CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

लोकसभा चुनाव: विधानसभा चुनाव के ये आंकड़े BJP के लिए बन सकते है मुसीबत!

2 वर्ष ago
in JAIPUR, POLITICS
0
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

राजस्थान में BJP इस बार लोकसभा चुनाव मे हैट्रिक लगाना चाहती है। Congress भी राजस्थान में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) को लेकर पूरी दमखम के साथ जुटी हुई है। इस बार कांग्रेस प्रदेश में खाता खोलने में कामयाबी हासिल कर सकती है। राजस्थान में बीजेपी की सरकार बनने के बाद अब भजनलाल सरकार की भी लोकसभा चुनाव में परीक्षा होगी। विधानसभा 2023 के आंकड़ों की बात करें तो कई लोकसभा सीटों पर कांग्रेस ने वोट प्रतिशत में बढ़त बनाई थी। ये आंकडे भाजपा को इस बार के लोकसभा चुनाव में मु्श्किल में ड़ाल सकते है।

राजस्थान में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस ने जयपुर, झालावाड़-बांरा, राजसमंद, जोधपुर, उदयपुर, भीलवाड़ा, दौसा, पाली, बीकानेर, कोटा-बूंदी, चित्तौड़गढ़ और अजमेर में बढ़त बनाई थी। अगर कांग्रेस इस वोट प्रतिशत को बरकरार रखने में कामयाब होती है तो इस बार के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस भाजपा के रिकॉर्ड को तोड़ सकती है।

हालांकि राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव के मुद्दे अलग-अलग होते है। राजस्थान के मतदाता विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में अलग-अलग ट्रेंड के साथ मतदान करते हैं और यही ट्रेंड 2024 के लोकसभा चुनाव में भी देखने को मिल सकता है।

विधानसभा चुनाव-2023 का वोट प्रतिशत
बता दें कि विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा ने 200 में से 115 सीटों जीतीं तो वहीं कांग्रेस को सिर्फ 70 सीटें मिली। जबकि अन्य सीटें निर्दलीयों के खाते में गई। विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 41.7 प्रतिशत वोट मिले तो वहीं कांग्रेस को 39.53ः वोट प्रतिशत मिला। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में शेखावाटी में बेहतर प्रदर्शन किया था। सीकर, चूरू और झुंझुनूं की 21 विधानसभा सीटें है। कांग्रेस के खाते में 14 और बीजेपी के खाते में सिर्फ 6 सीटें आई है।

यह भी पढ़े: राजस्थान की जनता से पुर्व CM गहलोत की भावुक अपील, बोले-वो जनता को गुमराह करने में हुए कामयाब

विधानसभा चुनाव-2018 का वोट प्रतिशत
विधानसभा चुनाव 2018 में कांग्रेस को 39.8 फ़ीसदी वोट हासिल हुए थे तो वहीं भाजपा को 38.8 फ़ीसदी वोट मिले थे। हालांकि 6 महीने बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को बुरी तरह भाजपा ने पटखनी दी। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को 58.44 फ़ीसदी मत हासिल हुए तो वहीं कांग्रेस को 34.4 फ़ीसदी मतों से ही संतोष करना पड़ा।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Jaipur Gold-Silver Price Update: Gold stable, silver surges, bullion market remains active
Business

जयपुर गोल्ड-सिल्वर प्राइस अपडेट: सोना स्थिर, चांदी में जबरदस्त उछाल, सर्राफा बाजार में हलचल

जनवरी 24, 2026
Brother-in-law stabs widowed sister-in-law to death, attacks her for refusing to marry him
CRIME

देवर ने विधवा भाभी को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, शादी से इनकार पर किया ताबड़तोड़ हमला

जनवरी 23, 2026
SEBI and IEPFA organised 4th Investor Camp in Jaipur
JAIPUR

सेबी और IEPFA ने जयपुर में चौथा निवेशक शिविर आयोजित

दिसम्बर 8, 2025
Next Post

जाट समाज ने बीजेपी के खिलाफ खोला मोर्चा, लोकसभा चुनावों में करेंगे BJP के खिलाफ प्रचार

कोटा में NEET की छात्रा का अपहरण, हाथ-पैर और मुंह बंधा फोटो पिता को भेज मांगी 30 लाख फिरौती

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN