in

इंस्टाग्राम पर इश्क! 5 बच्चों सहित पति को छोड़ आशिक के साथ फरार हुई महिला

राजस्थान के जैसलमेर से हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां 32 साल की महिला को इंस्टाग्राम पर एक युवक से दोस्ती (Woman befriends a young man on Instagram) हुई और यह दोस्ती प्यार में बदल गई। प्यार ऐसा परवान चढ़ा कि महिला अपने पति और पांचों बच्चों को छोड़ कर अपने प्रेमी के साथ गुजरात फरार (Woman leaves her husband and five children and escapes to Gujarat with her lover) हो गई और लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगी। पति की गुमशुदगी रिपोर्ट पर सोमवार को पुलिस दोनों को जैसलमेर ले आई।

पुलिस के आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जैसलमेर जिले के कीता गांव की रहने वाली नेमी देवी की शादी 15 साल पहले जैसलमेर जिले के झिनझिनयाली थाना क्षेत्र के राम भील के साथ हुई थी। नेमी देवी अपने डांस की रील बनाकर आए दिन इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती थी, उसके करीब 40 हजार से भी ज्यादा फ़ॉलोअर्स थे।

इस दौरान उसकी मुलाकात लोक गायक भीमाराम से इंस्टाग्राम पर हुई। दोनों की बीच जान-पहचान हुई, फिर दोनों ने एक दूसरे को अपने-अपने मोबाइल नंबर दे दिए, बातचीत शुरू हो गई। जल्द ही ये दोस्ती प्यार में बदल गई। करीब डेढ़ साल से दोनों के बीच प्रेमप्रसंग चल रहा था। इसी बीच दोनों ने एक साथ रहने के फैसला कर लिया।

इसके बाद नेमी देवी ने फतेहगढ़ जाने की बात बताकर ससुराल से निकली और प्रेमी के साथ फरार हो गई। अचानक गायब होने पर उसके पति नारणाराम ने जैसलमेर जिले के सदर थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने नेमी देवी की तलाश शुरू की। सोमवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय के महिला थाना में नेमी देवी अपने प्रेमी के साथ पेश हुई। महिला थाना पुलिस ने सदर थाना जैसलमेर को इसकी जानकारी दी।

नेमी देवी का कहना है कि उसकी शादी को 12 साल हो गए हैं और उसके 5 बच्चे भी हैं। लेकिन उसका पति उसके साथ मारपीट करता था और शक की नजरों से देखने से तंग आ चुकी थी। इस दौरान उसकी इंस्टाग्राम पर लोक गायक भीमाराम से बातचीत शुरू हो गई। दोनों ने एक साथ रहने का निर्णय लिया और अब शादी कर प्रेमी के साथ रहना चाहती है।

प्रेमी भीमाराम का कहना है कि इंस्टाग्राम की चैटिंग से मुलाकात होने के बाद हम दोनों गुजरात के पालनपुर में लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लग गए। दोनों के परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज करवाई। इसके बाद दोनों ने पुलिस के समक्ष पेश होना उचित समझा। अब शादी कर एक साथ रहना चाहते हैं।

यह भी पढ़े : इंस्टाग्राम पर इश्क! 5 बच्चों सहित पति को छोड़ आशिक के साथ फरार हुई महिला

जैसलमेर सदर थाना पुलिस ने बताया कि नेमी देवी की शादी 15 साल पहले हुई थी, उसके 5 बच्चे हैं। जिनमे तीन लड़कियां और दो लड़के हैं। सबसे बड़ा लड़का 12 साल का है। नेमी देवी इंस्टाग्राम पर रील बनाती है। इस दौरान इसकी बाड़मेर जिले के रहने वाले लोक गायक भीमाराम से बातचीत शुरू हुई। शादी करने के विचार से दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहना शुरू किया। पुलिस ने दोनों के बयान लेकर उन्हें रिहा कर दिया।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

सेंड स्टोन से भरे पांच ट्रेलरों को अवैध परिवहन करते पकड़ा, 6.5 लाख रूपये पेनल्टी तय की

टोंक में महिला ने एक साथ दिया 3 बच्चों को जन्म, संतान के लिए चल रहा था इलाज