in

कुत्ते के साथ किया रैप, CCTV में कैद हूई घटना

Rape with dog incident captured in CCTV

Patna. बिहार की राजधानी के फुलवारी शरीफ इलाके में एक विचित्र घटना सामने आई है। यहां एक अज्ञात व्यक्ति के द्वारा आवारा कुत्ते (Dog) के साथ कथिततौर पर रेप करने का मामला सामने आया है। यह पूरा घटनाक्रम पास में लगे एक CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। इसके आधार पर स्थानीय एनजीओ (NGO) ने फुलवारीशरीफ पुलिस में शिकायत देकर एफआईआर लिखवाई गई है। इस बीच, आरोपी फिलहाल फरार है।

जानकारी के अनुसार यह घटना फुलवारी शरीफ की फैजल कॉलोनी के पोठिया बाजार में होली के दिन यानी आठ मार्च 2023 को शाम करीब छह बजे की है। यहां एक अज्ञात व्यक्ति एक बेजुबान जानवर का यौन शोषण कर रहा था। इसका वीडियो स्थानीय सोशल मीडिया चैनलों पर वायरल (Viral) हो गया, जिसे देख सभी लोग हैरान रह गए।

मामले की जानकारी लगने के बाद स्थानीय लोगों में बेहद आक्रोश व्याप्त हो गया। इसके बाद फुलवारी शरीफ पुलिस स्टेशन में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं में एक एफआईआर दर्ज की गई। फुलवारी शरीफ एएसपी मनीष ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि औपचारिक बयान जारी करने से पहले मामले की गहनता से जांच की जाएगी। अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

बता दे कि पशु क्रूरता (animal cruelty) का यह देश में पहला मामला नहीं है। कुछ ही दिन पहले दिल्ली में भी इसी तरह की एक घटना सामने आई थी। जहां हरि नगर के बाद अब इंद्रपुरी इलाके में एक कुत्ते से रेप का मामला सामने आया था। यहां इंद्रपुरी की जेजे कॉलोनी में एक व्यक्ति ने कुत्ते को अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई गई, तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Why Salman Khan enemy is gangster Lawrence Bishnoi

क्यों सलमान खान की ‘जान का भोखा’ है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ? जाने क्या है असली वजह?

Woman dancers molested - assault, case registered against 10 including Nainwan municipality chairman's son

महिला डांसरो से छेड़छाड़- मारपीट, नैनवां पालिका चेयरमेन पुत्र सहित 10 के खिलाफ केस दर्ज