in

रूस से आई अलेक्सा ने चूरू में विकास को बनाया जीवन साथी, ऐसे रचाई 4800 k.m. दूर आकर शादी

Alexa, who came from Russia, made Vikas a life partner in Churu, got married after coming 4800 kilometers away

चुरू। यह अजब प्रेम की गजब कहानी है। इसने न केवल सात समंदर पार किए बल्कि भाषा की सीमाएं भी लांघते हुए अपना प्यार हमेशा- हमेशा के लिए हासिल करने के लिए रूस की युवती अलेक्सा (Russian Girl Alexa) 4800 k.m. दूर चली आई और राजस्थान के चूरू के छोटे गांव के विकास वर्मा से शादी रचा (Married Vikas Verma from a small village in Churu, Rajasthan) ली। शादी की चर्चा अब दूर-दूर तक हो रही है।

चूरू जिले के राजगढ़ उपखंड के गांव भगेला निवासी शिक्षिका कमलेश ने मीडिया से बातचीत में बताया कि विकास वर्मा रूस में भाषा अनुवादक की नौकरी करता है। दो साल पहले उसकी मुलाकात रूस की अलेक्सा (Alexa of Russia) से हुई। दोनों पहले अच्छे दोस्त बने। फिर एक दूसरे को पसंद करने लगे और दोस्ती प्यार में बदल गई। अलेक्सा रूस के शहर सेंट पिट्सबर्ग की रहने वाली है। वह वहां सरकारी विभाग में परीक्षक के तौर पर कार्यरत है।

विकास ने अपने गांव में शादी करने की जताई इच्छा
विकास ने अलेक्सा को वीडियो कॉल पर अपने परिजनों से मिलवाया। उधर, रूस में अलेक्सा के परिजन भी विकास से मिले। दोनों ने दो साल तक को अच्छे जान लेने के बाद साल 2023 में शादी करने की ठानी। तब विकास ने अपने गांव भगेला में शादी करने की इच्छा जताई, जिसे अलेक्सा व उसके परिवार ने सहज स्वीकार कर लिया।

फिर क्या था अलेक्सा रूस से चूरू तक की 4,846 किलोमीटर की दूरी तय कर विकास वर्मा के घर आ पहुंची। यहां पर दोनों ने शादी रचाई। शादी में अलेक्सा ने भारतीय दुल्हन की ड्रेस पहनी। लाल रंग के जोड़े में अलेक्सा बेहद खूबसूरत लग रही थी, जबकि दूल्हे विकास वर्मा ने सूट पहना। दोनों ने एक दूसरे को माला पहनाई और शादी की रस्में पूरी की। बेटे विकास की शादी पर पिता मोहनलाल वर्मा तथा माता विजय वर्मा की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

मीडिया से बातचीत में अलेक्सा ने बताया कि उसे भारत से मोहब्बत है। यहां का कल्चर उसे लुभाता है। दाल बाटी चूरमा की तो वह दीवानी है। पति विकास के परिजन भी काफी अच्छे हैं। यहां आकर उसे अपनेपन का अहसास हुआ। ससुराल वालों ने बेटी जैसा प्यार दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 members of inter-state gang arrested for stealing oil from Indian Oil Corporation's pipeline

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की पाइपलाइन से तेल चोरी करने वाली अंतरराज्यीय गैंग के 5 सदस्य गिरफ्तार

Great brainstorming begins in the 85th National Convention of Congress

Congress Plenary Session 2023 : कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय अधिवेशन में महा मंथन शुरू