in

इस्लाम कबूल करने के बाद अबूधाबी की मशहूर मस्जिद में विवियन डीसेना ने पढ़ी नमाज़, वजह है खास

After accepting Islam, Vivian Dsena offered Namaz in the famous mosque of Abu Dhabi, the reason is special

मुंबई। टीवी एक्टर विवियन डीसेना (TV actor Vivian Dsena) अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखते हैं। उन्होंने पिछले साल गुपचुप तरीके से शादी की। उनकी चार महीने की एक बेटी है। जब ये खबरें आनी शुरू हुई तब जाकर विवियन ने इस पर चुप्पी तोड़ी। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वह ईसाई परिवार में पैदा हुए लेकिन अब उन्होंने इस्लाम धर्म कबूल (Convert To Islam) कर लिया है।

उन्होंने यह भी खुलासा किया कि वह अब पांच वक्त की नमाज पढ़ते (Now praying five times) हैं और इससे उन्हें बहुत सुकून मिलता है। इस वक्त रमजान का महीना चल रहा है जो मुस्लिमों के लिए बहुत मायने रखता है। विवियन ने एक फोटो शेयर की और बताया कि उन्होंने अपनी पहली तरावीह पढ़ी है।

विवियन ने अबू धाबी की मशहूर शेख जायद मस्जिद (Abu Dhabi’s famous Sheikh Zayed Mosque) की एक फोटो शेयर की और बताया कि उन्होंने रमजान की अपनी पहली तरावीह पढ़ी है। बता दें कि तरावीह रमजान के महीने में रात में पढ़ी जाने वाली विशेष नमाज को कहते हैं। विवियन ने फोटो के साथ लिखा- अल्हम्दुलिल्लाह, आज का सबसे अद्भुत अनुभव था। शेख जायद मस्जिद के पीछे अपनी पहली तरावीह की नमाज़ अदा की। अल्लाह सभी की दुआएं कबूल करे। रमजान मुबारक।

5 वक्त की पढ़ते हैं नमाज
इससे पहले ईटाइम्स से बात करते हुए विवियन ने कहा था, मेरी जिंदगी में बहुत कुछ नहीं बदला है। मैं ईसाई परिवार में पैदा हुआ और अब मैं इस्लाम फॉलो करता हूं। मैंने 2019 में रमजान के पवित्र महीने से इस्लाम को मानना शुरू किया। मुझे बहुत शांति मिली। मैं पांच वक्त की नमाज करता हूं। उम्मीद है इसके बाद तमाम कयास लगने बंद हो जाएंगे।

विवियन ने मिस्र की पूर्व पत्रकार नौरान अली से गुपचुप तरीके से शादी की। एक इंटरव्यू के सिलसिले में दोनों की मुलाकात हुई थी और फिर उनके बीच नजदीकियां बढ़ीं। एक्टर ने 2013 में वाहबिज दोराबजी के साथ शादी की थी। 2021 में उनका तलाक हुआ। विवियन आखिरी बार टीवी सीरियल सिर्फ तुम में नजर आए थे। उन्हें लोकप्रियता मधुबाला सीरियल से मिली।

More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Robber bride absconded with seven lakhs after living together for seven days, police registered a case

सात दिन साथ रहने के 7 लाख लेकर लुटेरी दुल्हन फरार, पुलिस ने केस दर्ज कर लिया एक्शन

Private schools protest against the decision of the education department

RTH विरोध के बीच अब RTE पर रार, 6 अप्रेल को निजी विद्यालय बंद रखने का फैसला