CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

राजस्थान में पायलट समर्थक अभिमन्यु पूनिया बने यूथ कांग्रेस अध्यक्ष, MP और छत्तीसगढ में भी बदलाव

2 वर्ष ago
in INDIA, POLITICS
0
Pilot supporter Abhimanyu Punia becomes Youth Congress President in Rajasthan, changes in MP and Chhattisgarh too
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

राजस्थान विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद पार्टी में बदलाव का दौर शुरू हो गया है। मध्य प्रदेश और छत्तसीगढ़ (Madhya Pradesh and Chhattisgarh) में पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए। एमपी में जीतू पटवारी को तत्काल प्रभाव से मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, वहां कमलनाथ अभी तक प्रदेश अध्यक्ष थे। जबकि छत्तीसगढ़ में दीपक बैज को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ-साथ कांग्रेस ने चरण दास महंत को तत्काल प्रभाव से छत्तीसगढ़ केCLP नेता के रूप में नियुक्त किया है। जबकि उमंग सिंघार को CLH लीडर और हेमंत कटारे को मध्य प्रदेश का उपनेता बनाया गया है।

वहीं, राजस्थान में भी बदलाव का दौर शुरू हो गया है। राजस्थान कांग्रेस में बदलाव की शुरुआत यूथ कांग्रेस से हुई है। जहां गहलोत के करीबी को हटाकर सचिन पायलट के करीबी अभिमन्यु पूनिया को यूथ कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया (Abhimanyu Punia, close to Sachin Pilot, was made the state president of Youth Congress) गया है।

संगरिया सीट से विधायक हैं अभिमन्यु पूनिया
अभिमन्यु पूनिया सचिन पायलट के करीबी हैं, हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में 33 वर्षीय अभिमन्यु पूनिया ने संगरिया सीट से बड़ी जीत हासिल की है। सांगरिया से कांग्रेस पिछले दो बार से हार रही थी। लेकिन इस बार पार्टी ने अभिमन्यु को मौका दिया, जिन्होंने करीब 40,000 वोटों से जीत हासिल की। इस जीत के बाद अब अभिमन्यू को यूथ कांग्रेस की कमान सौंप कर उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

सोशल मीडिया मंच एक्स पर अभिमन्यु ने जताया आभार
यूथ कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद अभिमन्यू पूनिया ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए लिखा, मुझे राजस्थान युवा कांग्रेस का आधिकारिक रूप से प्रदेशाध्यक्ष (निर्वाचित) घोषित करने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल, सचिन पायलट, कृष्णा अल्लावारु, श्रीनिवास बी.वी. जी का हार्दिक आभार। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी के सहयोग और आशीर्वाद से हम राजस्थान युवा कांग्रेस को नई ऊँचाईयों पर लेकर जाएँगे।

आभार संदेश में गहलोत का नाम तक नहीं
अभिमन्यू पूनिया की बधाई पर गौर करें तो यह साफ होता है कि उन्होंने अशोक गहलोत का नाम तक नहीं लिया (Ashok Gehlot’s name was not even taken), अशोक गहलोत राजस्थान में मुख्यमंत्री थे। पूरा चुनाव उन्हीं के नेतृत्व में लड़ा गया। लेकिन चुनाव में मिली हार के बाद अब कांग्रेस के नेता उनसे किनारा कर रहे हैं।

इससे पहले यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहे गणेश घोगरा गहलोत के करीबी माने जाते हैं। गणेश डूंगरपुर सीट से दूसरी बार विधायक बने हैं, गणेश घोगरा को हटाकर अभिमन्यु को यूथ कांग्रेस की कमान दिया जाना, साफ बता रहा है कि राजस्थान कांग्रेस बदलाव का दौर शुरू हो गया है। अब देखना है कि कांग्रेस सचिन पायलट को क्या जिम्मेदारी देती है।

यह भी पढ़े: राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज, CM भजनलाल शर्मा आज जाएंगे दिल्ली

सूधीन्द्र मूंड और यशवीर शूरा कार्यकारी अध्यक्ष
यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए अभिमन्यु पूनिया की टीम में सूधीन्द्र मूंड और यशवीर शूरा कार्यकारी अध्यक्ष (Sudheendra Mund and Yashveer Shura are executive presidents in Abhimanyu Punia’s team) होंगे। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने यह आदेश जारी किया है। अभिमन्यु पूनिया संगरिया से विधायक हैं और सचिन पायलट के साथ-साथ यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास के भी करीबी है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भी उनकी सक्रियता खूब रही थी।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

A petition has been filed with the President regarding the protection of the Aravalli range, demanding the removal of the 100-meter height restriction.
bundi

अरावली संरक्षण को लेकर राष्ट्रपति के नाम याचिका दायर, 100 मीटर ऊँचाई की शर्त हटाने की मांग

दिसम्बर 25, 2025
पढ़ाई और खूबसूरती का कमाल: देश की सबसे चर्चित IAS-IPS महिला अधिकारी
INDIA

पढ़ाई और खूबसूरती का कमाल: देश की सबसे चर्चित IAS-IPS महिला अधिकारी

सितम्बर 11, 2025
Jodhpur: युवती पर युवक ने फेंका तेजाब, इलाके में आक्रोश
INDIA

Jodhpur: युवती पर युवक ने फेंका तेजाब, इलाके में आक्रोश

अगस्त 6, 2025
Next Post
Who will get ministerial post in Rajasthan? These names are included in the race for Bhajan Lal cabinet

राजस्थान में किसे मिलेगा मंत्री पद? भजन लाल कैबिनेट की रेस में ये नाम हैं शामिल

Gold treasure found in major action of Income Tax Department in Rajasthan, IT officials shocked

राजस्थान में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई में मिला सोने का खजाना, IT अधिकारियों के उड़े होश

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN