बूंदी। राजस्थान बीज निगम के निदेशक व राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य चर्मेश शर्मा ने कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की विजय लोकतंत्र की विजय (Victory of Congress in Karnataka Assembly Election Victory of Democracy) है।
शर्मा ने कहा कि वर्तमान में भाजपा के द्वारा लोकतंत्र का दमन किया जा रहा है और कर्नाटक की जनता ने कांग्रेस के रूप में लोकतंत्र को चुनाव में विजय बनाकर दिखा दिया है। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता को समाप्त करने की भाजपा को कड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी।
भारत का आम नागरिक यह अच्छी तरह समझता है कि राहुल गांधी की संसद सदस्यता अवैधानिक तरीके से दबाव में समाप्त की गयी है। शर्मा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के विरुद्ध जो अनर्गल आरोप लगाये थे उनका कर्नाटक की जनता ने भाजपा को करारा जवाब दिया है।
स्मृति ईरानी को केंद्रीय मंत्री होते हुये ऐसे हल्के स्तर के आरोप लगाते हुये शर्म आनी चाहिये थी। शर्मा ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र व लोकतांत्रिक मूल्यों का का सम्मान करना चाहिये।