CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

राजस्थान सीएम भजन लाल ने की घोषणा, 1 जनवरी से मिलेगा 450 रुपए में घरेलू गैस सिलेंडर

2 वर्ष ago
in JAIPUR
0
Rajasthan CM Bhajan Lal announced, domestic gas cylinder will be available for Rs 450 from January 1
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

जयपुर। राजस्थान में अब उज्जवला योजना के लाभार्थियों को 450 रुपए में घरेलू गैस सिलेंडर (Domestic gas cylinder for Rs 450 to the beneficiaries of Ujjwala scheme) मिलेगा। सीएम भजन लाल ने बुधवार को ये घोषणा की है। बीजेपी चुनावी घोषणा पत्र में किया गया अपना वादा पूरा कर दिया है। इसके लिए सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने अधिकारियों को प्लानिंग बनाने के निर्देश दे दिए हैं।

बता दें कि उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को केंद्र सरकार 600 रुपए में घरेलू गैस सिलेंडर दे रही है। केंद्र सरकार उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को इससे ज्यादा रियायत नहीं देगी। राजस्थान में भाजपा की ओर से किए गए वादे को पूरा करने के लिए भजनलाल सरकार को 450 रुपए के ऊपर की राशि यानी 150 रुपए का भुगतान अपने स्तर पर करना होगा। प्रदेश में करीब 70 लाख परिवार उज्ज्वला योजना से जुड़े हैं। इन लाभार्थियों को प्रति गैस सिलेंडर 150 रुपए का भुगतान राज्य सरकार अपने खाते से करेगी। ऐसा करने पर हर महीने 105 करोड़ रुपए का अतिरिक्त खर्च राज्य सरकार पर आएगा।

यह भी पढ़े: युवती को कार से कुचलने वाला हत्यारा गिरफ्तार, दबिश के दौरान 9 लाख रूपये बरामद

वादा पूरा करने के लिए भजनलाल सरकार की ओर से लाभार्थियों को सब्सिडी की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर की जाएगी। यानी गैस सिलेंडर लेते वक्त लाभार्थियों को पूरी राशि का भुगतान करना होगा। सब्सिडी की राशि बाद में लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर कर दी जाएगी। जिस तरह से केंद्र सरकार किसान सम्मान निधि की राशि सीधे किसानों के खातों में ट्रांसफर करती है। उसी तर्ज पर भजनलाल सरकार भी सब्सिडी की राशि सीधे लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर करेगी।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Rana Pratap - Jawahar Sagar and Kota Barrage will undergo improvement works, costing Rs 225 crore.
bundi

राणा प्रताप – जवाहर सागर और कोटा बैराज में होंगे सुधार कार्य, 225 करोड़ रुपये की आएगी लागत

अप्रैल 27, 2026
‘Gram-2026’ Roadshow: Rajasthan’s agricultural revolution will be heralded in New Delhi, opening new doors for investment and agritech.
JAIPUR

ग्राम-2026’ रोड शो: नई दिल्ली में राजस्थान की कृषि क्रांति का बिगुल, निवेश और एग्रीटेक के नए द्वार खुलेंगे

अप्रैल 23, 2026
Promotional banner in Hindi announcing home purchase offers in Rajasthan, highlighting Jaipur, Jodhpur, and Kota with a hand holding house keys and a modern house image and skyline.
Business

Rajasthan में घर खरीदने का सुनहरा मौका: जयपुर, जोधपुर और कोटा में रियल एस्टेट बाजार में तेजी

अप्रैल 22, 2026
Next Post
Gang rape of a woman in Jhalawar, victim found lying on the road in unconscious condition

झालावाड़ में महिला से गैंगरेप, बेसुध हालत में सड़क पर पड़ी मिली पीडिता

Cow slaughter exposed in 48 hours, 3 accused arrested, many shocking revelations made

48 घंटे में गोवंश की हत्या का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार, हुए कई चौकाने वालें खुलासे

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN