भागलपुर। बिहार के भागलपुर जिले के सुलतानगंज में होने वाली एक शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल हुआ ऐसा कि शराब के नशे में दूल्हा अपनी ही शादी में जाना भूल गया (Drunk groom forgot to go to his own wedding) । अगले दिन जब उसका नशा उतरा तो शादी करने पहुंचा (When he got drunk, he reached to get married)। लेकिन फिर लड़की ने ऐसे लड़के से शादी करने मना कर दिया (The girl refused to marry such a boy)। इतना ही नहीं, लड़की के परिजनो के द्वारा शादी के इंतजाम में खर्च हुई राशि को वापस करने की मांग करने लगे। इस दौरान लड़के और उसके साथ आये लोगो को बंधक बना लिया गया। इसके बाद जानकारी पुलिस को दी गई।
जानकारी के अनुसार सुलतानगंज के एक गांव में धूमधाम से शादी की तैयारी कि गई थी। कहलगांव के अंतीचक गांव से सोमवार को बरात आने वाली थी। लेकिन दूल्हा शादी के पहले ही शराब पीकर नशे में इतना चूर हो गया कि बरात लेकर लड़की के घर पहुंचा ही नही। जबकि लड़की के घर शादी की तैयारी पूरी हो चुकी थी। जब देर रात तक बारात नहीं पहुंची, तो लड़की के परिजन परेशान हो गए। मंगलवार सुबह तक जब बरात नहीं पहुंची तो लड़की के परिजनों ने संपर्क किया। परिजन के दबाव में दूल्हा शादी के लिए राजी होकर मंगलवार को दोपहर बाद अपने सहयोगियों के साथ लड़की के घर पहुंचा। लेकिन लड़के की करतूत जान लड़की ने दूल्हे से शादी करने से साफ मना कर दिया।
इसके बाद लड़की के परिजनों ने शादी की तैयारी में हुए खर्च की राशि को वापस मांगने की बात को लेकर जब लड़के और उसके सहयोगयों को बंधक बना लिया। इसकी सुचना मिलने के मौके पर पुलिस पहुंची। जिसके बाद ग्रामीणों के हस्तक्षेप से समझौता हुआ। शादी की तैयारी में हुई खर्च का भुगतान लड़का पक्ष करने को तैयार हो गया। इसके बाद बंधक दूल्हा और उसके साथियों को छोड़ने का निर्णय लिया गया।