CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

UDH मंत्री खर्रा पर भ्रष्टाचार के आरोप तय, 18 साल पुराने PHED के पाइप खरीद घोटाले का मामला

2 वर्ष ago
in JAIPUR
0
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

जयपुर। एसीबी कोर्ट ने 18 साल पुराने PHED के पाइप खरीद के 14.14 लाख रुपए के घोटाले में पंचायत समिति श्रीमाधोपुर के तत्कालीन प्रधान झाबर सिंह खर्रा (Jhabar Singh Kharra) व तत्कालीन विकास अधिकारी उम्मेद सिंह राव सहित पांच पर भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी के चार्ज तय (Corruption and fraud charges fixed against five) किए हैं।

एसीबी कोर्ट ने पंचायत समिति के तत्कालीन कनिष्ठ अभियंता कृष्ण कुमार गुप्ता, तत्कालीन कनिष्ठ लेखाकार नेहरू लाल व बधाला कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक भैरूराम शामिल हैं। बता दें झाबर सिंह खर्रा वर्तमान राजस्थान सरकार में यूडीएच मंत्री हैं (Jhabar Singh Kharra is a UDH minister in the current Rajasthan government) । इन सभी पर कोर्ट ने मिलीभगत करके भैरूराम को टैंडर दिलाने और उसके बाद ज्यादा भुगतान जारी करने के आरोप तय किए हैं।

ACB Court -एसीबी कोर्ट के जज बृजेश कुमार ने आदेश में कहा कि तत्कालीन प्रधान झाबर सिंह खर्रा ने सह आरोपी कृष्ण कुमार गुप्ता व नेहरूलाल के साथ मिलकर 8 मार्च, 2006 को आपराधिक षड्यंत्र के तहत पेयजल आपूर्ति के प्रस्ताव के लिए पंचायत समिति की एक बैठक की।

इसके बाद उन्होंने टेंडर में भाग लेने वाले भैरूराम से आपराधिक षड्यंत्र के तहत मिलीभगत व अपने लोक सेवक पद का दुरुपयोग (Abuse of position) करते हुए टेंडर प्रक्रिया में फर्जीवाड़ा किया था। समिति ने भैरूराम के PVC pipe का अधिकृत ठेकेदार नहीं होने और इस काम का उसे कोई अनुभव नहीं होने के बाद भी उसे सफल बोलीदाता घोषित कर टेंडर जारी कर दिया।

कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि भैरूराम को पंचायत समिति ने पाइप खरीद के 27 लाख 38 हज़ार 477 रुपए का भुगतान किया, जबकि जांच से यह प्रथम दृष्टया साबित होता है कि भैरूराम ने गोयल पाइप से 13 लाख 24 हज़ार 339 रुपए में पाइप की खरीद की थी।

यह भी पढ़े: राजस्थान के युवकों को रूसी सेना में भर्ती कर यूक्रेन के खिलाफ युद्ध लड़ने भेजा, युवक के गोली लगी, केस दर्ज

ऐसे में इन सभी ने मिलकर राजकोष को 14 लाख 14 हज़ार 78 रुपए का नुकसान पहुंचाया। इनका यह कृत्य पीसी एक्ट और आईपीसी की धारा 120 के तहत अपराध माना जाएगा। वहीं, टेंडर देने में फर्जी दस्तावेज का भी उपयोग किया है। यह धोखाधड़ी के तहत अपराध की श्रेणी में आता है।
भैरूराम ने टेंडर के अनुसार 6 केजी क्षमता के पाइप सप्लाई करने की बजाय गोयल पाइप उद्योग से 4 केजी प्रेशर क्षमता के पाइप खरीदे थे। जिसका सत्यापन भी गलत तरीके से किया गया था।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

110 Indian students stranded at Iran's Urmia University are safe, Indian Embassy reports relief
bundi

ईरान के उर्मिया विश्वविद्यालय में फंसे 110 भारतीय छात्र सुरक्षित, भारतीय दूतावास ने दी राहत की खबर

मार्च 10, 2026
Jaipur Gold-Silver Price Update: Gold stable, silver surges, bullion market remains active
Business

जयपुर गोल्ड-सिल्वर प्राइस अपडेट: सोना स्थिर, चांदी में जबरदस्त उछाल, सर्राफा बाजार में हलचल

जनवरी 24, 2026
Brother-in-law stabs widowed sister-in-law to death, attacks her for refusing to marry him
CRIME

देवर ने विधवा भाभी को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, शादी से इनकार पर किया ताबड़तोड़ हमला

जनवरी 23, 2026
Next Post

सेल्फी ले रहे थे 4 दोस्त, एक फिसल कर नहर में गिरा तो तीन बचाने कूदे, 50 मीटर दूर दो शव मिले

बस में लावारिस मिली लाखों की 113 किलो चांदी, यात्रियों से पुलिस ने पुछा, नहीं बना कोई मालिक

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN