सवाई माधोपुर, (के पी सिंह)। भाजपा द्वारा राज्य सरकार के विरुद्ध 4 मई को किये जाने वाले जनाक्रोश महाघेराव (Janakrosh Mahagherao to be held on 4th May) को लेकर मंगलवार को भाजपा पदाधिकारियों द्वारा रणथंभौर रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर एक प्रेसवार्ता आयोजित की गई।
प्रेसवार्ता के दौरान संयोजक एंव भाजपा कार्यसमिति सदस्य आशा मीणा, भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र गोठवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील दीक्षित एंव पूर्व विधायक मानसिंग गुर्जर ने मीडियाकर्मियों से रूबरू होते हुवे बताया कि सवाई माधोपुर में 4 मई को भाजपा द्वारा प्रदेश की कांग्रेस सरकार के कुशासन, जंगलराज और भ्रष्टाचार के खिलाफ जनाक्रोश महा घेराव किया जायेगा।
इस दौरान करीब 10 हज़ार भाजपा कार्यर्ताओं द्वारा कलेक्ट्रेट का घेराव किया जायेगा और प्रदेश सरकार के कुशासन, जंगलराज और भ्रष्टाचार को लेकर राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया जायेगा।
संयोजक आशा मीणा ने बताया कि भाजपा के जनाक्रोश महा घेराव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी एंव अध्यक्ष नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ रहेंगे। आशा मीना ने बताया कि जनाक्रोश महाघेराव कार्यक्रम के तहत चार मई को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट के समक्ष अंबेडकर सर्किल पर विशाल जनसभा होगी और फिर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एंव नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में करीब 10 हजार भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कलेक्ट्रेट का महा घेराव कर राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया जायेगा।
उन्होंने बताया कि भाजपा के जनाक्रोश महा घेराव को लेकर भाजपा द्वारा अभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है और जनाक्रोश महा घेराव में जिले भर के करीब 10 हजार भाजपा कार्यक्रता शामिल होंगे।