नई दिल्ली। कोच्चि में आज आईपीएल 2023 की नीलामी (IPL 2023 auction) के लिए खिलाड़ियों की मंडी सज रही है। भारतीय समयानुसार 2 बजकर 30 मिनट पर यह ऑक्शन शुरू होगा। इस दौरान कुल 405 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी (players will be auctioned), जिसमें 273 भारतीय और 132 विदेशी खिलाड़ी शामिल होंगे।
इस बार नीलामी में सबसे मोटी रकम (Highest amount in the auction) लेकर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम लेकर उतरेगी, वहीं उनके अलावा पंजाब किंग्स, लखनऊ सुपर जाएंट्स, मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स चार ऐसी टीमें है जिनके पर्स में 20 करोड़ रुपए से अधिक रकम है। वहीं फाफ डु प्लेसी की रॉयल चैलेंयर्स बैंग्लोर और कोलकाता नाइट राइडर्स दो ऐसे टीमें है जो नीलामी में काफी कंजूस नजर आएगी क्योंकि 10 में से इन्हीं 2 टीमों का पर्स 10 करोड़ रुपए से कम का है।
नीलामी से पहले सभी फ्रेंचाइजियों को 15 नवंबर तक अपने रिटेन खिलाड़ियों की सूची सौंपने के लिए कहा गया था। 10 फ्रेंचाइजियों ने इस दौरान 163 खिलाड़ियों को रिटेन किया, वहीं 85 खिलाड़ी रिलीज किए। नीलामी में कुल 991 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था जिसमें 277 विदेशी खिलाड़ी थे। इनमें ऑस्ट्रेलिया के सबसे अधिक 57 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया था। वहीं साउथ अफ्रीका से 52 खिलाड़ियों ने नाम दिया था।
IPL Auction 2023 LIVE:
पांचवां सेट – कैप्ड स्पिनर्स
तबरेज शम्सी 1 करोड के बेस प्राइस के साथ अनसोल्ड रहे। एडम जंपा अनसोल्ड रहे। अकील होसेन भी अनसोल्ड रहे। आदिल रशीद को 2 करोड़ के बेस प्राइस के साथ सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा।
चौथा सेट – कैप्ड तेज गेंदबाज
ईशांत शर्मा का बेस प्राइस 50 लाख रुपये है। दिल्ली ने उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया है। झाय रिचर्डसन को 1,5 करोड़ के बेस प्राइस पर मुंबई इंडियंस ने खरीदा।
जयदेव उनादकट को 50 लाख के बेस प्राइस पर एलएसजी ने खरीदा। एडम मिल्ने नहीं बिके। रीस टॉपले का बेस प्राइस 75 लाख है। MI ने पहली बोली लगाई। CSK ने भी दिलचस्पी दिखाई है। टॉपले को आरसीबी ने 1.9 करोड़ रुपये में खरीदा। क्रिस जॉर्डन इस सेट में पहले स्थान पर हैं, और वह अनसोल्ड रहे।
तीसरा सेट – कैप्ड विकेटकीपर
निकोलस पूरन- 16 करोड़ LSG, हेनरिक क्लासेन 5.25 करोड़-SRH, फिल साल्ट 2 करोड़ – दिल्ली कैपिटल्स
टॉम बेंटन और कुसल मेडिंस अनसोल्ड रहे। फिल सॉल्ट को दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा।
हेनरिक क्लासेन को हैदराबाद ने खरीदा
हेनरिक क्लासेन को सनराइजर्स हैदराबाद ने 5.25 करोड़ रुपये में खरीदा। दिल्ली कैपिटल्स ने भी पहले दिलचस्पी दिखाई थी।
लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को 16 करोड़ में खरीदा
निकोलस पूरन का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है। चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच पूरन को लेने के लिए बिडिंग वॉर हुई। राजस्थान रॉयल्स ने 7.00 करोड़ रुपये पर पीछे हटने का फैसला किया। हालांकि इस बीच लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स ने इस खिलाड़ी को खरीदने में दिलचस्पी दिखाई। लखनऊ सुपर जायंट्स ने 16 करोड़ रुपये में निकोलस को खरीदा।
लिटन दास को नहीं मिला खरीददार
बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज का बेस प्राइस 50 लाख रुपये है। लिटन को किसी टीम ने नहीं खरीदा है।
दूसरा सेट (कैप्ड ऑलराउंडर)
शाकिब अल हसन- नहीं बिके, सैम करन – 18.50 करोड़ रुपये – PBKS ओडियन स्मिथ – 50 लाख रुपये – गुजरात टाइटन्स, सिकंदर रजा – 50 लाख रुपये – PBKS, जेसन होल्डर – 5.75 करोड़ रुपये – RR, कैमरन ग्रीन -17.50 करोड़ – मुंबई इंडियंस, बेन स्टोक्स – 16.25 करोड़ रुपये – CSK
चेन्नई सुपर किंग्स ने बेन स्टोक्स को खरीदा
इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है। बेन स्टोक्स के लिए LSG और SRH के बीच पहली भिड़ंत हुई। दोनों के बीच 15 करोड़ तक बिंडिग वॉर चली, लेकिन इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स ने एंट्री मारी और 16,25 करोड़ रुपये में खरीदा।
कैमरन ग्रीन को मुंबई ने खरीदा
कैमरन ग्रीन का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है। आरसीबी, मुंबई और दिल्ली के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली है। मुंबई ने 17.50 करोड़ में ग्रीन को खरीद लिया है।
जेसन होल्डर को राजस्थान ने खरीदा
वेस्टइंडीज के धाकड़ ऑलराउंडर जेसन होल्डर का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है। चेन्नई ने पहली बोली लगाई। लेकिन राजस्थान ने 5.75 करोड़ की सबसे बड़ी बोली लगाकर जेसन को खरीदा है।
सिकंदर रजा का भी बेस प्राइस 50 लाख रुपये है। पंजाब किंग्स ने उन्हें 50 लाख में ही अपनी टीम में शामिल कर लिया है। ओडियन स्मिथ का बेस प्राइस 50 लाख रुपये हैं। गुजरात टाइटन्स ने उनको बेस प्राइस पर ही खरीद लिया है।
पंजाब किंग्स ने 18.25 करोड़ रुपये में सैम करन को खरीदा
इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये हैं और उनके सबसे ज्यादा महंगे बिकने की उम्मीद है। सैम करन के लिए मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स के बीच बिंडिग वॉर देखने को मिली।
आरसीबी ने भी बोली लगाई थी लेकिन फिर पीछे हट गए थे। राजस्थान ने 11.50 करोड़ तक बोली लगाई, उसके बाद मुंबई पीछे हट गया। सीएसके और राजस्थान के बीच बोली शुरू हुई। हालांकि 13.25 करोड़ के बाद राजस्थान भी पीछे हट गया। अब चेन्नई और पंजाब के बीच करन के लिए टक्कर हो रही है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी बोली लगाई है। पंजाब किंग्स ने 18.25 करोड़ रुपये में सैम करन को खरीदा।
सैम कुरेन के लिए जंग जारी
अब सैम कुरेन की बारी आई है, सैम कुरेन के लिए टीमों में जबरदस्त जंग देखने को मिल रही है। राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच जद्दोजहद चल रही है। कुरेन की बोली 18 करोड़ रुपये के पार जा चुकी है। अब चेन्नई भी रेस में आ गई है, याद दिला दें कि कुरेन पहले सीएसके का पार्ट रह चुके हैं।
सैम करन
इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये हैं और उनके सबसे ज्यादा महंगे बिकने की उम्मीद है। सैम करन के लिए मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स के बीच बिंडिग वॉर देखने को मिली। आरसीबी ने भी बोली लगाई थी लेकिन फिर पीछे हट गए थे।
शाकिब रहे अनसोल्ड
ऑलराउंडर्स के सेट में बांग्लादेश के शाकिब अल हसन का नाम सबसे पहले आया। उनका बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपये है। शाकिब को भी पहले राउंड में किसी ने नहीं खरीदा
पहला सेट (कैप्ड बल्लेबाज)
केन विलियमसन – 2 करोड़ रुपये – गुजरात टाइटन्स, हैरी ब्रूक – 13.25 करोड़ रुपये – SRH मयंक अग्रवाल – 8.25 करोड़ रुपये – SRH, अजिंक्य रहाणे – 50 लाख रुपये – CSK, जो रूट और रिले रोसो नहीं बिके
जो रूट को नहीं मिला खरीददार
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट को पहले राउंड में किसी ने भी दिलचस्पी नहीं दिखाई है। उनका बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये है। हालांकि नीलामी के आखिर में उन पर फिर से बोली लग सकती है।
सीएसके में शामिल हुए अजिंक्य रहाणे
अजिंक्य रहाणे को चेन्नई सुपर किंग्स ने उनके बेस प्राइस 50 लाख रुपये में खरीदा।
मयंक अग्रवाल को सनराइजर्स हैदराबाद ने 8.25 करोड़ में खरीदा
पंजाब किंग्स ने मयंक अग्रवाल को बतौर कप्तान पिछले सीजन रिटेन किया था, लेकिन अगले सीजन के लिए उन्हें रिलीज कर दिया गया था। मयंक अग्रवाल का मिनी ऑक्शन में बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये है। CSK, PBKS और RCB फ्रेंचाइजी ने मयंक को टीम में शामिल करने के लिए दिलचस्पी दिखाई है। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम एक बार बिंडिग में कूद चुकी है। मयंक के लेने के लिए चेन्नई और हैदराबाद आमने-सामने हैं। सनराइजर्स हैदराबाद ने एक बार बोली जीत ली है। मयंक अग्रवाल को सनराइजर्स हैदराबाद ने 8.25 करोड़ में खरीद लिया है।
सनराइजर्स हैदराबाद ने हैरी ब्रूक को 13.25 करोड़ में खरीदा
इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रूक के लिए कई टीमों के बीच बिंडिग वॉर देखने को मिली। ब्रूक का बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपये था। आरसीबी, राजस्थान और हैदराबाद के बीच इस खिलाड़ी को लेने के लिए टक्कर देखने को मिल रही है। रॉयल चौलेंजर्स बैंगलोर पीछे हट चुका है। लेकिन राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच जंग जारी है। आखिर में सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 13.25 करोड़ में खरीदा। हैरी ने 99 टी20 मैच में 2432 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 148.40 रहा है।
हैरी ब्रूक को लेकर जंग जारी है।
फिलहाल हैरी ब्रूक के लिए जंग है हैरी ब्रूक को खरीदने के लिए आरसीबी और राजस्थान में जंग चल रही है। बाद में इस जंग में एसआरएच भी कूद पड़ी है।
बैस प्राइस पर बिके केन विलियमसन
2 करोड़ में गुजरात ने खरीदा
सबसे पहले केन विलियमसन के लिए बोली लगी है, विलियमस के लिए केवल गुजरात टाइटन्स ने बोली लगाई, यानी कि विलियमसन को गुजरात ने उनके बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये में खरीद लिया है।