रही है। AICC मुख्यालय पर शाम 4 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (National President Mallikarjun Kharge) की अध्यक्षता में बैठक होगी। बैठक के दौरान राजस्थान कांग्रेस के नेता भी दिल्ली में मौजूद रहेगे। प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा, प्रतिपक्ष नेता टीकाराम जूली दिल्ली में मौजूद रह सकते हैं।

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की आज दो महत्वपूर्ण बैठकें हैं। सेंट्रल वर्किंग कमेटी (CWC) और सेंट्रल इलेक्शन कमेटी (CEC) की बैठकें होंगी। दिल्ली AICC मुख्यालय पर बैठक का आयोजन होगा। बैठक में राहुल गांधी, सोनिया गांधी (Rahul Gandhi, Sonia Gandhi) सहित अन्य दिग्गज नेता भी मौजूद रहेंगे। कांग्रेस की सेंट्रल वर्किंग कमेटी की बैठक सुबह 10 बजे होगी। बैठक में इलेक्शन मेनिफेस्टो के साथ ही लोकसभा चुनाव तैयारियों पर चर्चा हो सकती है।

वही सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक शाम 4 बजे होगी। कांग्रेस सूत्रों की माने तो शाम को बैठक के बाद कांग्रेस तीसरी सूची को लेकर प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगा सकती है और राजस्थान की बची सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है।

यह भी पढ़े: जाट समाज ने बीजेपी के खिलाफ खोला मोर्चा, लोकसभा चुनावों में करेंगे BJP के खिलाफ प्रचार

कांग्रेस सूत्रों की माने तो कोटा-बूंदी से अशोक चांदना, बारां-झालावाड़ से प्रमोद जैन भाया, दौसा से मुरारी लाल मीणा को टिकट दिया जा सकता है। कांग्रेस में हाल ही उम्मेदाराम बेनीवाल शामिल हुए हैं, उम्मेदाराम बाड़मेर से प्रत्याशी हो सकते हैं। वहीं राजसमंद से रावत परिवार का प्रत्याशी घोषित हो सकता है। कयास लगाए जा रहे हैं कि लक्ष्मण सिंह रावत या उनके पुत्र सुदर्शन रावत में से किसी को टिकट दिया जा सकता है। वहीं विकास चौधरी को अजमेर से टिकट मिल सकता है। इसके अलावा सीकर से सीताराम लांबा प्रत्याशी घोषित हो सकते हैं। बांसवाड़ा से पूर्व मंत्री अर्जुन बामनिया के पुत्र विकास को टिकट मिल सकता है।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Bundi: The atrocities being committed by KDA will no longer be tolerated - MLA Harimohan Sharma
bundi

Bundi: KDA द्वारा किया जा रहा हत्याचार अब बर्दाश्त नहीं – MLA हरिमोहन शर्मा

अप्रैल 25, 2026
Gold and Silver Price: Gold rates fall across the country, a golden opportunity for investors
Business

Gold And Silver Price : देशभर में गोल्ड रेट में गिरावट, निवेशकों के लिए सुनहरा मौका

अप्रैल 23, 2026
Infographic announcing RIICO's 50 crore support for MSME centers with factory image and currency symbol (Rupee)
INDIA

RIICO का बड़ा फैसला: राजस्थान वित्त निगम को 50 करोड़ का सहयोग, MSME सेक्टर को मिलेगा बूस्ट

अप्रैल 22, 2026
Next Post

BJP प्रत्याशी ने किया डाबी क्षेत्र में जनसम्पर्क, बिरला ने कहा- देश के सुनहरे भविष्य की गारंटी हैं मोदी

लोकसभा चुनाव के चलते UPSC प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, जानें- नई तारीख कब होगें एग्जाम

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN