CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

BJP के 72 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी, खट्टर, बसवराज, त्रिवेंद्र सिंह रावत और नितिन गडकरी लड़ेंगे चुनाव

2 वर्ष ago
in INDIA, POLITICS
0
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बीजेपी ने 10 राज्यों के 72 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी (BJP released the second list of 72 candidates from 10 states) है। इस सूची में कई बड़े नाम शामिल हैं, इनमें नितिन गडकरी को नागपुर से, हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर को करनाल से टिकट दिया गया है। इसके अलावा हर्ष मल्होत्रा को पूर्वी दिल्ली से योगेंद्र चंदोलिया को उत्तर पश्चिम दिल्ली से टिकट दिया है।

बीजेपी ने कुल 72 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है। जिनमें गुजरात- 7, दिल्ली- 2, हरियाणा- 6, हिमाचल प्रदेश-2, कर्नाटक- 20, मध्य प्रदेश- 5, उत्तराखंड- 2, महाराष्ट्र- 20, तेलंगाना- 06, त्रिपुरा- 1 सीट पर घोषणा की है।

दरअसल, बीजेपी की जब दूसरी लिस्ट जारी हुई तो उसमें महाराष्ट्र पर विशेष नजर थी। अभी हाल ही में शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को शिवसेना में आने का खुला ऑफर दिया था। उनकी इस पेशकश पर डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि जब महाराष्ट्र की सीटों की चर्चा होगी तब नितिन गडकरी का नाम उसमें शामिल होगा। दरअसल, पहली लिस्ट में नितिन गडकरी का नाम नहीं था। अब नितिन गडकरी को नागपुर सीट से टिकट दिया गया है।

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 11 फरवरी को हुई थी। इस बैठक की अध्यक्षता जेपी नड्डा ने की थी, साथ ही इस बैठक में पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह मौजूद रहे थे। इसी समिति में उम्मीदवारों के नाम तय किए गए हैं।

तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों को टिकट
दूसरी लिस्ट की खासियत ये है कि इसमें तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों को टिकट दिया गया है। इसमें हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर शामिल हैं। दूसरे हैं बसवराज बोम्मई और तीसरे हैं त्रिवेंद्र सिंह रावत उत्तराखंड के पूर्व सीएम हैं। उन्हें हरिद्वार से टिकट दिया गया है। बसवराज बोम्मई को हावेरी से टिकट दिया गया है। वह कर्नाटक के पूर्व सीएम हैं।

दिल्ली की दो लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान भी किया गया है। इसमें हंसराज हंस का टिकट कट गया है, पूर्वी दिल्ली से हर्ष मल्होत्रा को टिकट दिया गया है। वहीं, उत्तर पश्चिमी दिल्ली से योगेश चंदोलिया को टिकट दिया गया है।

पार्टी ने नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, पंकजा मुंडे समेत महाराष्ट्र की 20 सीटों पर कैंडिडेट के नाम की घोषणा कर दी है। इसमें 6 नए चेहरे हैं, जबकि 14 पुराने चेहरों को रिपीट किया गया है। बता दें कि बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट में 195 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था।

बीजेपी ने अपनी दूसरी लिस्ट में महाराष्ट्र की नागपुर सीट से नितिन जयराम गडकरी, मुंबई नॉर्थ से पीयूष गोयल, बीड से पंकजा मुंडे, नंदुरबार से हिना गावित, धुले से सुभाष रामराव भामरे, जलगांव से स्मिता बाघ, रावेर से रक्षा निखिल खडसे, अकोला सीट से अनूप धोत्रे, वर्धा से रामदास तडस, चंद्रपुर से सुधीर मुंगंटीवार, नांदेड़ से प्रतापराव पाटिल पर बीजेपी ने भरोसा जताया है।

जालना सीट से बीजेपी ने रावसाहेब दानवे, डिंडोरी से भारती पवार, भिवंडी से कपिल मोरेश्वर पाटिल, मुंबई नॉर्थ ईस्ट से मिहिर कोटेचा, पुणे से मुरलीधर मोहोल, अहमदनगर (अहिल्यानगर) से सुजय राधाकृष्ण पाटिल, लातूर से सुधाकर तुकाराम शृंगारे, माढ़ा से रणजीतसिन्हा, सांगली से संजयकाका पाटिल को बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया है।

बीजेपी ने अपनी रणनीति में बदलाव करते हुए 2 बार के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन की टिकट काटकर प्रवीण खंडेलवाल को चांदनी चौक लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। वहीं, पश्चिमी दिल्ली सीट से 2 बार के सांसद परवेश सिंह वर्मा की जगह कमलजीत सहरावत, दक्षिणी दिल्ली से बीजेपी ने रमेश बिधूड़ी की जगह रामवीर सिंह बिधूड़ी को टिकट मिला है।

नई दिल्ली लोकसभा सीट से मीनाक्षी लेखी की जगह दिवंगत नेता सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को मैदान में उतारा है। बता दें कि मीनाक्षी वर्तमान में केंद्रीय मंत्री भी हैं। मतलब साफ है कि चुनाव से पहले पार्टी ने परवेश वर्मा, रमेश बिधूड़ी, मीनाक्षी लेखी और हर्षवर्द्धन का टिकट काटकर पदानुक्रम में एक महत्वपूर्ण बदलाव किया है।

यह भी पढ़े:  देश में लागू हुआ CAA, नोटिफिकेशन किया जारी, तीन देशों के गैर मुस्लिम शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता

दिल्ली में सिर्फ मनोज तिवारी पर भरोसा
कुछ दिन पहले भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। इसमें दिल्ली की सात में से पांच सीटों के लिए भी नाम घोषित किए थे। इनमें से चार सीटों पर पार्टी ने इस बार नए चेहरों को मैदान में उतारा है। नॉर्थ ईस्ट दिल्ली सीट से मनोज तिवारी को छोड़ दें, तो अब तक घोषित नामों में 2019 के चुनाव में जीते किसी भी चेहरे को पार्टी ने रिपीट नहीं किया है।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Bundi: The atrocities being committed by KDA will no longer be tolerated - MLA Harimohan Sharma
bundi

Bundi: KDA द्वारा किया जा रहा हत्याचार अब बर्दाश्त नहीं – MLA हरिमोहन शर्मा

अप्रैल 25, 2026
Gold and Silver Price: Gold rates fall across the country, a golden opportunity for investors
Business

Gold And Silver Price : देशभर में गोल्ड रेट में गिरावट, निवेशकों के लिए सुनहरा मौका

अप्रैल 23, 2026
Infographic announcing RIICO's 50 crore support for MSME centers with factory image and currency symbol (Rupee)
INDIA

RIICO का बड़ा फैसला: राजस्थान वित्त निगम को 50 करोड़ का सहयोग, MSME सेक्टर को मिलेगा बूस्ट

अप्रैल 22, 2026
Next Post

अडानी- अंबानी को 6 घंटे में हुआ 96000 करोड़ का नुकसान, शेयर बाजार में भारी गिरावट से मची हाहाकार

आबकारी अधिकारी के ठिकानों पर ACB ने मारी रेड, 3 जिलों में मिली करोड़ों की संपत्ति

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN