CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

पूर्व मंत्री महेश जोशी को नोटिस, आज पूछताछ के लिए ED मुख्यालय बुलाया, जल जीवन मिशन घोटाले से जुड़ा मामला

2 वर्ष ago
in JAIPUR, POLITICS
0
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

जयपुर। राजस्थान जल जीवन मिशन (Jal Jeevan Mission) में करोड़ों रुपए के घोटाले में ED ने पूर्व मंत्री महेश जोशी को नोटिस (Notice to former minister Mahesh Joshi) जारी किया है। महेश जोशी को आज सोमवार को पूछताछ के लिए जयपुर स्थित ईडी मुख्यालय पर बुलाया गया है। महेश जोशी के करीबी संजय बड़ाया से पिछले तीन दिनों से ईडी मुख्यालय में पूछताछ चल रही है। इसके बाद ED ने यह नोटिस जारी कर महेश जोशी को बुलाया है।

जिस तरह से ईडी पिछले 7 दिनों से जल जीवन मिशन (Jal Jeevan Mission) में हुई बंदरबांट को लेकर जलदाय विभाग के अधिकारियों और ठेकेदारों से पूछताछ कर रही है, उससे महेश जोशी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

ईडी से मिली जानकारी के अनुसार, जल जीवन मिशन (Jal Jeevan Mission) में टेंडर से लेकर अलॉटमेंट, काम, खुदाई और पाइप लगाने के काम में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है। एसीबी में दर्ज एफआईआर को आधार बनाते हुए ईडी ने इस मामले की जांच शुरू की थी। इसे लेकर ईडी एक बार जल जीवन मिशन से जुड़े सीनियर आईएएस अधिकारी के आवास और ऑफिस में भी सर्च कर चुकी है।

यह भी पढ़े: राजस्थान की जनता से पुर्व CM गहलोत की भावुक अपील, बोले-वो जनता को गुमराह करने में हुए कामयाब

बतादें, ED की टीम ने 16 जनवरी को पूर्व मंत्री महेश जोशी और उनसे जुड़े लोगों के ठिकानों पर छापे मारे थे। जयपुर, दिल्ली और गुजरात की 10 टीमों ने सुबह 5 बजे जयपुर, बांसवाड़ा समेत कई जिलों में स्थित ठिकानों पर छापे की कार्रवाई शुरू की थी। इनमें महेश जोशी के 2 घर, जलदाय विभाग के 2 ठेकेदारों और 2 अधिकारियों के ठिकाने शामिल थे। 15 घंटे चली पूछताछ के बाद ईडी के अधिकारी महेश जोशी के घर से वापस चले गए थे। ईडी की कार्रवाई के दौरान महेश जोशी, उनकी पत्नी व बहू से कुछ फाइलों को लेकर पूछताछ की गई थी।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

110 Indian students stranded at Iran's Urmia University are safe, Indian Embassy reports relief
bundi

ईरान के उर्मिया विश्वविद्यालय में फंसे 110 भारतीय छात्र सुरक्षित, भारतीय दूतावास ने दी राहत की खबर

मार्च 10, 2026
Jaipur Gold-Silver Price Update: Gold stable, silver surges, bullion market remains active
Business

जयपुर गोल्ड-सिल्वर प्राइस अपडेट: सोना स्थिर, चांदी में जबरदस्त उछाल, सर्राफा बाजार में हलचल

जनवरी 24, 2026
Brother-in-law stabs widowed sister-in-law to death, attacks her for refusing to marry him
CRIME

देवर ने विधवा भाभी को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, शादी से इनकार पर किया ताबड़तोड़ हमला

जनवरी 23, 2026
Next Post

अजमेर में साबरमती एक्सप्रेस और मालगाड़ी टकराई, एक ही ट्रैक पर दोनों ट्रेन आने से हुआ हादसा, 6 ट्रेनें रद्द

UD टैक्स कलेक्शन कंपनी ने हॉस्टलों को कुर्की के जारी किए नोटिस, एसोसिएशन ने जतायी नाराजगी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN