CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

राजस्थान के युवकों को रूसी सेना में भर्ती कर यूक्रेन के खिलाफ युद्ध लड़ने भेजा, युवक के गोली लगी, केस दर्ज

2 वर्ष ago
in CRIME, nagaur
0
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

नागौर/डीडवाना। डीडवाना-कुचामन के 4 युवकों को जबरन रूसी सेना में भर्ती (4 youths from Didwana-Kuchaman forcibly recruited into Russian Army) करने का मामला सामने आया है। एक युवक के यूक्रेन से युद्ध लड़ते समय हाथ-पैर में गोली लगी है। रूस से युवक का कॉल आया तो घरवालों की नींद हराम हो गई है। युवक की पत्नी का दावा है कि उसका पति सेना के अस्पताल में भर्ती है।

गुरुवार को रिक्शा का बास गांव निवासी युवक नेमाराम (28) की पत्नी सुनीता (27) ने एजेंट महेंद्र कुमार बिरजाणिया के खिलाफ धोखे से पति को युद्ध क्षेत्र में भेजने का मामला दर्ज कराया है। मौलासर पुलिस ने युवक की पासपोर्ट डिटेल, टिकट और वीजा की कॉपी मंगवाकर मामला दर्ज कर लिया है। यूक्रेन में फंसे युवक की पत्नी सुनीता ने बताया कि डीडवाना के ही एजेंट महेंद्र कुमार ने 5 लाख रुपए लेकर विदेश में कंप्यूटर ऑपरेटर की ट्रेनिंग (Computer operator training abroad) के लिए मेरे पति को रूस भेजा था। 26 जनवरी को पति रूस गए थे।

एजेंट ने दावा किया था कि हर महीने पति को 2 लाख रुपए सैलरी मिलेगी। रूस पहुंचने के बाद 15-20 दिन तक तो सुनीता की पति से बातचीत होती रही। लेकिन इसके बाद पति का फोन जब्त कर लिया गया। 21 फरवरी को पिता रामेश्वर (50) के पास नेमाराम का कॉल आया। उसने बताया कि उसे रूस में भाषा की ट्रेनिंग दी जा रही है। ट्रेनिंग के लिए दूसरी साइट पर भेजा जा रहा है। इसलिए एक दो दिन बात नहीं हो पाएगी। इसके बाद 11 मार्च को नेमाराम का टेलीग्राम कॉल आया।

जिसमें नेमाराम ने पत्नी को बताया कि जैसा एजेंट महेंद्र (Agent Mahendra) ने वादा किया था, वैसा कुछ नहीं है। मेरे साथ धोखा हुआ है। इसी कारण से मैं बातचीत नहीं कर सका। मुझे रूस की सेना में भर्ती कर यूक्रेन भेज दिया गया। लड़ाई में मेरे पैर और हाथ में गोली लगी है। गोली लगने के बाद मैं बेहोश हो गया था। मैं अभी अस्पताल में हूं। मेरे साथ धाबड़ा गांव (डीडवाना) का एक युवक रणजीत पुत्र चेनाराम भी है। रणजीत भी मेरे साथ ही रूस आया था। मुझे तो अस्पताल में भर्ती करवा दिया, लेकिन रणजीत अभी वहीं लड़ रहा है। अभी रणजीत कहां है, ये मैं नहीं बता सकता।

नेमाराम के पिता रामेश्वर अपने भाई, भतीजे और गांव के कुछ लोगों के साथ दिल्ली में हैं। वे विदेश मंत्रालय में जाकर बेटे की घर वापसी की गुहार लगाएंगे। रामेश्वर ने बताया कि विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मिलकर बेटे को सकुशल वापस भारत लाने की मांग करेंगे।

नेमाराम के परिजनों ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें नेमाराम किसी हॉस्पिटल में भर्ती है। वीडियो में वह कहा रहा है कि हम यहां बैठे हैं हॉस्पिटल में, थोड़ी बहुत लगी है, ट्रेनिंग में रणजीत है। बाहर जाएं तभी परेशानी है। हम अंदर हैं, हाथ में थोड़ी सी लगी है। टेंशन वाली कोई बात नहीं है। आगे जाने पर दिक्कत है, हम आगे नहीं जा रहे हैं। नेमाराम की शादी 2011 में हुई थी। उसके एक 5 साल का बेटा है। पिता रामेश्वर किसान हैं।

मौलासर थाना इंचार्ज वीरेंद्र सिंह का कहना है कि बुधवार को नेमाराम की पत्नी सुनीता की ओर से मामला दर्ज कराया है। महिला ने आरोप लगाया है कि एजेंट ने उसके पति को कनाडा भेजने का वादा किया था। कहा कि पहले रशिया में 3 महीने की ट्रेनिंग होगी। ट्रेनिंग के बाद कनाडा भेजा जाना था।

मौलासर थाने में इलाके के तीन अन्य युवकों सुनील कड़वा, जितेंद्र कुमार और रणजीत के परिजनों ने भी एजेंट के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। परिवार के सदस्यों का दावा है कि उनके सदस्य को रूसी सेना में भर्ती कर लिया गया है। उन्हें युद्ध में झोंका जा रहा है। परिजनों ने इन युवकों की सकुशल घर वापसी के लिए केंद्र सरकार से भी गुहार लगाई है।

यह भी पढ़े: भजनलाल सरकार खेला ये दावं, कर्मचारियों के DA में 4%इजाफा, पेट्रोल-डीजल पर 2 प्रतिशत घटाया वैट

गांव लादड़िया निवासी युवक सुनील कड़वा की मां भंवरी देवी का कहना है कि धनकोली गांव (डीडवाना) निवासी एजेंट 6 फरवरी को गांव आया था। उसने बेटे सुनील को रूस में अच्छी नौकरी का झांसा दिया। बेटा रूस चला गया। कुछ दिन सुनील का फोन आया। अब काफी दिनों से उसका कोई फोन नहीं आया है। युवकों के जबरन सेना में भर्ती करने की सूचनाएं मिल रही हैं।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

An eighth-grade student returning from an exam in Bundi was drugged and gang-raped; a case was registered under the POCSO Act.
bundi

बूंदी में परीक्षा देकर लोट रही 8वीं की छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज

फ़रवरी 28, 2026
Brother-in-law stabs widowed sister-in-law to death, attacks her for refusing to marry him
CRIME

देवर ने विधवा भाभी को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, शादी से इनकार पर किया ताबड़तोड़ हमला

जनवरी 23, 2026
An FIR has been registered against an ASI posted at Gandoli police station in Bundi for demanding a bribe; a major action by ACB Kota.
bundi

बूंदी के गेंडोली थाने में तैनात ASI पर रिश्वत मांगने का मुकदमा दर्ज, ACB कोटा की बड़ी कार्रवाई

जनवरी 3, 2026
Next Post

इलेक्टोरल बॉन्ड से जुड़ा डेटा ECI ने किया जारी, चंदा देने वाले डोनर्स व भुनाने वाले राजनीतिक दलों के नाम सार्वजनिक

कोटा-बूंदी संसदीय सीट पर दूसरे चरण में होगा मतदान, 20.62 लाख मतदाता डालेंगे वोट

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN