CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

मोदी सरकार 3.0 में मंत्रियों का रिपीट किया मंत्रालय, अमित शाह को फिर से गृह मंत्रालय, देखें 71 मंत्रियों की पूरी लिस्ट

2 वर्ष ago
in INDIA, POLITICS
0
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

लोकसभा चुनाव 2024 में एनडीए की जीत के बाद रविवार को नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली। पीएम मोदी के साथ 71 अन्य मंत्रियों ने शपथ ली है। जिनमें प्रधानमंत्री के अलावा 30 कैबिनेट मंत्री, 5 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 36 राज्य मंत्री शामिल (30 cabinet ministers, 5 ministers of state (independent charge) and 36 ministers of state included) हैं। सोमवार को आयोजित मोदी कैबिनेट की पहली बैठक के बाद विभागों का बंटवारा हो गया।

अमित शाह को एक बार फिर से गृह मंत्रालय, राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्रालय की दोबारा जिम्मेदारी दी गई है, तो वहीं नितिन गडकरी फिर से सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री बनाया गया है। एस जयशंकर को मोदी 3.0 में भी विदेश मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया है। इससे पहले वे मोदी 2.0 में विदेश मंत्री रहे हैं।

  • कैबिनेट मंत्री- ये मिला विभाग
  • राजनाथ सिंह – रक्षा मंत्री
  • अमित शाह- गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री
  • नितिन गडकरी- सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री
  • जगत प्रकाश नड्डा- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री, रसायन और उर्वरक मंत्री
  • शिवराज सिंह चौहान- कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री, ग्रामीण विकास मंत्री
  • निर्मला सीतारमण- वित्त मंत्री और कॉर्पाेरेट मामलों के मंत्री
  • डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर- विदेश मंत्री
  • मनोहर लाल- आवास और शहरी मामलों के मंत्री, ऊर्जा मंत्री
  • एच. डी. कुमारस्वामी- भारी उद्योग मंत्री, इस्पात मंत्री
  • पीयूष गोयल- वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री
  • धर्मेंद्र प्रधान- शिक्षा मंत्री
  • जीतन राम मांझी- सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री
  • राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह- पंचायती राज मंत्री, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री
  • सर्बानंद सोनोवाल- बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री
  • डॉ. वीरेंद्र कुमार- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री
  • किंजरापु राममोहन नायडू- नागरिक उड्डयन मंत्री
  • प्रल्हाद जोशी- उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री
  • जुएल ओराम- जनजातीय मामलों के मंत्री
  • गिरिराज सिंह- कपड़ा मंत्री
  • अश्विनी वैष्णव- रेल मंत्री, सूचना एवं प्रसारण मंत्री, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री
  • ज्योतिरादित्य एम.सिंधिया- संचार मंत्री, पूर्वाेत्तर क्षेत्र विकास मंत्री
  • भूपेन्द्र यादव- पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री
  • गजेन्द्र सिंह शेखावत- संस्कृति मंत्री, पर्यटन मंत्री
  • अन्नपूर्णा देवी- महिला एवं बाल विकास मंत्री
  • किरण रिजिजू- संसदीय कार्य मंत्री, अल्पसंख्यक कार्य मंत्री
  • हरदीप सिंह पुरी- पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री
  • डॉ. मनसुख मंडाविया- श्रम और रोजगार मंत्री, युवा मामले और खेल मंत्री
  • जी किशन रेड्डी- कोयला मंत्री, खनन मंत्री
  • चिराग पासवान- खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री
  • सी आर पाटिल- जल शक्ति मंत्री
  • राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) वाले विभाग
  • राव इंद्रजीत सिंह- सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के राज्य मंत्री, योजना मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), संस्कृति मंत्रालय में राज्य मंत्री
  • डॉ.जितेंद्र सिंह- विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधान मंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय में राज्य मंत्री, परमाणु ऊर्जा विभाग में राज्य मंत्री, अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री
  • अर्जुन राम मेघवाल- कानून और न्याय मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री
  • जाधव प्रतापराव गणपतराव- आयुष मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री
  • जयन्त चौधरी- कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री

यह भी पढ़े : राजस्थान में 1 करोड़ पेंशनधारियों की पेंशन में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी, होमगार्ड का मानदेय भी बढ़ा

  • राज्य मंत्री- विभाग
  • जितिन प्रसाद- वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में राज्य मंत्री
  • श्रीपद नाइक- विद्युत मंत्रालय में राज्य मंत्री, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय में राज्य मंत्री
  • पंकज चौधरी- वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री
  • कृष्ण पाल- सहकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री
  • रामदास अठावले- सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री
  • रामनाथ ठाकुर- कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री
  • नित्यानंद राय- गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री
  • अनुप्रिया पटेल- स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री, रसायन और उर्वरक मंत्रालय में राज्य मंत्री
  • वी. सोमन्ना- जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री, रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री
  • डॉ. चन्द्र शेखर पेम्मासानी- ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री, संचार मंत्रालय में राज्य मंत्री
  • एस. पी. सिंह बघेल- मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री, पंचायती राज मंत्रालय में राज्य मंत्री
  • शोभा करंदलाजे – सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय में राज्य मंत्री, श्रम और रोजगार मंत्रालय में राज्य मंत्री
  • कीर्तिवर्धन सिंह- पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में राज्य मंत्री, विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री
  • बी.एल.वर्मा- उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री
  • शांतनु ठाकुर- बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री
  • सुरेश गोपी- पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में राज्य मंत्री, पर्यटन मंत्रालय में राज्य मंत्री
  • डॉ. एल. मुरुगन- सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री, संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री.
  • अजय टम्टा- सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री
  • बंडी संजय कुमार -गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री
  • कमलेश पासवान- ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री
  • भागीरथ चौधरी- कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री
  • सतीश चन्द्र दुबे- कोयला मंत्रालय में राज्य मंत्री और खनन मंत्रालय
  • संजय सेठ – रक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री
  • रवनीत सिंह- खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री, रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री
  • दुर्गादास उइके- जनजातीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री
  • रक्षा निखिल खडसे- युवा मामले और खेल मंत्रालय में राज्य मंत्री
  • सुकांत मजूमदार – शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री, पूर्वाेत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री
  • सवित्री ठाकुर- महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री
  • तोखन साहू- आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री
  • राज भूषण चौधरी- जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री
  • भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा – भारी उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री, इस्पात मंत्रालय में राज्य मंत्री
  • हर्ष मल्होत्रा – कॉर्पाेरेट मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री
  • निमुबेन जयंतीभाई बांभणिया- उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री
  • मुरलीधर मोहोल- सहकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री, नागरिक उड्डयन मंत्रालय में राज्य मंत्री
  • जॉर्ज कुरियन- अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री
  • पबित्रा मार्गेरिटा – विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री, कपड़ा मंत्रालय में राज्य मंत्री

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Bundi: The atrocities being committed by KDA will no longer be tolerated - MLA Harimohan Sharma
bundi

Bundi: KDA द्वारा किया जा रहा हत्याचार अब बर्दाश्त नहीं – MLA हरिमोहन शर्मा

अप्रैल 25, 2026
Gold and Silver Price: Gold rates fall across the country, a golden opportunity for investors
Business

Gold And Silver Price : देशभर में गोल्ड रेट में गिरावट, निवेशकों के लिए सुनहरा मौका

अप्रैल 23, 2026
Infographic announcing RIICO's 50 crore support for MSME centers with factory image and currency symbol (Rupee)
INDIA

RIICO का बड़ा फैसला: राजस्थान वित्त निगम को 50 करोड़ का सहयोग, MSME सेक्टर को मिलेगा बूस्ट

अप्रैल 22, 2026
Next Post

MDH मसाला डिस्ट्रीब्यूटर पर कार्रवाई, खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए 4 प्रोडक्ट के सैंपल

राजस्थान के चार सांसदों को मोदी केबिनेट में बड़ी जिम्मेदारी, देखें किसे मिला कौनसा मंत्रालय

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN