सनाढ्य ब्राह्मण सभा समिति महिला मंडल सावन महोत्सव मे थिरकी बालिकाएं, व्यंजन एवं मेहंदी प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

कोटा। सनाढ्य ब्राह्मण सभा समिति महावीर नगर महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में सनाढ्य सामुदायिक भवन महावीर नगर प्रथम में सावन महोत्सव 2022 का आयोजन शनिवार को आयोजित किया गया। जिसमें समाज की बालिकाओं ने शानदार नृत्य प्रस्तुति से उपस्थित समाज बंधुओं का मन मोह लिया। वही व्यंजन एवं मेहंदी प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ।
सनाढ्य ब्राह्मण सभा समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश टंकारिया एवं महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती अर्चना शर्मा ने बताया कि सावन महोत्सव के तहत शनिवार को 1 बजे से मीठे गुड़ और बेसन से बने व्यंजनो की प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन तथा नृत्य एवं गीत प्रतियोगिता का आयोजन प्रथम ग्रुप में 3 वर्ष से 10 वर्ष तक तथा द्वितीय में 10 वर्ष से 18 वर्ष तक की बालक बालिकाओं के नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया। जिसमें समाज की बालिकाओं ने एक से बढ़कर प्रस्तुति दी और समाज बंधुओं का मन मोहा, नन्ने नन्ने कदमों से थिरकती बालिकाओं ने विभिन्न गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति दी है।
श्रीमती शर्मा ने बताया कि 7 अगस्त रविवार को प्रातः 11 बजे से लडडू गोपाल श्रृंगार प्रतियोगिता, नृत्य एवं गीत प्रतियोगिता आयु 19 से 35 वर्ष तथा 35 वर्ष से ऊपर की आयु की दो ग्रुप में रखी गई है। इसी प्रकार हरियाली तीज प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया है जिसमें भी 2 आयु वर्ग 19 से 35 तथा 35 से ऊपर की आयु वर्ग की सनाढ्य महिलाओं की प्रतियोगिता रखी गई है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को सनाढ्य ब्राह्मण सभा समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश टंकारिया के द्वारा प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया।
सावन महोत्सव के लिए सनाढ्य ब्राह्मण सभा समिति महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती अर्चना शर्मा के साथ संरक्षक श्रीमती कृष्णा शर्मा, श्रीमती भगवती शर्मा, श्रीमती प्रिया शर्मा, महामंत्री अंजना शर्मा, कोषाध्यक्ष हेमलता शर्मा समेत महिला मंडल की टीम ने सावन महोत्सव के प्रथम दिन को को यादगार बनाया। रविवार को विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। मंच संचालन अंजना शर्मा एवं प्रीति शर्मा ने किया।
इस अवसर पर सनाढ्य ब्राह्मण सभा समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश टंकारिया, संरक्षक राजेंद्र शर्मा, महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा, महिला मंडल सदस्य हेमा शर्मा, रीना शर्मा, लता सनाढ्य, प्रीति शर्मा, ममता व्यास, अनीता शर्मा, राधा दीक्षित, तेजमल शर्मा, रमेश चंद शर्मा, रामस्वरूप शर्मा, हरिओम सनाढ्य गजेंद्र जोशी, उमाकांत शर्मा, समेत समाज के प्रमुख तथा महिला मंडल की सदस्य उपस्थित रहे।
इन्होंने बनाए यह व्यंजन
गोरक्षा शर्मा ने गुड के मखाने, बेसन के पेड़े, खुशबू शर्मा ने सुकडी मिठाई, अंजना शर्मा ने गुड़ के घेवर गुजराती ढोकले और नमकीन, प्रियंका शर्मा ने आटे एवं गुड़ केक का केक और बेसन आलू के कटलेट, राधा दीक्षित ने खमण ढोकला बेसन के लड्डू।
प्रतियोगिताओं में यह रही निर्णायक
नृत्य प्रतियोगिता निर्णायक गोपीका शर्मा, सुषमा शर्मा निर्देशिका स्वरांजलि नृत्य कला केंद्र इंदिरा विहार रही। वही मेहंदी प्रतियोगिता में कृष्णा शर्मा और भगवती शर्मा रही, व्यंजन प्रतियोगिता में निर्णायक श्रीमती नेहा एवं श्रीमती रक्षा रहे।
यह रही अतिथि
सनाढ्य ब्राह्मण सभा समिति महावीर नगर महिला मंडल के सावन महोत्सव कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पिंकी क्रांति तिवारी, श्रीमती प्रमिला टंकारिया, न्यू कोटा इंटरनेशनल सोसायटी अध्यक्ष श्रीमती अंजू शर्मा रही।