CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

सीएम भजनलाल के शपथ समारोह में मोदी को सीएम बोलने की जांच शुरू, PMO ने मांगा जवाब

2 वर्ष ago
in JAIPUR
0
Investigation started on calling Modi as CM in CM Bhajan Lal's oath ceremony, PMO seeks answer
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

सूचना एवं जन संपर्क विभाग के निदेशक ने सुझाया था अनाउंसर का नाम

जयपुर। राजधानी के रामनिवास बाग में अल्बर्ट हॉल पर हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह में हुई गड़बड़ी (There was a disturbance in the swearing in ceremony of Chief Minister Bhajanlal Sharma.) को लेकर पीएमओ ने जांच शुरू कर दी है। इसके लिए मुख्य सचिव के जरिए राज्य सरकार से जवाब मांगा गया है। माना जा रहा है कि इस मामले में डीपीआर पर गाज गिर सकती है।

सूत्रों के मुताबिक शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम संचालन के लिए सूचना एवं जन संपर्क विभाग की ओर से तीन नाम भेजे गए थे। इनमें अतिरिक्त निदेशक अरुण जोशी के लिए सीएमओ से मना कर दिया गया। बाद में मौजूदा निदेशक पुरुषोत्तम शर्मा की सिफारिश पर सेवानिवृत्त अधिकारी प्रभात गोस्वामी को कार्यक्रम के संचालन का जिम्मा सौंपा गया था।

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान जैसे ही उदघोषक की ओर से मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी कहकर संबोधित किया गया तो मोदी ने 2 बार घूरकर भी देखा। लेकिन, उदघोषक ने अपनी गलती ठीक नहीं की। इतना ही नहीं संबोधन के बाद पहले अतिथियों को विराजने के लिए बोल दिया गया। इसके तुरंत बाद ही उन्हें राष्ट्रगान के लिए खड़ा होने को कह दिया गया। इससे मंच पर मौजूद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा की स्थिति असहज हो गई। पब्लिक में भी भाजपा की काफी किरकिरी हुई।

यह भी पढ़े: महिलाओं की सुरक्षा हो सुनिश्चित, संगठित अपराधों पर कसें लगाम, हर स्तर पर भ्रष्टाचार हो समाप्त – मुख्यमंत्री

बता दें कि पीएमओ से इन्क्वायरी (Inquiry from PMO) आने के बाद मुख्य सचिव ऊषा शर्मा ने सूचना एवं जन संपर्क विभाग के निदेशक पुरुषोत्तम शर्मा को तुरंत तलब किया। वे उस समय विकसित भारत संकल्प यात्रा की मीटिंग में थे। मीटिंग बीच में छोड़कर वे तुरंत मुख्य सचिव से मिलने गए। कुछ अंतराल के लिए मुख्य सचिव भी उस मीटिंग से ओझल हुईं। बाद में वे मीटिंग में जुड़ीं।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

BJP Stages Protest in Jaipur Over Women's Reservation Bill; Outrage Erupts After Police Barricade and Halt March
JAIPUR

महिला आरक्षण बिल पर जयपुर में भाजपा का प्रदर्शन, पुलिस ने बैरिकेडिंग कर पदयात्रा रोकी तो भड़का आक्रोश

अप्रैल 20, 2026
110 Indian students stranded at Iran's Urmia University are safe, Indian Embassy reports relief
bundi

ईरान के उर्मिया विश्वविद्यालय में फंसे 110 भारतीय छात्र सुरक्षित, भारतीय दूतावास ने दी राहत की खबर

मार्च 10, 2026
Jaipur Gold-Silver Price Update: Gold stable, silver surges, bullion market remains active
Business

जयपुर गोल्ड-सिल्वर प्राइस अपडेट: सोना स्थिर, चांदी में जबरदस्त उछाल, सर्राफा बाजार में हलचल

जनवरी 24, 2026
Next Post
Clothes caught fire while heating bonfire, young man burnt alive

टोंक: अलाव तापते वक्त कपड़ों में लगी आग, जिंदा जला युवक

Tughlaq's decree issued against village sarpanch in Nagaur

गांव के सरपंच का हुक्का-पानी बंद कर एक पैर पर खड़ा किया, 5 लाख जुर्माना लगाया

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN