CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

गोगामेड़ी हत्याकांड के आरोपियों में लेड़ी डॉन भी शामिल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

2 वर्ष ago
in CRIME, JAIPUR
0
Lady don also included among the accused in Gogamedi murder case, police arrested
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

जयपुर। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड (Sukhdev Singh Gogamedi murder case) मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। इस केस की जांच में जुटी पुलिस ने एक छात्रा (लेड़ी डॉन) को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार छात्रा एयर होस्टेस की पढ़ाई कर रही है। जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने छात्रा की गिरफ्तारी की पुष्टि है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार लेड़ी डॉन का नाम पूजा सैनी (Name of arrested lady don is Pooja Saini) है। वह टोंक जिले की रहने वाली है और एयर होस्टेस की पढ़ाई कर रही है। उसने इस हत्याकांड में शूटर्स को हथियार मुहैया करवाने के साथ ही सुखदेव सिंह की रेकी करने में भी अहम योगदान दिया था। वहीं उसकी जयपुर के प्रताप नगर इलाके में शूटर्स को ठहराने और जयपुर घुमाने में भी बड़ी भूमिका सामने आई है। छात्रा वारदात में नामजद और फरार चल रहे एक आरोपी की दोस्त बताई जा रही है। यह उनके संपर्क में कैसे आई और किस तरह से सुखदेव सिंह हत्याकांड की इस साजिश में शामिल हुई इसकी पूरी गहराई से जांच की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि सुखदेव सिंह हत्याकांड में पुलिस दोनों शूटर्स समेत पांच अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें शूटर्स को जयपुर से फरार कराने वाला रामवीर जाट भी शामिल है। रामवीर हरियाणा राज्य के सतनाली जिले का रहने वाला है और उसे महेन्द्रगढ़ जिले से गिरफ्तार किया गया है। शूटर्स और रामवीर समेत अन्य आरोपी अभी पुलिस रिमांड पर चल रहे हैं। पुलिस उनसे पूछताछ में जुटी है।

यह भी पढ़े:  कौन होगा राजस्थान का नया CM, भाजपा विधायक दल की बैठक को लेकर आया ये बड़ा अपडेट

वहीं इस हत्याकांड में अहम रोल अदा करने वाले अन्य आरोपियों की तलाश में भी जगह-जगह दबिशें दी जा रही है। पुलिस ने दोनों शूटर्स और एक अन्य आरोपी को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया था। उसके बाद एक शूटर और दूसरे आरोपी को दिल्ली पुलिस अपने साथ ले गई थी जबकि एक शूटर को जयपुर पुलिस अपने साथ ले आई थी। बाद में दिल्ली पुलिस अपने साथ ले गई शूटर और दूसरे आरोपी को लेकर जयपुर पहुंची थी। उसके बाद जयपुर पुलिस कमिश्नर ने प्रेस कांफ्रेन्स कर पूरी वारदात का खुलासा किया था।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

110 Indian students stranded at Iran's Urmia University are safe, Indian Embassy reports relief
bundi

ईरान के उर्मिया विश्वविद्यालय में फंसे 110 भारतीय छात्र सुरक्षित, भारतीय दूतावास ने दी राहत की खबर

मार्च 10, 2026
An eighth-grade student returning from an exam in Bundi was drugged and gang-raped; a case was registered under the POCSO Act.
bundi

बूंदी में परीक्षा देकर लोट रही 8वीं की छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज

फ़रवरी 28, 2026
Jaipur Gold-Silver Price Update: Gold stable, silver surges, bullion market remains active
Business

जयपुर गोल्ड-सिल्वर प्राइस अपडेट: सोना स्थिर, चांदी में जबरदस्त उछाल, सर्राफा बाजार में हलचल

जनवरी 24, 2026
Next Post
Bike riders returning from Joganiya Mata Darshan collide with car, two brothers seriously injured

जोगणिया माता दर्शन कर लौट रहे बाइक सवारों की कार से जबरदस्त भिड़ंत, दो सगे भाई गंभीर घायल

Heartbeat increased in Rajasthan, CM can be decided on this formula, announcement will be made at 4 pm

राजस्थान में बढ़ी धड़कनें, इस फार्मूले पर तय हो सकता है सीएम, शाम 4 बजे होगा ऐलान

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN