नीलगाय जंगली जानवर ग्रामीणों की फसल को कर रहे हैं तबाह-दूनी तहसील क्षेत्रों में किसान परेशान
Fri, 24 Dec 2021

टोंक/दूनी,(शिवराज मीना/हरीशंकर माली)। जिले के दूनी तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत दूनी, घाड़,चान्दसिंघपुरा टोंकरावास, ढिगारिया आदि में इन दिनों किसान जंगली जानवरों नीलगायों से परेशान हैं।
खास करके ढिगारिया गांव में जंगली जानवर रबी की फसल सरसों, गेहूं ,चना, धनिया की खेती को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुचा रहे हैं। रोजडे नीलगायों का आंतक बढ़ने से किसानों में दहशत फैली हुई है। ग्रामीण हजारी गुर्जर, देवलाल, मोतीलाल, रमेश ने बताया कि देर रात तक काम करने वाले किसान और खेतिहर मजदुरों को अब रातभर जागकर खेती की रखवाली करनी पड़ रही हैं, किसानों का कहना हैं कि मौसमी आफत से बची फसलों को अब जानवर तबाह कर रहे हैं। रोज जंगली जानवर खेतों में घुसकर फसलों को रौंद रहे हैं और खा रहे हैं। परेशान किसानों ने वनविभाग से मदद की गुहार लगाई हैं।