जयपुर। राजस्थान मदरसा बोर्ड (Rajasthan Madarsa Board) में लंबे इंताजर के बाद आखिरकार भर्ती का रास्ता खुल ही गया। आपको बता दें, गहलोत सरकार ने राजस्थान मदरसा बोर्ड में बंपर भर्ती (Bumper recruitment) निकाली है। राजस्थान मदरसा बोर्ड प्रक्रिया के अंतर्गत 6843 शिक्षा अनुदेशकों की भर्ती (Recruitment of 6843 Education Instructors) जल्द होगी।
इनमें से 2500 कम्प्युटर अनुदेशक की भी भर्ती (2500 computer instructor also recruited) होगी। वित्त विभाग की अनुमति मिलने के बाद विभाग भर्ती करेगा। एससी-एसटी और महिला आरक्षित सीटों के आधार पर भर्ती होगी। प्रदेशभर के मदरसों में 2 लाख 7 हजार विधार्थी अध्ययनरत हैं।
प्रदेश के मदरसों में शिक्षा अनुदेशकों की कर्मी के चलते बार-बार मांग की जा रही थी। राज्य सरकार ने मदरसों में शिक्षा अनुदेशकों की भर्ती का रास्ता साफ कर दिया है। अब वित्त विभाग की अनुमति मिलने के बाद जल्द ही राजस्थान मदरसा बोर्ड में 6843 शिक्षा अनुदेशकों की भर्ती की जाएगी। जिसमें 2500 कम्प्युटर अनुदेशक की भर्ती की जाएगी।
इसके लिए मदरसा बोर्ड भर्ती परीक्षा में बीएड और एसटीसी डिग्रीधारी अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल होंगे। राजस्थान मदरसा बोर्ड के सचिव मुकर्रम शाह ने बताया कि प्रदेशभर में 3510 मदरसा रजिस्ट्रेशन है जिसमें 8 वीं तक 437 मदरसा, 5वीं तक 3073 मदरसा संचालित किए जा रहे हैं। इन मदरसों में करीब 2 लाख 7 हजार विधार्थी अध्ययनरत हैं।
10 साल बाद राजस्थान मदरसा में भर्ती होने से मदरसों में शिक्षा अनुदेशक मिलने से शिक्षकों की कमी दूर होगी। इससे पहले 2013 में मदरसों में भर्ती हुई थी। राज्य सरकार द्वारा राजस्थान मदरसों में शिक्षा विभाग की तर्ज पर निशुल्क किताबें उपलब्ध कराई जाती है। मदरसों में शिक्षा विभाग का सिलेबस ही चलाया जाता है। मदरसों में सभी विषयों का अध्ययन करवाया जाता है।
आयु सीमा
राजस्थान मदरसा बोर्ड भर्ती (Rajasthan Madarsa Board Recruitment) में आवेदन हेतु उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 होना अनिवार्य होगा। आयु में छुट राज्य सरकार भर्ती के नियमानुसार दी जाएगी।